Responsive Scrollable Menu

Salman Khan की फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, दो हीरोइनों संग दिखेगा भाईजान का जलवा

Salman Khan: रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद अब सलमान खान एक और साउथ अभिनेत्री के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने की तैयारी में हैं। खबर है कि उनकी अपकमिंग फिल्म में साउथ सिनेमा की एक लेडी सुपरस्टार की एंट्री हो गई है, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है

Continue reading on the app

Who was Vallabh Maheshwari: कौन थे उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी? जिनकी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में गई जान

Who Was Vallabh Maheshwari: राजस्थान के औद्योगिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने उद्योगपति और शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) वल्लभ माहेश्वरी का रविवार (8 मार्च) को एक सड़क हादसे में निधन हो गया. वह 62 वर्ष के थे. यह हादसा राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब वे अपनी लग्जरी कार से जयपुर से मथुरा की ओर जा रहे थे. इस घटना के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. तो आइए जानते हैं वल्लभ माहेश्वरी के बारे में.

कौन थे वल्लभ माहेश्वरी?

वल्लभ माहेश्वरी राजस्थान के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे. वे शकुन ग्रुप (Shakun Group) के प्रबंध निदेशक (MD) थे और समूह की कई कंपनियों में निदेशक के रूप में भी कार्यरत थे. साल 2000 के आसपास स्थापित इस ग्रुप को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. उनके नेतृत्व में शकुन ग्रुप ने संसाधन प्रसंस्करण, औद्योगिक सेटअप, मीडिया और एडवरटाइजिंग जैसे कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई.

माहेश्वरी को एक दूरदर्शी कारोबारी नेता के रूप में जाना जाता था. उन्होंने व्यवसाय के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक विकास में भी योगदान दिया. जयपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में उनके काम को काफी सम्मान के साथ देखा जाता था. उनकी पहचान एक ऐसे उद्योगपति के रूप में थी जो लगातार नए प्रोजेक्ट और निवेश के जरिए अपने कारोबार का विस्तार करते रहे.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार यह हादसा अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र में हुआ. उस समय उनकी BMW कार को उनका ड्राइवर चला रहा था. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पास की पुलिया की दीवार से जा भिड़ी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के तुरंत बाद माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वल्लभ माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं ड्राइवर को इस दुर्घटना में गंभीर चोट नहीं आई.

उद्योग जगत में शोक

वल्लभ माहेश्वरी के निधन की खबर सामने आते ही जयपुर और राजस्थान के औद्योगिक जगत में शोक का माहौल बन गया. कई व्यापारिक संगठनों और उद्योगपतियों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है. उनके सहयोगियों का कहना है कि उन्होंने अपने मेहनत और नेतृत्व से शकुन ग्रुप को एक मजबूत पहचान दिलाई थी.

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने लगाई अलवर के लिए सौगातों की झड़ी, फ्री स्कूटी, नई सड़कों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

Continue reading on the app

  Sports

कौन है वो शख्स? जिसने केकेआर को दो बार बनाया आईपीएल चैंपियन, गुजरात टाइटंस ने दी अब बड़ी जिम्मेदारी

Vijay Dahiya Gujarat Titans Assistant Coach: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के लिए बड़ा दांव खेलते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय दहिया को असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है. दहिया की कोचिंग में केकेआर दो बार चैंपियन बन चुकी है, और अब वे मैथ्यू हेडन के साथ मिलकर टाइटंस को मजबूत करेंगे. Thu, 12 Mar 2026 02:04:24 +0530

  Videos
See all

Iran Vs US-Israel War: ईरान के पश्चिमी प्रांत में दो इज़राइली Hermes Done मार गिराने का दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:12:15+00:00

Volcanic fragments rain down as Hawaii’s Kilauea volcano erupts. #Volcano #Hawaii #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:16+00:00

Kumbh Viral Girl Monlisa Wedding Video | वायरल मोनालिसा की लव मैरिज #monalisa #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:00+00:00

Viral Video: हेडमास्टर की रसोई, बच्चों को मिला खाना #shortsvideo #middaymeals #teachersvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T21:30:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers