Responsive Scrollable Menu

Fashion Mistakes: महिलाएं गलत Neckline और Skin Tone के विपरीत Color से बचें, बिगड़ सकता है Look

हर किसी की चाहत होती है कि वह यंग और अट्रैक्टिव दिखें। हालांकि जब बात डेली वियर की हो या फिर किसी खास फंक्शन में जाने की तैयारी हो। तो हर कोई अपने लुक को एलिगेंट और फ्रेश बनाना चाहता है। लेकिन कई बार अंजाने में की गईं कुछ छोटी-छोटी फैशन मिस्टेक आपके पूरे लुक को खराब कर सकती हैं। कुछ फैशन मिस्टेक के कारण लोग अपनी उम्र से ज्यादा बड़े लगने लगते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन 4 फैशन मिस्टेक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानें ये 4 फैशन मिस्टेक

आपको कपड़ों की सही समझ होना बेहद जरूरी है। वरना आपका पूरा स्टाइल बिगड़ सकता है। अगर आप कुछ कपड़े पहनने के बाद अधिक उम्र की महसूस करती हैं। या फिर किसी कपड़े में आप ज्यादा बड़ी दिख रही हैं, तो ऐसा कुछ गलतियों के कारण हो सकता है।

जरूरत से ज्यादा ढीले-ढाले कपड़े

आज के समय में ओवरसाइज्ड कपड़ों का काफी ट्रेंड चल रहा है। लेकिन जरूरत से ज्यादा ओवरसाइज्ड कपड़े आपके लुक को खराब कर देते हैं। ढीले कपड़ों में आप अपनी वास्तविक उम्र से अधिक लग सकती हैं। जब भी आप कपड़े खरीदें, तो कपड़े का सही साइज, ज्यादा बड़े और लंबे न लें। क्योंकि गलत फिटिंग के कारण आप कंफर्टेबल लुक नहीं क्रिएट कर पाएंगी। ज्यादा ओवरसाइज्ड कपड़े पहनने से आपके लुक का ग्रेस खत्म कर देती है। इसलिए सही फिटिंग और साइज होना जरूरी है।

बंद गले या गलत नेकलाइन वाले कपड़े

कई बार महिलाएं अधिक बंद गले के कपड़े पहन लेती हैं। जिस कारण उनकी उम्र ज्यादा लगती है। हालांकि बंद गले के कपड़े कोई फैशन मिस्टेक नहीं है। लेकिन हर किसी पर यह सूट नहीं करता है। इससे गर्दन छोटी गिखती है और बॉडी का ऊपरी हिस्सा भी भारी लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको इस तरह के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

स्किन टोन के हिसाब से गलत रंग सिलेक्ट करना

तीसरी और सबसे जरूरी बात यह है कि कई बार महिलाएं अपनी पसंद के चक्कर में गलत रंग के कपड़े चुन लेती हैं। ऐसा करने से आपका लुक बेकार लग सकता है। साथ ही आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी दिखने लगेंगी। क्योंकि कई बार स्किन टोन अलग होने के कारण कुछ रंग आपके चेहरे पर परफेक्ट नहीं बैठते हैं। इससे आपका लुक ज्यादा डल लगने लगता है। ऐसे में आप अपनी पसंद की वजह से किसी भी ऐसे कलर के कपड़े न चुनें, जो आपके ऊपर सूट न करता हो।

कपड़ों के साथ गलत फुटवियर

हमें फैशनेबल दिखाने में फुटवियर बहुत मदद करते हैं। अगर आप भी किसी खास मौके पर जा रही हैं और चाहती हैं कि आपके लुक में कोई भी फैशन मिस्टेक नहीं हो। तो अपने कपड़े के अलावा फुटवियर का भी ध्यान रखें। मौके पर कपड़ों और सही फुटवियर का चुनाव करना ही आपको फैशनेबल और यंग बनाए रखेगा।

Continue reading on the app

मुंगेर में रोजगार देने के लिए आ रही यह बड़ी कंपनी, 200 युवाओं को 4 पदों पर देगी नौकरी, जानिए आवेदन का तरीका

Jobs Near Me: मुंगेर में 17 दिसंबर को जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा. यहां 15 हजार से ज्यादा स्टाइपेंड, फ्री हॉस्टल और भोजन की सुविधा के साथ नौकरी भी दी जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: बारिश के कारण बाल-बाल बची टीम इंडिया, वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड को ऐसे हराया

India vs New Zealand 2nd ODI Result: टीम इंडिया ने अपने तेज गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर ढेर कर दिया था लेकिन इस स्कोर तक पहुंचने में भी भारतीय टीम के पसीने छूट गए. Sat, 07 Nov 2026 15:43:45 +0530

  Videos
See all

Breaking News: BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का Rahul Akhilesh पर हमला #viral #viralvideos #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T10:41:48+00:00

Ayodhya Deepotsav 2026: 56 घाट, 30 लाख दीये...महा दीपोत्सव पर बनेगा नया रिकॉर्ड | Diwali Celebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-07T10:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers