Responsive Scrollable Menu

पांच याचिकाओं को बेहुदा बताकर Supreme Court ने किया खारिज, लहसुन-प्याज को तामसिक मानने की मांग पर जताई नाराजगी

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पांच जनहित याचिकाओं को फालतू और बेबुनियाद बताकर खारिज कर दीं. खास बात है कि पांचों पीआईएल सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने दायर की थी. इनमें से एक पीआईएल में कहा गया था कि प्याज और लहसुन में तामसिक और नेगेटिव एनर्जी होती है या फिर नहीं, इसकी रिसर्च की मांग की गई थी. 

सोमवार को मामले की चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान उन्होंने एडवोकेट सचिन गुप्ता को फटकार लगाई. सीजेआई ने नाराजगी जताते हुए उनसे सवाल किया कि आधी रात को ये सारी पिटीशन्स ड्राफ्ट करते हो क्या. 

सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- SC: 'धर्मांतरण को खुद से गंभीर मानकर, जमानत देने से मना नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट की इलाहाबाद हाईकोर्ट को फटकार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने वकील की पांचों जनहित याचिकाओं को फालतू, बेबुनियाद और अस्पष्ट बताकर खारिज कर दीं. इस पर याचिकाकर्ता ने कहा कि ये आम मुद्दा है. उन्होंने दावा किया कि गुजरात में खाने में प्याज के इस्तेमाल को लेकर कथित रूप से एक तालाक हुआ था. 

आप जैन समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना चाहते हैं?- CJI

याचिका में प्याज और लहसुन से संबंधित जैन समुदाय के खाने-पीने के तरीकों का जिक्र किया गया था, जो पारंपरिक रूप से लहसुन, प्याज और जड़ वाली सब्जियों को तामसिक खाना मानते हुए उससे परहेत करते हैं. इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि क्या आप जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहते हैं. 

सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में कैसे करते हैं अपील, वकील को कैसे चुने; जानें अपने हर सवालों के जवाब

आप वकील नहीं होते फाइन लगाते- बेंच ने कहा

बेंच ने इन याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि अगर पिटीशनर वकील नहीं होता तो हम बहुत ज्यादा फाइन लगाकर इसे खारिज करते. बेंच ने कहा कि याचिका कैजुअल ड्राफ्टिंग और सुप्रीम कोर्ट पर बोझ डालने का एक उदाहरण है. गुप्ता ने चेतावनी दी कि अगली बार अगर आप ऐसी पिटीशन फाइल करेंगे तो आप पर बहुत ज्यादा फाइन लगाएंगे. 

सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों में सुनवाई में होने वाली देरी पर जताई चिंता, देश भर के लिए तय हो सकते हैं दिशा-निर्देश

एडवोकेट सचिन गुप्ता की ये याचिकाएं भी खारिज

  1. शराब और तंबाकू प्रोडक्ट्स में नुकसानदायक कंटेंट को रेगुलेट करने के लिए निर्देश देने की मांग.
  2. क्लासिकल भाषाओं की घोषणा पर गाइडलाइंस की मांग.
  3. प्रॉपर्टी का जरूरी रजिस्ट्रेशन पक्का करने के लिए निर्देश देने की मांग.

सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Supreme Court: ‘रेलवे स्टेशन और अस्पतालों सहित सार्वजनिक स्थलों से हटाएं आवारा कुत्ते’, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

 

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अबू धाबी का बीएपीएस हिंदू मंदिर अगली सूचना तक बंद

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में बिगड़े हालात के मद्देनजर अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर ने एक बार फिर से नोटिस जारी किया है। बीएपीएस ने वहां आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए मंदिर को बंद कर दिया है।

मंदिर ने इससे पहले एडवाइजरी जारी कर 9 मार्च तक के लिए मंदिर बंद किया था। वहीं अब नए नोटिस में इसे बढ़ाकर अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएपीएस ने लिखा, अभी के हालात को देखते हुए और राष्ट्रीय सुरक्षा एडवाइजरी के हिसाब से बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी सावधानी के तौर पर अगली सूचना तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा। सभी भक्तों और विजिटरों की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इस दौरान स्वामी मंदिर के अंदर शांति, सुरक्षा और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि शांत रहें। अफवाहों से बचें और सरकारी चैनलों के जरिए शेयर की गई सुरक्षा गाइडलाइंस को फॉलो करें। दोबारा खुलने के बारे में आगे के अपडेट सही समय पर साझा किए जाएंगे। आइए हम विश्वास, जिम्मेदारी और भरोसे में एक रहें।

इससे पहले 2 मार्च को जारी नोटिस में मंदिर प्रशासन ने अपने फैसले में यह स्पष्ट किया था कि सभी भक्तों और आगंतुकों की सुरक्षा और कुशलक्षेम उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा में कहा गया कि इस अस्थायी बंद के दौरान मंदिर परिसर में स्वामीगण नियमित रूप से शांति, सुरक्षा और समस्त जनकल्याण के लिए प्रार्थनाएं करते रहेंगे, हालांकि आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीएपीएस हिंदू मंदिर ने एक पोस्टर शेयर करते हुए बताया, अभी के हालात को देखते हुए और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी के हिसाब से बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद रहेगा। सभी भक्तों और विजिटर्स की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पोस्ट में आगे बताया गया कि इस दौरान स्वामी मंदिर के अंदर शांति, सुरक्षा और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते रहेंगे। हम सभी से विनम्रतापूर्वक गुजारिश करते हैं कि शांत रहें। अफवाहों से बचें। जहां सलाह दी जाए, वहां घर के अंदर रहें और सरकारी चैनलों के जरिए शेयर की गई सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें।

पश्चिम एशिया में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए और बहरीन, कुवैत व कतर में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

चौका जाता है 120 की स्पीड से तो छक्का 140 की, क्या है क्रिकेट के तूफानी शाट्स का साइंस

क्या है क्रिकेट के तूफानी शाट्स का साइंस. क्या होती है इनकी स्पीड. किस तरह ये मारे जाते हैं जो स्पीड भी हासिल करते हैं और दनदनाते हुए बाउंड्री भी पार कर जाते हैं. ये इस पर भी तय करते हैं कि गेंदबाज किस स्पीड से गेंद को फेंक रहा है और बल्लेबाज उस पर किस स्पीड पर बैट को घुमा रहा है और उसे क्या एंगल दे रहा है. Mon, 9 Mar 2026 18:27:21 +0530

  Videos
See all

निष्पक्ष चुनाव TMC को मंजूर नहीं ? West Bengal Politics l Mamata Banerjee l Gyanesh Kumar l TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T13:12:08+00:00

Madhya Pradesh: पावन नदी माँ नर्मदा के तट पर जिहादियों ने पकाया मांस | #mpnews #viralvideo #jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T13:04:33+00:00

APKA RAJYA: मौलाना सलीम के बयान पर हिंदू संगठनों का विरोध, पुतला फूंका | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T13:05:39+00:00

लम्बी चलेगी लड़ाई ? Iran Israel War | Iran Supreme Leader | Khamenei | | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T13:05:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers