Responsive Scrollable Menu

Oil price passes $100 a barrel as war in Middle East continues | BBC News

The benchmark oil price has passed $100 a barrel for the first time since 2022, as the war in the Middle East continues. The UK chancellor, Rachel Reeves, will join an emergency meeting of G7 finance ministers later to discuss these prices. US President Donald Trump said the "short term" price increase is a "a very small price to pay" for world peace. Subscribe here: http://bit.ly/1rbfUog For more news, analysis and features visit: www.bbc.com/news #Oil #MiddleEast #BBCNews

Continue reading on the app

पॉप सिंगर रिहाना के घर पर फायरिंग:बेवर्ली हिल्स वाले घर पर महिला ने चलाईं 10 गोलियां, घर में मौजूद सिंगर सुरक्षित

हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में रिहाना सुरक्षित हैं और कोई घायल नहीं हुआ है। लॉस एंजिल्स पुलिस ने इस मामले में एक 30 साल की महिला को हिरासत में लिया है। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक, यह घटना कैलिफोर्निया (अमेरिका) के समय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1:21 बजे हुई। रिहाना के बेवर्ली हिल्स स्थित घर के गेट के सामने, सड़क के दूसरी तरफ खड़ी एक गाड़ी से 10 गोलियां चलाई गईं। लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक गोली घर की दीवार को चीरते हुए आर-पार हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के वक्त घर के अंदर थीं रिहाना रिपोर्ट के मुताबिक, जब घर के बाहर गोलियां चल रही थीं, तब रिहाना अपने घर के अंदर ही मौजूद थीं। हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने रिहाना को ही निशाना बनाया था या इसके पीछे कोई और वजह थी। फिलहाल रिहाना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर भी हुई थी फायरिंग सिर्फ मुंबई ही नहीं, गैंगस्टर्स ने विदेश में भी भारतीय सितारों को निशाना बनाया है। कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कैप्स कैफे' पर तीन बार फायरिंग की गई थी। इस हमले के तार भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े पाए गए थे। रिहाना के मामले में भी पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और गैंग्स के एंगल से जांच कर रही है। सलमान और रोहित शेट्टी के घर भी हो चुका हमला फिल्मी सितारों के घर पर फायरिंग का यह सिलसिला भारत से शुरू होकर अब हॉलीवुड तक जा पहुंचा है। अप्रैल 2024 में सलमान खान के मुंबई स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' पर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 की रात डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर पर भी रंगदारी के मकसद से गोलियां चलाई गई थीं। रोहित शेट्टी के मामले में शुभम लोनकर गैंग का हाथ सामने आया था। हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं रिहाना रिहाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। सितंबर 2025 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने रैपर AAP रॉकी के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस से साझा की थी। रिहाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने हमेशा सोचा था कि पहले शादी होगी और फिर बच्चा, लेकिन जिंदगी में चीजें हमेशा तय पैटर्न पर नहीं चलतीं।

Continue reading on the app

  Sports

भाभी से बातचीत बंद… हार्दिक पंड्या-क्रुणाल पंड्या के बीच लड़ाई?

Hardik Pandya & Krunal Pandya: हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के बीच क्या चल रहा है? दोनों भाइयों के बीच हाल के दिनों में जो कुछ भी देखने को मिला है, उससे लगता है कि सबकुछ सही नहीं है. Wed, 11 Mar 2026 21:03:20 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: शराब घोटाला केस में Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किलें । #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:45:04+00:00

Brahmastra: गैस के लिए लंबी-लंबी कतार, विपक्ष- सरकार आर-पार ! I Debate Show I LPG Gas Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:43:55+00:00

Viral Shorts : नई कार पर डाला पेंट, छलक उठा युवक का दर्द #viralshorts |N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:39:58+00:00

US-Iran-Israel War Update: हर रोज India की Crude Oil की खपत कितनी है? Shehzad Poonawalla ने बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T16:33:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers