Responsive Scrollable Menu

SSC CGL 2025 Final Vacancy: एसएससी सीजीएल में पदों की अंतिम सूची जारी, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और सी के 15,130 पद खाली

SSC CGL 2025 Final Vacancy: एसएससी सीजीएस की पदों की फाइनल संख्या के साथ पूरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और सी के 15,130 पद खाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपनी वरीयता भर सकेंगे

Continue reading on the app

कब तक FD पर रहेंगे डिपेंड? इन स्कीम में निवेश करके हो सकते हैं टेंशन फ्री,​ मिलेगा सेफ और बेहतरीन रिर्टन

Investment Tips: भारत में आज भी लोग निवेश को लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD पर अधिक निर्भर हैं. लोग से काफी सेफ ऑप्शन मानते हैं. बैंक में पैसे जमा करने के बाद आपको तय समय पर ब्याज के साथ पूरी रकम वापस मिल जाती है. इसमें काफी कम जोखिम होता है. काफी समय से FD पर मिलने वाले ब्याज काफी कम हो चुका है. यह  कई निवेशकों को अधिक आकर्षित नहीं लगता. ऐसे में कई लोग रिटर्न के लालच में कई जोखिम वाले निवेश को चुन लेते हैं. 

ऐसे में पैसे डूबने का खतरा बना रहता है. हालांकि अच्छी बात यह है कि सरकार की ऐसी कई योजनाएं हैं जो सुरक्षित होने के साथ कई मामलों में FD से बेहतर रिटर्न दे सकती हैं. इन योजनाओं में लॉन्ग टर्म में लाभ मिल सकता है. अगर आप भी सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो इन सरकारी इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के बारे में जानना आपके के लिए फायदेमंद होने वाला है.  

NPS में मिल सकता है बेहतर रिटायरमेंट फंड

नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है. इसे खास तौर पर भविष्य की सबसे सुरक्षित योजनाओं में एक माना जाता है. इस योजना में निवेश की गई राशि को अलग-अलग एसेट क्लास जैसे सरकारी बॉन्ड और इक्विटी में लगा दिया जाता है. इस तरह से लंबी अवधि में अच्छे रिटर्न मिलने की आशंका होती है. NPS एक लॉग टर्म स्कीम है. इसका लाभ आपको रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड बनाने में सहायता मिलती है. 

इस निवेश करने वालों को करीब 8 प्रतिशत तक का औसत रिटर्न मिलता है. 60 साल की उम्र के बाद इसमें जमा राशि का एक भाग निकाला जा सकता है. वहीं बाकी रकम से पेंशन की व्यवस्था की जाती है. वहीं इसके साथ ही योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स रूल्स के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है.  

आरबीआई फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड 

अगर आप ऐसा निवेश चाहते हैं, जिसमें सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न मिले, तो RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग्स बॉन्ड्स पर भी नजर डाल सकते हैं. यह सीधे भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए हैं. ऐसे में निवेश को काफी सुरक्षित माना जाता है. इन बॉन्ड्स की खासियत  है कि इनकी ब्याज दर वक्त पर बदली भी जा सकती है. 

इससे निवेशकों को बाजार के हिसाब से लाभ मिल सकता है. फिलहाल इन बॉन्ड्स पर करीब 8.05 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है. कई बैंक में FD से अधिक हो सकता है. इसमें निवेश की प्रक्रिया काफी सरल होती है. इसे RBI रिटेल प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीदा जा सकता है. 

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम 

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC भी सरकार की काफी मशहूर बचत स्कीम है. यह खास तौर पर उनक लोगों के लिए काफी बेहतर मानी जाती है जो सुरक्षित होने के साथ निश्चित रिटर्न वाला निवेश पसंद करते हैं. NSC में आमतौर पर 5 वर्ष की मैच्योरिटी अवधि होती है. इस दौरान निवेश पर तय ब्याज मिल जाता है. इस योजना पर करीब 7.7 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है. 

इसकी एक खास बात यह भी है कि इसमें निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है. छोटी रकम से निवेश आरंभ किया जा   सकता है. इसे आम लोगों के लिए आसान बना देता है. अगर आप लाॅन्ग टर्म के लिए सेफ इन्वेस्टमेंट साथ टैक्स में बचत चाहते हैं तो NSC एक बेहर विकल्प हो सकता है. 

Continue reading on the app

  Sports

नवनीत कौर की हैट्रिक... भारत शान से सेमीफाइनल में पहुंचा, फाइनल की टिकट के लिए इटली से टक्कर

Womens Hockey WC Qualifiers: भारत ने पहले ही सेमीफाइनल में का टिकट हासिल कर लिया था. वेल्स को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटाने के लिए इटली से भिड़ेगी. नवनीत कौर ने 29वें, 34वें और 55वें मिनट में तीन गोल करके भारत की जीत पक्की कर दी. Wed, 11 Mar 2026 23:08:43 +0530

  Videos
See all

LIVE: Farooq Abdullah के कार्यक्रम में गोलीबारी, फायरिंग में बाल-बाल बचे, हमलावर गिरफ्तार | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:38:51+00:00

Iran America War Update: LPG पर 'अफवाहबाजों से सावधान,आपका सिलेंडर सुरक्षित है | LPG Crisis | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:45:01+00:00

Charanjit Singh Channi Parliament Speech : सदन में बोले चन्नी अमृतपाल को संसद में नहीं आने दिया गया #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:45:03+00:00

Monalisa Wedding Video Viral : बॉयफ्रेंड फरहान ने मोनालिसा को कैमरे पर पहनाया मंगलसूत्र | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T17:42:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers