वो फेवरेट जोड़ी, जिसके ब्रेकअप पर बना था ये हिट गाना, रिलीज के बाद कपल की जुदा हो गई थीं राहें
हम जिस कपल की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि कुशाल टंडन और गौहर खान हैं. बिग बॉस 7 के घर में शुरू हुई कुशाल टंडन और गौहर खान की लव स्टोरी ने उस वक्त हर किसी का दिल जीत लिया था, शो से बाहर आने के बाद भी उनकी गिनती इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में होती थी. दोनों के इसी प्यार और खट्टी-मीठी केमिस्ट्री को अमर करने के लिए मशहूर सिंगर राहत फतेह अली खान का सुपरहिट रोमांटिक गाना जरूरी था लाया गया था, जिसे 8 जून 2014 को रिलीज किया गया था. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कुशाल और गौहर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने इतना ज्यादा पसंद किया कि आज भी लोग इसे क्लासिक लव सॉन्ग मानते हैं. लेकिन जिस प्यार की खूबसूरती को इस गाने में पर्दे पर उतारा गया था, असल जिंदगी में इस जोड़ी की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. इस आइकॉनिक गाने के रिलीज होने के महज कुछ ही महीनों बाद, यानी अक्टूबर 2014 में आपसी अनबन के चलते दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए और उनके इस अचानक ब्रेकअप ने लाखों फैंस के दिलों को तोड़ दिया था.
Amazon Deals: ₹1,499 से शुरू हुई Bluetooth Speakers की कीमत, जानिए कौन-सा मॉडल रहेगा सबसे बेस्ट
₹5,000 से कम में सबसे अच्छे Bluetooth Speakers खरीदना चाहते हैं? Amazon पर boAt, JBL, Zebronics और Marshall के टॉप मॉडल्स पर शानदार छूट मिल रही है. यहां देखें कीमत, फीचर्स और बेस्ट ऑप्शन.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









