Responsive Scrollable Menu

'वहां शॉर्ट्स पहनने की सजा मौत है', इस एक्ट्रेस ने खोली ईरान में हो रहे महिला अत्याचार की पोल

Actress Elnaaz Norouzi on Iranian Womens: इन दिनों मस्ती 4 और सैक्रेड गेम्स फेम एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का बयान चर्चा में हैं. उन्होंने ईरान में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर बात की. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि जिन देशों में बोलने की स्वतंत्रता है उन्हें इसकी जिम्मेदारी पहचाननी चाहिए. इस आजादी को हल्के में न लें. उन्होंने कहा कि आप भारत में शॉर्ट पहन सकती हैं लेकिन ईरान में इसके लिए आपको मौत के घाट उतारा जा सकता है. 

'मौत की सजा मिलती है' 

ईरान में जन्मी एक्ट्रेस एलनाज का बयान ईरान-इजराइल वार के बीच आया है. इस युद्ध में ईरान के नेता अली खामेनेई की मौत हो गई है. इसपर उन्होंने कहा कि भारत में लोग उनकी मौत का मातम मना रहे हैं लेकिन लोगों ये नहीं पता कि ईरान की औरतों के साथ किस तरह के अत्याचार किए जाते हैं. वहां पर महिलाओं पर बहुत पाबंदी हैं. अगर खामनेई के राज में महिला शॉर्ट पहनकर बाहर निकल जाए तो उन्हें मौत की सजा मिलती है. भारत में हमें आजादी है हम किसी भी तरह के कपड़े पहन सकते हैं. 

खामनेई को तानाशाह और आतंकवादी बोला

ईरान-इजराइल वार में मारे गए ईरानी नेता अली खामनेई को एलनाज ने तानाशाह और आतंकवादी कहा था. उन्होंने कहा कि ईरानी लोग वर्तमान सरकार से डरे हुए हैं, लोग वहां लोकतंत्र चाहते हैं. वहीं एलनाज के इस बयान के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. 

'महिलाएं अपनी बात रखने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं'

एलनाज ने आगे कहा कि मुझे लगता है. महिला के तौर पर समझना चाहिए कि जिन देशों में विशेषकर जिसमें हम रह रहे हैं वहां अपनी बात करने का अधिकार है. हम अपनी आवाज का इस्लेमाल कर सकते हैं. हमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. ऐसे कई देश हैं जहां बरसों से आज भी कई महिलाएं अपनी बात रखने और विचार व्यक्त करने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं. बता दें कि एलनाज ईरान में महिलाओं के साथ हो अत्याचारों को लेकर बोलती रहती हैं. एलनाज ने बताया कि उनके लिए ईरान का मुद्दा इसलिए जरूरी नहीं कि वहां वो जन्मी हैं बल्कि इसलिए भी है क्योंकि वहां उनकी पूरी फैमिली रहती है.

'लोगों की आवाज बन रही हूं'

 

सेक्रेड गेम्स से मिली पहचान

एलनाज ने 2018 में अपना फिल्मी करियर पाकिस्तानी फिल्म "मान जाओ न" से शुरू किया. इसके बाद उन्होंने उसी साल पंजाबी फिल्म "खिडो खुंडी" में काम किया. हालांकि एलनाज ने 2021 में "हेलो चार्ली" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने कई फेमस वेब सीरिज में  काम कर रखा है जिसमें "सेक्रेड गेम्स" भी शामिल है उन्हें इस सीरीज के जोया मिर्चा किरदार से असली पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने मस्ती-4 और जुग-जुग जियो जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में किया. 

ये भी पढ़ें: 'मैं जिद्दी और बेवकूफ थी', Kajol ने अपने 34 साल के एक्टिंग करियर को लेकर खुलेआम कह डाली ऐसी बात

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-धोनी की घड़ी की कीमत में आ जाएंगे कई बंगले, पर हार्दिक पंड्या की वॉच भी कम नहीं

ms dhoni rohit sharma watch collection: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न तो दुनियाभर में मन ही रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में आए रोहित शर्मा और एमएस धोनी की करोड़ों की घड़ी भी काफी चर्चा में रही. इन दोनों दिग्गजों की घड़ी के अलावा हार्दिक पंड्या की स्टाइलिश वॉच ने भी सुर्खियां बटोरीं. Mon, 9 Mar 2026 16:34:20 +0530

  Videos
See all

रमजान में इफ्तारी के लिए चमचमाती कालीनें लेकिन मंदिरों में हिन्दू श्रद्धालुओं पर पुलिस के थप्पड़ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:15:01+00:00

Ahmedabad Hotel से निकले Kuldeep Yadav, Rinku Singh | #t20worldcup2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:09:47+00:00

US-Iran War Updates Live: Iran में जंग का खौफनाक चेहर, तेल डिपो में लगी आग से आसमान काला | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:09:46+00:00

Dangal LIVE: Iran War पर India में सियासी संग्राम, Oil-Gas संकट से संसद में हंगामा | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:09:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers