Responsive Scrollable Menu

बेगूसराय में जमीन देखकर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दिनदहाड़े गोलियों से भूना

बेगूसराय के सिंघौल में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जमीन से जुड़े सौदे के विवाद में हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue reading on the app

New Bike: भारत में लॉन्च होगी रॉयल एनफील्ड की गुरिल्ला 450, जानें क्या होंगे नए बदलाव?

New Bike: भारतीय दोपहिया निर्माता रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपनी 450cc मोटरसाइकिल लाइनअप को लगातार मजबूत कर रही है। इस लाइनअप में फिलहाल Royal Enfield Himalayan 450 और Royal Enfield Guerrilla 450 शामिल हैं। इनमें से Guerrilla 450 को 2024 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसके अपडेटेड वर्जन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नया अपडेट मार्च 2026 के अंत तक बाजार में आ सकता है।

मिल सकते हैं कुछ मैकेनिकल अपडेट
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस अपडेट के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें कुछ मैकेनिकल सुधार किए जा सकते हैं। Royal Enfield पहले भी अपने मॉडलों में ऐसे बदलाव करती रही है। उदाहरण के तौर पर Royal Enfield Hunter 350 के अपडेटेड वर्जन में भी कंपनी ने सस्पेंशन और राइड क्वालिटी से जुड़े सुधार किए थे, जिससे राइडर का आराम और बाइक का कंट्रोल बेहतर हुआ था।

नए फीचर्स और कलर ऑप्शन की उम्मीद
अपडेटेड Guerrilla 450 में फीचर्स के स्तर पर भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नए कलर ऑप्शन जोड़कर बाइक के लुक को और आकर्षक बना सकती है। फिलहाल यह मोटरसाइकिल Brava Blue, Shadow Ash, Peix Bronze, Smoke Silver, Playa Black और Gold Dip जैसे रंगों में उपलब्ध है। नए वर्जन में इन रंगों के साथ कुछ नए शेड्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
गुरिल्ला 450 में Sherpa इंजन दिया गया है, जो Royal Enfield Himalayan 450 में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह 452cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 40 hp की पावर और 40 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ राइड-बाय-वायर सिस्टम, दो राइडिंग मोड और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

सस्पेंशन, ब्रेकिंग और कीमत
इस बाइक में आगे 43 mm के टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क दिए गए हैं, जो 140 mm का व्हील ट्रैवल प्रदान करते हैं। वहीं पीछे 150 mm का मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग के लिए आगे 310 mm का वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और पीछे 270 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो डुअल-चैनल ABS से लैस है। भारत में रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 की शुरुआती कीमत लगभग 2.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

OPINION: हारना कबूल है, अपने लिए खेलना फिजूल है, मंजिल जरूरी, 'माइलस्टोन' मजबूरी, गंभीर की डायरी में 'डर' की नो-एंट्री

विश्व कप की शुरुआत में सारी निगाहें गौतम गंभीर पर टिकी थीं. गंभीर उन शख्सियतों में से हैं जिनके बारे में लोगों की राय बेहद बंटी हुई रहती है या तो आप उन्हें बेहद पसंद करते हैं या बिल्कुल नहीं. लेकिन एक बात तय है कि वह कठिन फैसले लेने से कभी नहीं डरते और अपने हर निर्णय की जिम्मेदारी खुद उठाते हैं. अगर कोई फैसला गलत भी हो जाए तो वह कप्तान या किसी और पर दोष नहीं मढ़ते. Mon, 9 Mar 2026 17:29:02 +0530

  Videos
See all

Iran - America War : ईरान युद्ध पर दिल्ली में बड़ी बैठक | CCS Meeting | India | PM Modi | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T12:46:39+00:00

Israel-Iran War Update:इजरायल में ये क्या हुआ?, ईरान में जश्न ! | Netanyahu | Trump | America | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T12:32:52+00:00

Israel US Iran War: Mojtaba Khamenei बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, WSJ ने Trump पर तीखी टिप्पणी की #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T12:42:28+00:00

MS Dhoni के पोस्ट पर Gautam Gambhir का रिप्लाई | #t20worldcup2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T12:38:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers