EX वाइफ नताशा से तलाक के कितने वक्त बाद रिलेशनशिप में आए हार्दिक और मिहिका शर्मा?
Hardik Pandya Mahieka Sharma Love Story: टीम इंडिया ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती. इसके बाद स्टेडियम में हर कोई जश्न मना रहा था, जहां हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी गर्लफ्रेंड मिहिका शर्मा के साथ नजर आए. दोनों ने मिलकर जीत का खूब जश्न मनाया और हर किसी की जुबान पर इन्हीं की चर्चा है. मगर, क्या आपको मालूम है कि हार्दिक और मिहिका की लव स्टोरी कब शुरू हुई, दोनों की पहली मुलाकात कहां हुई...
हार्दिक और मिहिका की लव स्टोरी
नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या मिहिका शर्मा के साथ नजर आते हैं. मिहिका शर्मा के साथ हार्दिक हॉलीडेज पर जाते हैं और तो और उनके नाम का टैटू भी बनवाया है. हार्दिक और मिहिका मौजूदा समय में सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक है और दोनों हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं.
इनकी लव स्टोरी के बारे में आधिकारिक तौर पर तो कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ये दोनों अक्टूबर 2025 में पहली बार एक-साथ नजर आए थे. उसके बाद से तो ये कपल अक्सर साथ दिखता है. हाल ही में हार्दिक ने मिहिका का जन्मदिन पूरे धूम-धाम से मनाया था, जिसकी फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं.
हार्दिक ने मिहिका को लेकर क्या कहा?
हार्दिक पांड्या मिहिका के लिए अपने प्यार को जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. अब टी-20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भी हार्दिक ने मिहिका की तारीफ की. उन्होंने कहा, जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से मैं सिर्फ जीत ही रहा हूं. उसके आने के बाद से चीजें आसान हो गई हैं. वो मुझे बहुत सपोर्ट करती है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. मैच के बाद हार्दिक ने माहिका को किस भी किया.
Look at the way Mahika Sharma asks Hardik Pandya to do his iconic pose.
— N (@Preetygirlhun) March 8, 2026
A man with his favorite person after achieving everything in life. pic.twitter.com/BccaahWQKa
हार्दिक पांड्या ने बताया फ्यूचर प्लान
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया की अभी वह 10 साल तक और क्रिकेट खेलने वाले हैं और वह इन 10 सालों में 10 आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहते हैं.
हार्दिक ने कहा, "यह सुनने में अच्छा लगता है कि अब मैं सीनियर खिलाड़ी हूं. लेकिन मेरे अंदर अभी 10 साल का क्रिकेट बाकी है. मैंने अभी अपने करियर का आधा हिस्सा ही खेला है, आधा अभी बाकी है. मैं कुल मिलाकर 10 और ट्रॉफी जीतना चाहता हूं, जिसमें आईसीसी और आईपीएल दोनों शामिल हैं. लेकिन मेरे लिए आईसीसी ट्रॉफी सबसे ज्यादा अहम हैं."
Hardik Pandya is Dancing with Maheika. Today Nobody can stop him????
— Gagan Choudhary (@choudhary_99415) March 9, 2026
we should not forget Maheika's contribution too she travelled everywhere to support him pic.twitter.com/7qf7QGGEcF
जुलाई 2024 में हुआ था हार्दिक और नताशा का तलाक
टी-20 विश्व कप 2024 में मिली खिताबी जीत के कुछ ही दिन बाद भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने तलाक की जानकारी फैंस के साथ खुद साझा की थी. दोनों ने ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि दोनों ने म्यूचुअल डिवोर्स लिया है और वह उनके बेटे अगस्त्य की परवरिश साथ ही करेंगे. इसके बाद अगस्त्य को कभी उनकी मां नताशा के साथ, तो कभी हार्दिक के साथ देखा जाता है.
Hardik and Mahieka lying down in the middle of the ground like it's their living room ????pic.twitter.com/27MNDgmG7a
— Dive (@crickohlic) March 9, 2026
Akshay Kumar की 13 साल की बेटी Nitara की खूबसूरती ने लूटी लाइमलाइट, वायरल हुआ वीडियो
Akshay Kumar Daughter Nitara: मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर हाल ही में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ स्पॉट हुए. इस दौरान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी फैमिली काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक में नजर आई. लेकिन सबसे ज्यादा अटेंशन अगर किसी ने ग्रैब किया, तो वो थीं एक्टर की 13 साल बेटी नितारा. जी हां, उनकी क्यूट स्माइल, घने खूबसूरत बाल और मासूम आंखों ने लोगों का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर लोग उनकी सिम्पलिसिटी और नेचुरल ब्यूटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. तो चलिए आपको भी दिखाते हैं अक्षय कुमार की बेटी नितारा का ये वायरल वीडियो, जिसने आते ही इंटरनेट पर सबका ध्यान खींच लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















