Responsive Scrollable Menu

'वोट चोरी' पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कौन सा चैलेंज देकर ब्लंडर कर दिया?

Sushant Sinha Desh Ki Pathshala: नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम ने पूरा जोर लगा दिया, लेकिन इन्हें कुछ मिला नहीं. आप देखिए कि इतने दिनों तक तमाशा करने के बाद अब ये खबरें आ रही हैं कि राहुल गांधी अपना बैग पैक कर रहे हैं. विदेश जाने का फिर से प्लान बन रहा है. ये सब तब हो रहा है जब इनकी नकली संसद नहीं चली, इनकी मेगा रैली फ्लॉप हो गई, उधर नरेंद्र मोदी को चैलेंज देकर भी राहुल गांधी ने एक ब्लंडर कर दिया है. आज आपको बताएंगे कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कौन सा चैलेंज दिया, जिससे खुद राहुल गांधी फंस गए...

Continue reading on the app

123 साल का सूखा खत्म! भारत के चिन्मय सुतार ने तोड़ा वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास का सबसे पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ranji Trophy: भारतीय क्रिकेट का 3 नवंबर 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड का 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिजोरम की तरफ से खेल रहे 29 वर्षीय चिन्मय अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट के शुरुआती करियर में दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन गए हैं. 

भारतीय बल्लेबाज ने तोड़ा 123 साल पुराना महा-रिकॉर्ड?

साल 1903 में ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआती 5 पारियों में कुल 724 रन बनाए थे. क्रिकेट की दुनिया में पिछले 123 सालों से कोई भी बल्लेबाज अपने करियर की शुरुआत में इस आंकड़े के आस-पास भी नहीं पहुंच पाया था. लेकिन भारतीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने अपनी शुरुआती 5 पारियों में ही 794 रन बनाकर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को हमेशा के लिए अपने नाम कर लिया. 

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में बनी बात

यह ऐतिहासिक पल मंगलवार 3 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के बीच चल रहे रणजी मैच के दौरान देखने को मिला. चिन्मय जब अपनी पांचवीं पारी में 89 रन पर खेल रहे थे, तभी उन्होंने बिल पोंसफोर्ड के 724 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. चिन्मय यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपना शानदार शतक पूरा किया और मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 135 रनों पर नाबाद रहे. 

ऐसी है चिन्मय सुतार की 5 ऐतिहासिक पारियां 

चिन्मय सुतार ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की थी. उन्होंने अपने सफर की शुरुआत मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में 35 रन बनाकर की, जबकि दूसरी पारी में वे बदकिस्मती से 99 रन पर रन-आउट होकर अपने शतक से चूक गए. इसके बाद नागालैंड के खिलाफ तीसरी पारी में उन्होंने नाबाद 400 रनों की ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली जिसने उन्हें रातों-रात वर्ल्ड क्रिकेट का स्टार बना दिया.

उनका यह शानदार फॉर्म आगे भी जारी रहा और उन्होंने मेघालय के खिलाफ चौथी पारी में शानदार 125 रन ठोके. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपनी पांचवीं पारी में नाबाद 135 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया और इसी पारी के दौरान उन्होंने 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. इस रिकॉर्ड को तोड़ने में चिन्मय की नागालैंड के खिलाफ खेली गई नाबाद 400 रनों की पारी का सबसे बड़ा हाथ रहा. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. चिन्मय ने इस पारी के दौरान मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के 379 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था. 

बता दें कि मुंबई में जन्मे चिन्मय सुतार पहले मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे, लेकिन फिर चिन्मय ने अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए 2026-27 के घरेलू सीजन में मुंबई का साथ छोड़ दिया और मिजोरम की तरफ से खेलने का एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया. मिजोरम के लिए खेलते हुए ही अब वे इतिहास रच रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई राहत वाली खबर, फिट हुआ तेज गेंदबाज, जल्द होगा न्यूजीलैंड रवाना

Continue reading on the app

  Sports

Happy Birthday Virat Kohli: 38 साल के हुए विराट कोहली, कमाई में भी राजा हैं क्रिकेट के किंग, लग्जरी कारें, आलीशान बंगले और करोड़ों की नेटवर्थ

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली 5 नवंबर यानी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर अपने बल्ले से ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली की पहचान सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर तक सीमित नहीं है. उन्हें दुनिया एक ब्रांड के रूप में भी जानती है. फैंस शायद उन्हें शतक, मैच विनिंग पारियां और मैदान पर कई यादगार लम्हों के लिए जानते होंगे, लेकिन यह भी किसी से छिपा नहीं है कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कमाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं. चलिए उनके जन्मदिन पर विराट की लग्जीरियस लाइफस्टाइल और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं. Thu, 5 Nov 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

Democrats won Congress in a ‘blue tsunami'. Can they end the war in Iran? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:23:46+00:00

Gold Rate : दिवाली से पहले सोना लुढ़का ! #goldrate #goldprice #goldratetoday #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:31:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers