भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करके क्रिकेट इतिहास में एक नया सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार के बीच जश्न का माहौल देखने को मिला।
इसी के दौरान भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस तस्वीर में वह एक लड़की के साथ बेहद करीब नजर आ रहे हैं। जिसके बाद फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
कौन है अदिति हुंडिया?
बता दें कि, ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक फैशन मॉडल और उघमी हैं। वह 2017 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब जीतकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अदिति हुंडिया मॉडलिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में उन्होंने मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब जीतकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अदिति मॉडलिंग के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई बड़े ब्रांड्स केसाथ काम कर चुकी हैं। फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।
बता दें कि, ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा पिछले कई सालों से होती रही है। कई बार उन्हें स्टेडियम में ईशान को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया है। खासतौर पर आईपीएल के दौरान कैमरे कई बार उनकी ओर जाते रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें मिस्ट्री फैन गर्ल तक कहा था।
Continue reading on the app