Ramdan Khajoor: रमजान शुरू होते ही पीलीभीत के बाजारों में खजूर की मांग तेजी से बढ़ गई है. स्थानीय व्यापारी सैयद फ़ैज़ अली के अनुसार बाजार में अजवा, कलमी, किमिया और ईरानी समेत कई वैरायटी उपलब्ध हैं. इनमें अजवा और कलमी खजूर की सबसे ज्यादा डिमांड है. साधारण खजूर 150 से 200 रुपये किलो मिल रहे हैं, जबकि प्रीमियम खजूर 800 से 5000 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. रोजेदार इफ्तार में खजूर से रोजा खोलना पसंद करते हैं, क्योंकि इसे सुन्नत माना जाता है और यह तुरंत ऊर्जा भी देता है.
Why Om Birla will not chair Lok Sabha: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान वह अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. संवैधानिक नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में स्पीकर सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं कर सकते. वे सदन में मौजूद रहकर बहस सुन सकते हैं, अपने बचाव में बोल सकते हैं और एक सामान्य सांसद की तरह मतदान भी कर सकते हैं.
MS Dhoni-Gambhir: भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पल देखने को मिला। भारत के लिए 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम को बधाई देते हुए एक खास पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पोस्ट में उन्होंने टीम के साथ-साथ कोच गौतम गंभीर का भी खास अंदाज में जिक्र किया और इसपर गंभीर भी कहां पीछे रहे, उन्होंने भी अपने पुराने दोस्त को याद किया।
भारत ने रविवार को अहमदाबाद के में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। इस जीत के बाद पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट फैंस जश्न में डूब गए। इसी बीच धोनी का इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा का बड़ा विषय बन गया।
धोनी ने गंभीर के लिए किया पोस्ट धोनी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'इतिहास अहमदाबाद में बनता है। टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई। आप सबको खेलते देखना बेहद खुशी की बात है। कोच साहब, आपकी मुस्कान आप पर खूब जच रही। मुस्कान के साथ आपकी इंटेंसिटी किलर कॉम्बिनेशन है। बहुत बढ़िया, मजे करो दोस्तों। (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है, चैंपियन बॉलर)।'
धोनी की इस पोस्ट ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को 8 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सबसे वायरल पोस्ट्स में से एक बन गई। खास बात यह रही कि धोनी ने पोस्ट में गंभीर की मुस्कान का जिक्र करते हुए उन्हें अलग से संबोधित किया।
गंभीर ने भी दिया मजेदार जवाब अपने पुराने कप्तान का पोस्ट आए, उस पर गंभीर रिएक्ट न करे, ऐसा कैसा होता तो टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर ने भी धोनी के पोस्ट के जवाब में लिखा-और मुस्कुराने की वजह भी तो शानदार है, आपको देखकर अच्छा लगा!
गंभीर के इस छोटे से जवाब को भी फैंस ने खूब पसंद किया। सिर्फ एक घंटे के अंदर ही इस रिप्लाई पर करीब 20 हजार लाइक्स आ गए। फैंस के बीच दोनों दिग्गजों के इस सोशल मीडिया एक्सचेंज को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि धोनी और गंभीर दोनों ही भारत की बड़ी जीतों के अहम चेहरे रहे हैं और कई बार गंभीर ने स्टार कल्चर का जिक्र करते हुए धोनी का नाम लिया है। वो कई बार कह चुके हैं कि 2011 वनडे विश्व कप की जीत का जितना श्रेय धोनी को दिया जाता, उतना युवराज या अन्य खिलाड़ियों को नहीं मिलता। इसी वजह से फैंस को अक्सर ये लगता है कि धोनी और गंभीर के बीच अनबन है। लेकिन अब टीम इंडिया की नई उपलब्धि के बाद दोनों दिग्गजों का यह हल्के-फुल्के संवाद ने ये तो साफ कर दिया कि दोनों के बीच मनमुटाव जैसी बात नहीं।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों से लेकर पूर्व दिग्गजों तक, हर कोई टीम की तारीफ कर रहा है। लेकिन धोनी का यह पोस्ट और गंभीर का जवाब फैंस के लिए एक अलग ही यादगार पल बन गया है।