Responsive Scrollable Menu

कल का मौसम 7 अगस्‍त: दिल्‍ली-नोएडा... वालों थोड़ा बचके, केरल-एमसी का और भी बुरा हाल, जानें अपने शहर का मौसम

Kal Ka Mausam 7 July: मानसून के रौद्र रूप के बीच भारतीय मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए कई राज्‍यों में अलर्ट जारी किया है. केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी से अत्यंत भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है जबकि तटीय इलाकों में तूफानी हवाएं चलेंगी. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान सहित पश्चिम बंगाल के कई शहरों में गरज-चमक, बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है.

Continue reading on the app

'मैं 62 साल का हूं, थोड़ी नरमी बरतें' रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद तरुण ने खुद को बताया पीड़ित

Tarun Tejpal: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा पीठ ने एक अहम फैसले में तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को 2013 के एक बहुचर्चित यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया है. यह मामला उनकी एक पूर्व कनिष्ठ (जूनियर) महिला सहयोगी द्वारा दर्ज कराया गया था.

खुद को पीड़ित बता रहे हैं तेजपाल

दोषी ठहराए जाने के बाद 62 वर्षीय तरुण तेजपाल ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही है. अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह 62 साल के हैं और उन्हें लगता है कि वह खुद एक पीड़ित हैं. उन्होंने अपने परिवार और पत्नी का हवाला देते हुए कहा कि उनके पास कहने को ज्यादा कुछ नहीं है और वे इस फैसले के खिलाफ सिर्फ अपील करेंगे. तेजपाल ने अदालत से अपने प्रति नरमी बरतने की गुहार लगाते हुए कहा कि बाकी सारे तथ्य पहले ही रिकॉर्ड में मौजूद हैं. इस मामले में तेजपाल के बयानों में लगातार बदलाव देखने को मिला है. आरोप लगने के तुरंत बाद तेजपाल ने इसे परिस्थितियों को गलत समझने का नतीजा बताते हुए खेद जताया था. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने अपना रुख बदल लिया और खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताने लगे. कोर्ट में सुनवाई के दौरान जब जज ने उनके पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पूछा, तो तेजपाल के वकील ने स्पष्ट किया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई अन्य एफआईआर या दुर्व्यवहार का मामला दर्ज नहीं है.

ये भी पढ़ें: सजा के ऐलान के बाद तरुण तेजपाल ने किन दो कैदियों का लिया नाम? जानिए क्या है इसकी वजह

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद साल 2013 का है, जब तरुण तेजपाल और उनकी पूर्व महिला सहयोगी गोवा में एक इवेंट में शामिल होने गए थे. पीड़िता का आरोप है कि 7 और 8 नवंबर 2013 को गोवा के एक पांच सितारा होटल में आयोजित 'थिंकफेस्ट' कार्यक्रम के दौरान, तेजपाल ने होटल की लिफ्ट में उसका यौन उत्पीड़न किया था. इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई 2017 में गोवा के मापुसा स्थित ट्रायल कोर्ट में शुरू हुई थी. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, साल 2021 में ट्रायल कोर्ट ने तेजपाल को आरोपों से बरी कर दिया था. राज्य सरकार ने निचली अदालत के इस फैसले को स्वीकार नहीं किया और इसे बॉम्बे हाई कोर्ट (गोवा बेंच) में चुनौती दी. इसी अपील पर लंबी सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने अब तेजपाल को दोषी पाया है.

"ना का मतलब सिर्फ 'ना' होता है"

इस मामले में सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से तेजपाल के लिए अधिकतम सजा की मांग की है. उन्होंने अदालत को बताया कि पीड़िता लगभग तेजपाल की बेटी की उम्र की है. मेहता ने दलील दी कि पीड़िता के बार-बार विरोध करने और मना करने के बावजूद, तेजपाल ने लगातार दो दिनों तक इस अपराध को अंजाम दिया. सॉलिसिटर जनरल ने जोर देकर कहा कि अदालत को समाज में यह बेहद स्पष्ट संदेश देना चाहिए कि जब कोई महिला किसी कृत्य के लिए 'ना' (No) कहती है, तो उसका सीधा और एकमात्र अर्थ सिर्फ 'ना' ही होता है.

 

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा का करियर खतरे में? चयन समिति और टीम मैनेजमेंट में दरार!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा का टीम में भविष्य अनिश्चित है। चयन समिति में मतभेद थे और लॉर्ड्स मैच उनका आखिरी हो सकता था। BCCI के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन विवाद जारी है। क्या नई चयन समिति दिग्गज खिलाड़ियों के साथ न्याय करेगी? Fri, 7 Aug 2026 18:40:40 +0530

  Videos
See all

#shortvideo : पुलिस से दिपके ने की बदतमीजी | Abhijeet Dipke | Ranchi Students Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:46:01+00:00

Mithun Chakraborty की हुई Surgery | Bengal CM Suvendu Adhikari ने दिया Health Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:45:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers