Responsive Scrollable Menu

फल काटते ही आ जाती हैं मक्खियां? इन 5 घरेलू नुस्खों से 'फ्रूट फ्लाइज' को करें घर से बाहर! 5 मिनट में मिलेगा छुटकारा

How To Get Rid Of Fruit Flies Easily : अगर आप भी बार-बार इन फ्रूट फ्लाई से परेशान हो चुके हैं और कोई आसान सा घरेलू नुस्‍खा ढूंढ रहे हैं तो हम एक नहीं, 5 ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में इनसे छुटकारा पा सकते हैं. तो ये रहे कुछ स्मार्ट और नेचुरल 'होम मैनेजमेंट हैक्स'.

Continue reading on the app

BJP नेता Rajinder Rana का CM Sukhu से सीधा सवाल, बताएं Rajya Sabha सीट कितने में बेची?

हिमाचल की इकलौती राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के कई दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजिंदर राणा ने राज्य में सत्तारूढ़ दल पर सीट ‘‘बेचने’’ का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ दिग्गजों को राज्यसभा के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले अनुराग शर्मा को चुना।

रविवार को जारी एक वीडियो में राणा ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल किया और कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि राज्यसभा सीट कितने में बेची गई और क्या यह सौदा दुबई में तय हुआ था?’’ राणा 2024 के राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता हैं और बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने हैं। राणा के बयान से कुछ दिन पहले चार बार के राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ने कहा था कि ‘‘आत्मसम्मान बहुत महंगा होता है’’ और आज के समय में सच बोलना राजनीतिक दृष्टि से जोखिम भरा हो गया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए आनंद शर्मा प्रमुख दावेदारों में थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सभी को चौंकाते हुए अनुराग शर्मा का नाम घोषित किया। आनंद शर्मा ने कहा कि इस फैसले की जानकारी उन्हें नहीं थी और इसे ‘‘आलाकमान ने अपने विवेक से लिया।’’ राणा ने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “महिलाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों और ठेकेदारों समेत समाज के सभी वर्ग पहले से ही चिंतित थे, लेकिन अब अपना जीवन पार्टी को समर्पित करने वाले वरिष्ठ नेता भी अपमानित और असहज महसूस कर रहे हैं।” अनुराग शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है क्योंकि अन्य किसी भी दल ने इकलौती राज्यसभा सीट के लिए कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के लिए Virat Kohli अभी से बहा रहे पसीना, वीडियो शेयर किया

क्रिकेट फैंस को दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। 28 मार्च से शुरु हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तैयारी शुरू कर दी। स्टार बल्लेबाज का नेट्स में अभ्यास करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें 37 वर्षीय बल्लेबाज अभ्यास सत्र के दौरान जमकर बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल के नए सीजन से पहले उनकी ये तैयारी देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं और पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

पिछले सीजन में विराट कोहली ने 15 मैचों में 657 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने आठ अर्धशतक लगाए और 144.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी ने पहली बार आईपीएल खिताब जीता। आईपीएल इतिहास में कोहली अब तक 267 मैचों की 259 पारियों में 8661 रन बना चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में आठ शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं। 

 
Wed, 11 Mar 2026 18:03:17 +0530

  Videos
See all

Om Birla No Confidence Motion: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज | Breaking News | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:05:01+00:00

Amit Shah Speech: Rahul Gandhi पर जमकर बरसे Amit Shah | BJP Vs Congress | Parliament Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:06:56+00:00

Amit Shah in Lok Sabha: अविश्वास प्रस्ताव पर शाह का विपक्ष को करारा जवाब!| Om Birla | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:02:37+00:00

Amit Shah Speech: Lok Sabha में Amit Shah ने Congress को जमकर घेरा | BJP Vs Congress | Om Birla #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T13:05:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers