Responsive Scrollable Menu

'पाताल लोक' में 3 साल तक फंसा रहा कुत्ता, खाना खिलाकर लोगों ने रखा जिंदा, फिर इस हालत में निकला बाहर!

चीन के यानताई में एक कुत्ता पूरे 3 साल तक 'पाताल लोक' जैसे एक गहरे गड्ढे में फंसा रहा. ऐसे में स्थानीय लोगों ने खाना नीचे फेंककर उसे जिंदा रखा. ऐसे में हाल ही में जब रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला, तो उसकी हालत देख सबकी आंखें नम हो गईं.

Continue reading on the app

Health Tips: गुस्सा है 'Silent Killer', High BP से लेकर Heart Attack तक, जानें कितना बड़ा है Risk

शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए हम सभी अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कई तरह के सुधार करते हैं। लेकिन क्या यह काफी होता है। जिसका जवाब है नहीं। क्योंकि हम जिस तरह की लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, जो कुछ खाते-पीते हैं, इन सबका हमारी सेहत पर असर होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खाना, नींद और मानसिक शांति को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसका असर धीरे-धीरे शरीर और दिमाग पर भी पड़ता है। वहीं हमारा लोगों के प्रति कैसा व्यवहार है, यह भी सेहत को प्रभावित करने वाली स्थिति हो सकती है।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपको गुस्सा अधिक आता है, बार-बार चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो यह स्थितियां शरीर में कई तरह के निगेटिव असर डाल सकती हैं। वहीं अगर आपका व्यवहार प्रिय है और आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो यह सेहत में बेहतर सुधार लाने में मददगार हो सकता है। लेकिन अगर आपको ज्यादा गुस्सा आता है, आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यह आपको बीमार करने वाली समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Women's Health: सिर्फ खूबसूरती नहीं, श्रृंगार में छिपा है Hormonal Balance का आयुर्वेदिक राज


ज्यादा गुस्सा क्यों आता है

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो ज्यादा गुस्सा आना सिर्फ स्वभाव की बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई मानसिक, जैविक और सामाजिक वजह हो सकती है। जब व्यक्ति चिंता, तनाव, नींद की कमी या हार्मोनल असंतुलन से गुजरता है, तो मस्तिष्क का भावनाओं को कंट्रोल करने वाला हिस्सा अमिगडाला अधिक सक्रिय हो जाता है, जिससे जल्दी गुस्सा आता है।

लंबे समय तक तनाव में रहना भी गुस्से की समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है।

वहीं बचपन के पारिवारिक विवाद, ट्रॉमा, काम का तनाव और आर्थिक दबाव भी अधिक गुस्सा आने की वजह हो सकता है।

इसके अलावा नींद की कमी से कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। जिससे शरीर फाइट मोड में रहता है। इस कारण भी आपको गुस्सा आ सकता है।

ज्यादा गुस्सा से होने वाली दिक्कतें

अधिक गुस्सा आने पर हमारे शरीर में कई जैविक बदलाव होते हैं। ऐसे में आपके दिल की धड़कन भी तेज होने लगती है, बीपी बढ़ने लगता है और मांसपेशियों में भी तनाव आ सकता है।

वहीं जो लोग अक्सर गुस्से में रहते हैं, उनके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ा रह सकता है। जिससे क्रॉनिक बीमारियों, दिल की सेहत और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। गुस्सा मानसिक सेहत पर निगेटिव असर डालता है।

बार-बार गुस्सा करने से मस्तिष्क में निगेटिव सोच का पैटर्न विकसित होता है। जिससे जातक असंतुष्ट, चिड़चिड़ा और मानसिक रूप से अस्थिर हो सकता है।

गुस्से की वजह से हाई बीपी

जब हम ज्यादा गुस्से में होते हैं, तो शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन तेजी से बढ़ता है। जिस कारण दिल तेजी से पंप करता है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं।
 
इससे बीपी अचानक बढ़ जाता है। वहीं लगातार यह स्थिति बनी रहने पर आप हाई बीपी का शिकार हो सकते हैं।
 
हाई ब्लड प्रेशर की वजह से किडनी, मस्तिष्क और दिल पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।
 
इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

हृदय रोग और स्ट्रोक का जोखिम

गुस्से के दौरान दिल की धड़कन बढ़ जाती है और रक्त वाहिकाओं पर भी दबाव पड़ता है। इससे हृदय को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इससे समय के साथ हृदय कमजोर हो सकता है।
 
कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि बार-बार गुस्सा करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का जोखिम 2 से 3 गुना तक बढ़ सकता है।
 
कई बार गुस्से की स्थिति शरीर में सूजन को बढ़ाने वाली हो सकती है। जिससे धमनियों में प्लाक जमा होने और ब्लॉकेज का खतरा बढ़ जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup की ट्रॉफी हनुमान मंदिर में ले जाने पर बवाल, सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने किया था ऐसा

T20 World Cup Trophy, Hanuman Mandir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को हनुमान मंदिर ले जाने पर बवाल मचा है. भारत के चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जय शाह ट्रॉफी को लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे थे. Mon, 09 Mar 2026 22:25:45 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update: ईरान को मिल गया नया लीडर, अब युद्ध होगा भीषण! | Netanyahu | Trump | TOP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:45:00+00:00

खामेनेई के बेटे मोजतबा ईरान के नए 'सुप्रीम' | Shorts | Iran Israel War | Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:38:45+00:00

नेतन्याहू बोले- मोजतबा को भी मार देंगे ! | Shorts | Iran Israel War | Khamenei | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:37:10+00:00

T20 वर्ल्ड कप जीत के पीछे क्या था मास्टर प्लान? Gautam Gambhir ने खोला राज़ #gautamgambhir #india #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:34:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers