Responsive Scrollable Menu

ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका साल के अंत तक इजरायल को दी जाने वाली फंडिंग बंद करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वाशिंगटन इस साल के अंत तक इजरायल को दी जाने वाली वित्तीय सहायता बंद कर देगा. यह करीब 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि अब इजरायल को अमेरिका के मदद की जरूरत नहीं है. वहीं इजरायल की डेमोक्रेटिक पार्टी के चेयमैन यायर गोलान-जो नेतन्याहू विरोधी गुट से जुड़े हैं, उन्होंने इस कदम की आलोचन की है. इसे देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया. मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "हम उन्हें अब तक बिलियन डॉलर दे रहे थे- अभी भी दे रहे हैं- मगर साल के अंत तक इसे बंद कर दिया जाएगा." इस निर्णय के पीछे ट्रंप की दलील है कि इजराइल अब आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो चुका है. अब उसे अमेरिकी सहायत पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है. वह अपने हथियार खुद खरीद सकता है. 

रक्षा के लिए भारी संसाधनों की आवश्यकता 

ट्रंप के अनुसार,"उन्हें इसकी जरूरत नहीं है. इजरायल एक बहुत ही समृद्ध देश में गिना जाता है." ट्रंप के इस ऐलान के बाद गोलान ने नेतन्याहू की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह निर्णय ऐसे समय पर आया , जब लंबे वक्त तक चले युद्ध के बाद इजराइल को अपनी रक्षा के लिए भारी संसाधनों की आवश्यकता है. 

रिकॉर्ड में एक और बड़ी विफलता जोड़ ली

गोलान ने'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट लिखा, "ऐसे वक्त में जब इजराइल का रक्षा खर्च काफी ज्यादा हो चुका है. उसे अपने हथियारों के भंडार को दोबारा भरने की आवश्यकता है. जब इतने लंबे युद्ध के बाद उसकी वायु रक्षा क्षमताएं कमजोर हो गई हैं- ऐसे में नेतन्याहू ने अपने रिकॉर्ड में एक और बड़ी विफलता जोड़ ली है."

उन्होंने अमेरिकी सहायता रुकने को "इजरायल की सुरक्षा और वहां के लोगों के जीवन स्तर के लिए एक बड़ा झटका" बताया है. उनका तर्क है कि सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय बोझ इजरायली नागरिकों पड़ने वाला है. गोलन के अनुसार, "अमेरिकी सहायता का रुकना इजरायल की सुरक्षा और वहां के जीवन स्तर के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि ऐसे नाजुक मोड़ पर सुरक्षा जरूरतों को लेकर फंड जुटाने का पूरा बोझ इजरायली जनता पर आ जाएगा." 

इजरायल के भविष्य को खतरे में डाल रहे 

इस मामले को संभालने के तरीके के लिए नेतन्याहू की आलोचना करते हुए गोलन ने आगे कहा, "एक जिम्मेदार प्रधानमंत्री अमेरिकी सहायता को बढ़ाने के लिए संघर्ष करेगा, न कि उसे खत्म होने देगा. नेतन्याहू सुरक्षा और  आर्थिक संकट को और गहरा कर रहे हैं और इजरायल के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं." मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटनाक्रम अमेरिका और इजरायल के बीच पहले से मौजूद सुरक्षा सहायता समझौते की पृष्ठभूमि में सामने आया है.

Continue reading on the app

उप्र में पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत, नौ चीनी मिलों में गन्ना पेराई

उप्र में पेराई सत्र 2026-27 की शुरुआत, नौ चीनी मिलों में गन्ना पेराई

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में निकली भर्ती, फील्डिंग कोच और फिजियो की दरकार, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Indian cricket team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय महिला सीनियर टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष सीनियर टीम के हेड फिजियोथेरेपिस्ट के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तारीख तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. Tue, 3 Nov 2026 23:20:35 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission | केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली बोनस मिलेगा? | DA Hike News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T21:00:26+00:00

ओंगोल में तूफानी हवाओं का कहर |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T20:50:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers