Responsive Scrollable Menu

Switch Board Cleaning: गंदे स्विचबोर्ड को क्लीन करना लगेगा ईज़ी! इन ट्रिक्स को करें ट्राई

Switch Board Cleaning: घर की साफ-सफाई करते समय लोग फर्श, फर्नीचर और किचन पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर स्विचबोर्ड की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। समय के साथ इन पर धूल, तेल और गंदगी जम जाती है, जिससे स्विचबोर्ड पीले और बदसूरत दिखने लगते हैं। अगर इन्हें समय-समय पर साफ न किया जाए तो यह पूरे कमरे की साफ-सफाई का लुक भी खराब कर देते हैं।

हालांकि अच्छी बात यह है कि स्विचबोर्ड को साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है। कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप कुछ ही मिनटों में गंदे स्विचबोर्ड को साफ कर सकते हैं। सही तरीका अपनाने पर स्विचबोर्ड पहले जैसे चमकदार और नए दिखने लगते हैं।

सफाई से पहले रखें ये सावधानी

स्विचबोर्ड की सफाई करने से पहले सबसे जरूरी है सुरक्षा का ध्यान रखना। सबसे पहले उस स्विचबोर्ड की बिजली सप्लाई बंद कर दें। इससे करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा। इसके अलावा सफाई करते समय ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें और सूखे या हल्के गीले कपड़े का उपयोग करें।

इन तरीकों से करें स्विच बोर्ड क्लीनिंग

टूथपेस्ट से करें सफाई
गंदे स्विचबोर्ड को साफ करने के लिए टूथपेस्ट बहुत काम आता है। थोड़ा सा टूथपेस्ट स्विचबोर्ड पर लगाएं और पुराने टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद सूखे कपड़े से साफ कर लें। इससे जमी हुई गंदगी और पीला पन काफी हद तक दूर हो जाता है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर स्विचबोर्ड बहुत ज्यादा गंदे हो गए हैं तो बेकिंग सोडा भी अच्छा विकल्प है। एक छोटी कटोरी में थोड़ा बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को ब्रश या कपड़े की मदद से स्विचबोर्ड पर हल्के से रगड़ें। कुछ ही देर में स्विचबोर्ड साफ नजर आने लगेंगे।

Gulab Jamun Recipe: रंगपंचमी पर मुंह में मिठास घोल देंगे गुलाब जामुन, इस तरीके से कर लें तैयार

मेथी दाना के फायदे: वजन घटाने में मिलेगी मदद, डाइजेशन सिस्टम होगा दुरुस्त; जानें सेवन का तरीका

Lemon Peels: नींबू ही नहीं इसके छिलके भी हैं कमाल! 5 घरेलू कामों को बना सकते हैं आसान

Diabetes Control: डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करेंगी 5 आदतें, इन फूड्स को डाइट में करें शामिल

सफेद सिरके से हटाएं जिद्दी दाग
सफेद सिरका भी सफाई के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। एक कपड़े पर थोड़ा सा सिरका लगाकर स्विचबोर्ड को धीरे-धीरे पोंछें। इससे जिद्दी दाग और चिकनाई आसानी से हट जाती है। इसके बाद सूखे कपड़े से दोबारा पोंछ दें।

कॉटन और ब्रश से करें बारीक सफाई
स्विचबोर्ड के छोटे-छोटे कोनों में अक्सर ज्यादा धूल जमा हो जाती है। ऐसे में कॉटन बड या छोटे ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे कोनों में जमी धूल आसानी से निकल जाती है और स्विचबोर्ड पूरी तरह साफ दिखाई देता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आ रहा Samsung का नया फोन, 17 मार्च को भारत में होगा लॉन्च

सैमसंग का नया Galaxy M17e 5G भारतीय बाजार में 17 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है. इसमें 6.7 इंच 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलेगा. फोन Android 16 आधारित One UI 8 पर चलेगा और 6 साल तक अपडेट मिलने का दावा किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित-धोनी की घड़ी की कीमत में आ जाएंगे कई बंगले, पर हार्दिक पंड्या की वॉच भी कम नहीं

ms dhoni rohit sharma watch collection: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न तो दुनियाभर में मन ही रहा है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में आए रोहित शर्मा और एमएस धोनी की करोड़ों की घड़ी भी काफी चर्चा में रही. इन दोनों दिग्गजों की घड़ी के अलावा हार्दिक पंड्या की स्टाइलिश वॉच ने भी सुर्खियां बटोरीं. Mon, 9 Mar 2026 16:34:20 +0530

  Videos
See all

Dangal LIVE: Iran War पर India में सियासी संग्राम, Oil-Gas संकट से संसद में हंगामा | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:09:50+00:00

Ahmedabad Hotel से निकले Kuldeep Yadav, Rinku Singh | #t20worldcup2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:09:47+00:00

US-Iran War Updates Live: Iran में जंग का खौफनाक चेहर, तेल डिपो में लगी आग से आसमान काला | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:09:46+00:00

रमजान में इफ्तारी के लिए चमचमाती कालीनें लेकिन मंदिरों में हिन्दू श्रद्धालुओं पर पुलिस के थप्पड़ | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers