Responsive Scrollable Menu

Men Health Tips: पुरुषों में इंफर्टिलीटी की समस्या में रामबाण है पतंजलि की ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटि, जानें कैसे करें सेवन

Male Health Tips: आज के समय में पुरुषों में बांझपन यानी इंफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है. बदलती जीवनशैली और गलत आदतें इसके पीछे बड़े कारण मानी जाती हैं. कई लोग देर रात तक जागते हैं, तनाव में रहते हैं और सही खानपान नहीं लेते. इसके अलावा धूम्रपान, शराब और शारीरिक गतिविधियों की कमी भी पुरुषों की सेहत को प्रभावित करती है. इन कारणों से शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है. 

इसका असर स्पर्म काउंट पर भी पड़ता है. आयुर्वेद में इस समस्या को दूर करने के लिए कई आयुर्वेदिक उपाय बताए गए हैं. इन्हीं में से एक आयुर्वेदिक दवा दिव्य यौवनामृत वटी भी मानी जाती है, जिसे कई लोग पुरुषों की सेहत के लिए उपयोगी मानते हैं. चलिए जानते हैं इसके सेवन करने का तरीका और फायदे के बारे में. 

किन कारणों से बढ़ती है पुरुषों में इंफर्टिलिटी? 

पुरुषों में प्रजनन क्षमता कम होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. इनमें से कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं. 

  • असंतुलित और अनियमित खानपान
  • लगातार मानसिक तनाव
  • नींद की कमी
  • धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन
  • मोटापा और हार्मोनल असंतुलन
  • प्रदूषण और खराब जीवनशैली

दिव्य यौवनामृत वटी के फायदे

स्पर्म क्वालिटी बेहतर करने में सहायक

आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार यह वटी शुक्राणुओं की संख्या और उनकी गतिशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है.

यौन शक्ति को मजबूत बनाए

कई लोगों को कमजोरी और थकान की शिकायत रहती है. ऐसी स्थिति में यह दवा शरीर को ऊर्जा देने और ताकत बढ़ाने में सहायक मानी जाती है.

हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद

इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर में हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इससे टेस्टोस्टेरोन लेवल को भी सपोर्ट मिल सकता है.

तनाव कम करने में सहायक

लगातार तनाव और चिंता भी पुरुषों की सेहत पर असर डालते हैं. आयुर्वेदिक दवाएं मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकती हैं.

शरीर की ऊर्जा बढ़ाने में करें मदद 

दिव्य यौवनामृत वटी का सेवन शरीर की ताकत और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में भी मददगार माना जाता है. 

सेवन करने का सही तरीका

दिव्य यौवनामृत वटी का सेवन आमतौर पर दिन में 1 से 2 गोली किया जाता है. इसे गुनगुने दूध या पानी के साथ लिया जा सकता है. हालांकि किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी होता है. इसके साथ ही संतुलित आहार और नियमित योग भी बहुत महत्वपूर्ण हैं.

स्वस्थ जीवनशैली भी है जरूरी

केवल दवा लेने से ही समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होती. इसके साथ आपको अपनी जीवनशैली में भी बदलाव करना चाहिए. नियमित व्यायाम करें, योग और प्राणायाम अपनाएं. पौष्टिक भोजन लें और नशे की आदतों से दूरी बनाए रखें. पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है.

पुरुषों में इंफर्टिलिटी एक आम लेकिन संवेदनशील समस्या बनती जा रही है. सही समय पर ध्यान देने से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. आयुर्वेदिक दवाएं और स्वस्थ जीवनशैली मिलकर पुरुषों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Patanjali News: योग से लेकर आयुर्वेद तक, जानें कैसे बाबा रामदेव और पतंजलि ने बदली सेहत की तस्वीर

Continue reading on the app

CG Vidhansabha: थोड़ा शर्म करो… Charandas Mahant ने भरी सभा में Ajay Chandrakar को सुना डाला |

CG Vidhansabha: थोड़ा शर्म करो… Charandas Mahant ने भरी सभा में Ajay Chandrakar को सुना डाला |  

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप खत्म...टीम इंडिया की अगली सीरीज कब और किस टीम से, ये है वर्ल्ड चैंपियन का पूरा शेड्यूल

India Next Match Schedule 2026: टी20 वर्ल्ड कप तो जीत लिया, अब आगे क्या? टीम इंडिया के अगले 4 महीने क्रिकेट के सबसे बड़े धमाकों के नाम रहने वाले हैं. 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होगा. जिसके बाद रोहित-विराट की जोड़ी अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड से लोहा लेगी. संजू सैमसन की जादुई पारी और वर्ल्ड कप जीत के बाद अब भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है. यहां देखें टीम इंडिया का पूरा 'नया शेड्यूल'. Wed, 11 Mar 2026 21:42:20 +0530

  Videos
See all

DasTak: Iran War को लेकर आज की 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War | Strait of Hormuz | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:08:08+00:00

Iran War LIVE: Strait of Hormuz के समुद्र में Iran बारूद बिछा रहा? | US Iran War | Israel | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:09:09+00:00

DasTak: Iran War को लेकर आज की 10 बड़ी खबरें | US Israel Iran War | Strait of Hormuz | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:11:25+00:00

Iran US Israel War Update: ईरान की सेना IRGC ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को दी ये चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers