Responsive Scrollable Menu

Halloween पर कद्दू से बनाएं Creamy Pumpkin Soup और पाई, ये रहीं 3 रेसिपी

हर साल 31 अक्टूबर को हैलीवीन फेस्टिवल मनाया जाता है। इसका नाम सुनते ही कद्दू से बना डरावना चेहरा, अजीबोगरीब डेकोरेशन और मजेदार पार्टी का ही ख्याल आता है। इस दौरान लोग अपने घर में अलग-अलग तरीके से डेकोरेट करते हैं और अलग ही तरह के कपड़े पहनकर पार्टी करते हैं। अब कद्दू की डेकोरेशन के अलावा स्वादिष्ट डिशेज बना सकती हैं।

Halloween पर कद्दू से बनाएं ये ड‍िशेज

इस बार आप हैलोवीन पर घर पर ही  कद्दू से बनने वाली ये 3 स्वादिष्ट डिशेज बना सकते है-

हैलोवीन पर बनाएं क्रीमी पंपकिन सूप

- 2 कप कटा हुआ कद्दू

- 1 छोटा प्याज

- 1 कप पानी या वेजिटेबल स्टॉक

- 1 छोटा चम्मच बटर

- नमक और काली मिर्च स्वाद के अनुसार

- 2 से 3 बड़े चम्मच दूध और क्रीम

इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू के छोटे टुकड़ों को काट लें। फिर एक पैन में बटर गर्म करके प्याज भून लें और फिर कद्दू डाल दें। अब पानी डालकर कद्दू के नरम होने तक पकाएं। फिर इसको ठंडा करके मिक्सर मं पीस लें। अब इस पेस्ट को दोबारा पैन में डालें और जरुरत के अनुसार पानी मिलाएं। लास्ट में काली मिर्च, नमक और क्रीम डालकर कुछ मिनट के लिए पकाएं। तैयार है गर्मगर्म पंपकिन सूप।

पंपकिन पाई से बनाएं हैलोवीन को खास

इसे बनाने के लिए चाहिए ये चीजें-

1 कप कद्दू की प्यूरी
1 कप मैदा
आधा कप चीनी
2 बड़े चम्मच बटर
आधा कप दूध
थोड़ी-सी दालचीनी पाउडर
1 अंडा (ऑप्‍शनल)

सबसे पहले मैदा और बटर से पाई का बेस तैयार कर लें। अब कद्दू की प्यूरी में चीनी, दूध, दालचीनी और अंडा मिलाएं। यदि आप अंडा नहीं खाना चाहते हैं, तो बिना अंडे वाली रेपिसी बना सकते हैं। अब इस मिश्रण को पाई के बेस में डालकर पहले से गर्म ओवन में बेक कर लें। पाई सेट हो जाने के बाद और पकने के बाद इसके ठंड़ा करके काट लें और सर्व करें। इस बात का ध्यान दें कि बिना अंडा वाली रेसिपी में सामग्री और बेकिंग का अलग-अलग समय होता है।

कद्दू के पकौड़े बनाएं

इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-

2 कप कद्दू के पतले टुकड़े
आधा कप बेसन
नमक स्वाद के अनुसार
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
थोड़ा अजवाइन
पानी और तेल जरूरत के अनुसार

इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में नमक, लाल मिर्च और अजवाइन मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल रैडी कर लें। फिर कद्दू के टुकड़ों को इस घोल में अच्छी तरह लपेटें। अब गर्म तेल में इन्हें गोल्डन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई कर लें। इसको आप हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। इस बात का ध्यान रखें कि कद्दू के टुकड़े बहुत मोटे ने हो, वरना ये अंदर से अच्छे से नहीं पकेंगे। इनको छोटे ही पीस रखें। 

Continue reading on the app

बिहार में रोजगार मेला! 15 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी, 5वीं पास को भी मौका, सैलरी ₹30 हजार तक

Employment Fair In Begusarai: बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय में 24 दिसंबर को जीविका की ओर से बड़े रोजगार मेला सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसमें बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर की 15 से अधिक निजी कंपनियां शामिल होंगी. जानिए पूरा अपडेट.

Continue reading on the app

  Sports

IPL Trade News: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री!

IPL Trade News: आईपीएल नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच एक बड़ा ट्रेड समझौता हुआ है. स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब पंजाब किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं. Sat, 7 Nov 2026 19:02:06 +0530

  Videos
See all

PM Modi Diwali Wishes: PM मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं | Diwali 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T14:45:09+00:00

Ayodhya Deepotsav 2026: CM Yogi ने किया भव्य दीपोत्सव का आगाज! रामनगरी में गूंजा जय श्रीराम | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T14:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers