Responsive Scrollable Menu

70 KM माइलेज, एडवांस फीचर्स...कीमत मात्र ₹58,850; डेली ऑफिस आने-जाने के लिए ये सस्ती मोटरसाइकिल हैं बेस्ट

Best Daily Commuter Bike in India: हर दिन ऑफिस या जरूरी काम के लिए बाइक चलाते हैं तो कम कीमत के साथ ज्यादा Mileage और कम Maintenance बेहद जरूरी है. बाजार में कई ऐसी Commuter Bikes मौजूद हैं, जो कम बजट में शानदार Mileage और आरामदायक राइड देती हैं. Hero Splendor Plus से लेकर Honda Shine 100, Bajaj Platina और TVS Sport तक, जानिए कौन-सी बाइक आपकी जरूरत और बजट के लिए सबसे बेहतर हो सकती है.

Continue reading on the app

Halloween पर कद्दू से बनाएं Creamy Pumpkin Soup और पाई, ये रहीं 3 रेसिपी

हर साल 31 अक्टूबर को हैलीवीन फेस्टिवल मनाया जाता है। इसका नाम सुनते ही कद्दू से बना डरावना चेहरा, अजीबोगरीब डेकोरेशन और मजेदार पार्टी का ही ख्याल आता है। इस दौरान लोग अपने घर में अलग-अलग तरीके से डेकोरेट करते हैं और अलग ही तरह के कपड़े पहनकर पार्टी करते हैं। अब कद्दू की डेकोरेशन के अलावा स्वादिष्ट डिशेज बना सकती हैं।

Halloween पर कद्दू से बनाएं ये ड‍िशेज

इस बार आप हैलोवीन पर घर पर ही  कद्दू से बनने वाली ये 3 स्वादिष्ट डिशेज बना सकते है-

हैलोवीन पर बनाएं क्रीमी पंपकिन सूप

- 2 कप कटा हुआ कद्दू

- 1 छोटा प्याज

- 1 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक

- 1 छोटा चम्मच बटर

- नमक और काली मिर्च स्वाद के अनुसार

- 2 से 3 बड़े चम्मच दूध और क्रीम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के छोटे टुकड़ों को काट लें। फिर एक पैन में बटर गर्म करके प्याज भून लें और फिर कद्दू डाल दें। अब पानी डालकर कद्दू के नरम होने तक पकाएं। फिर इसको ठंडा करके मिक्सर मं पीस लें। अब इस पेस्ट को दोबारा पैन में डालें और जरुरत के अनुसार पानी मिलाएं। लास्ट में काली मिर्च, नमक और क्रीम डालकर कुछ मिनट के लिए पकाएं। तैयार है गर्मगर्म पंपकिन सूप।

पंपकिन पाई से बनाएं हैलोवीन को खास

इसे बनाने के लिए चाहिए ये चीजें-

1 कप कद्दू की प्यूरी
1 कप मैदा
आधा कप चीनी
2 बड़े चम्मच बटर
आधा कप दूध
थोड़ी-सी दालचीनी पाउडर
1 अंडा (ऑप्‍शनल)

सबसे पहले मैदा और बटर से पाई का बेस तैयार कर लें। अब कद्दू की प्यूरी में चीनी, दूध, दालचीनी और अंडा मिलाएं। यदि आप अंडा नहीं खाना चाहते हैं, तो बिना अंडे वाली रेपिसी बना सकते हैं। अब इस मिश्रण को पाई के बेस में डालकर पहले से गर्म ओवन में बेक कर लें। पाई सेट हो जाने के बाद और पकने के बाद इसके ठंड़ा करके काट लें और सर्व करें। इस बात का ध्यान दें कि बिना अंडा वाली रेसिपी में सामग्री और बेकिंग का अलग-अलग समय होता है।

कद्दू के पकौड़े बनाएं

इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-

2 कप कद्दू के पतले टुकड़े
आधा कप बेसन
नमक स्वाद के अनुसार
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
थोड़ा अजवाइन
पानी और तेल जरूरत के अनुसार

इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में नमक, लाल मिर्च और अजवाइन मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल रैडी कर लें। फिर कद्दू के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह लपेटें। अब गर्म तेल में इन्हें गोल्डन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें। इसको आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। इस बात का ध्यान रखें कि कद्दू के टुकड़े बहुत मोटे ने हो, वरना ये अंदर से अच्छे से नहीं पकेंगे। इनको छोटे ही पीस रखें। 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी पर खुलासा, क्यों सिर्फ 1 मैच में संभालेंगे टीम की कमान?

वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था. ये पहला मौका है जब वैभव को किसी टीम की कमान सौंपी गई. Sat, 07 Nov 2026 18:51:37 +0530

  Videos
See all

Deepotsav 2026:दीपोत्सव पर CM योगी ने की सरयू आरती | CM Yogi Adityanath | Diwali #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:39:35+00:00

Master Stroke: हो गई तैयारी...ऐसा दीपोत्सव नहीं देखा होगा! | Ayodhya Deepotsav 2026 | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T13:38:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers