Responsive Scrollable Menu

Explainer: विवाद, ट्विस्ट और सलमान खान... 19 साल में 'Bigg Boss'कैसे बना भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो?

Bigg Boss Explainer: टीवी पर कई रियलिटी शोज आए और गए, लेकिन अगर किसी शो ने लगभग दो दशक तक लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया तो वो है 'बिग बॉस'. साल 2006 में शुरू हुआ ये शो अब अपने 20वें सीजन तक पहुंच चुका है. हर साल नया घर, नए कंटेस्टेंट, नए विवाद और नए ट्विस्ट इस शो को चर्चा में बनाए रखते हैं. लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या है, जिसने 'बिग बॉस' को भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बना दिया? चलिए जानते हैं.

विदेशी शो से लिया बिग बॉस का कॉन्सेप्ट

'बिग बॉस' की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. ये दुनिया के फेमस डच रियलिटी शो बिग ब्रदर (Big Brother) का भारतीय संस्करण है. भारत में इसका पहला सीजन सोनी टीवी पर टेलिकास्ट हुआ था और इसे एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने होस्ट किया था. पहले सीजन के विनर एक्टर राहुल रॉय (Rahul Roy) बने थे. इसके बाद शो कलर्स टीवी पर शुरू हुआ और यहीं से इसकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ने लगी. हर नए सीजन के साथ मेकर्स ने फॉर्मेट में बदलाव किए, जिससे दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही.

सलमान खान की एंट्री ने बदला शो

बिग बॉस के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट सलमान खान (Salman Khan) की एंट्री रही. साल 2010 में जब बिग बॉस का चौथा सीजन आया तो इसको सलमान ने होस्ट किया. उनके आने के बाद शो की पहचान ही बदल गई. वीकेंड एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाना, मजाक करना, गुस्सा दिखाना और कभी-कभी उन्हें समझाना, यह सब दर्शकों को खूब पसंद आया. धीरे-धीरे ऐसा समय आ गया कि लोग सिर्फ कंटेस्टेंट्स के लिए नहीं, बल्कि 'वीकेंड का वार' में सलमान खान को देखने के लिए भी शो देखने लगे. वहीं, आज 19 साल बीत गए, बिग बॉस और सलमान खान एक-दूसरे की पहचान बन चुके हैं.

विवाद बने शो की सबसे बड़ी पहचान

बिग बॉस का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले लड़ाई, बहस और विवाद आते हैं. घर में अलग-अलग स्वभाव और सोच वाले लोग कई हफ्तों तक एक साथ रहते हैं, इसलिए उनके बीच कहासुनी होना आम बात है. कई बार छोटी-सी बहस बड़ी लड़ाई में बदल जाती है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है. कंटेस्टेंट्स की दोस्ती, दुश्मनी, रिश्तों में बदलाव और हर दिन होने वाले नए ड्रामे ही इस शो को दर्शकों के लिए दिलचस्प बनाए रखते हैं.

प्यार, दोस्ती और रिश्तों का खेल

बिग बॉस सिर्फ लड़ाई-झगड़ों के लिए ही नहीं जाना जाता, बल्कि यहां कई मजबूत दोस्तियां और प्यार के रिश्ते भी बने हैं. शो के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स अच्छे दोस्त बन गए, तो कुछ के बीच प्यार भी देखने को मिला. कई जोड़ियां घर से बाहर आने के बाद भी साथ रहीं, जबकि कुछ रिश्ते शो के दौरान ही टूट गए. यही इमोशनल पल दर्शकों को कंटेस्टेंट्स से जोड़ते हैं. लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खुलकर सपोर्ट करते हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट और कैंपेन भी चलाते हैं.

हर सीजन में कुछ नया

अगर बिग बॉस हर साल एक जैसा ही चलता, तो शायद ये शो इतने सालों तक लोगों की पसंद नहीं बना रहता. यही वजह है कि मेकर्स हर सीजन में कुछ नया लेकर आते हैं. कभी वाइल्ड कार्ड एंट्री, कभी सीक्रेट रूम, कभी फैमिली वीक, तो कभी टिकट टू फिनाले जैसे ट्विस्ट दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं. इसके अलावा हर नए सीजन में घर की नई थीम, शानदार इंटीरियर और अलग-अलग टास्क भी देखने को मिलते हैं, जो शो को पहले से ज्यादा मजेदार बना देते हैं.

सीजन 20 में क्या होगा खास?

बिग बॉस के नए सीजन (Bigg Boss 20) की बात करे तो  को लेकर इस बार जबरदस्त चर्चा है. मेकर्स ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि ये सीजन पहले से ज्यादा बड़ा और अलग होने वाला है. वहीं, शो के नए प्रोमो में सलमान खान 'करण अर्जुन' वाले अंदाज में नजर आए, जहां वे कहते हैं कि इस बार इतिहास फिर दोहराया जाएगा. प्रोमो से इशारा मिला है कि इस सीजन में कई पुराने और चर्चित एक्स कंटेस्टेंट्स की वापसी हो सकती है. इसके अलावा नए ट्विस्ट, मुश्किल टास्क, बड़े सरप्राइज और दमदार मुकाबले देखने को मिलेंगे. यानी मेकर्स 20वें सीजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी में हैं.

सोशल मीडिया ने बढ़ाई पॉपुलैरिटी

बता दें, शुरुआत में लोग बिग बॉस सिर्फ टीवी पर देखते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया ने इस शो की लोकप्रियता कई गुना बढ़ा दी है. हर एपिसोड के वीडियो, लड़ाई-झगड़े, मजेदार क्लिप्स और मीम्स X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर तेजी से वायरल होते हैं. फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को खुलकर सपोर्ट करते हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाते हैं. कई बार शो से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर होने वाली बहसों की होती है.

हर सीजन में अलग-अलग चेहरे

बिग बॉस की सबसे बड़ी खासियत इसकी कास्टिंग भी है. हर सीजन में टीवी और फिल्म सितारों के साथ-साथ सिंगर, मॉडल, खिलाड़ी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कई चर्चित चेहरे शो का हिस्सा बनते हैं. यही वजह है कि नए सीजन से पहले लोग सबसे ज्यादा इस बात का इंतजार करते हैं कि इस बार घर में कौन-कौन एंट्री करेगा. वहीं, जैसे बिग बॉस 20 भी अब शुरू होने वाला है, तो इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर भी अभी से चर्चा तेज होने लगी है. कई नाम सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. लेकिन कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. 

OTT ने बढ़ाई पहुंच

वहीं, बिग बॉस को डिजिटली बढ़ाने के लिए इसके मेकर्स ने  Bigg Boss OTT लॉन्च किया.  इससे यंगे दर्शक भी बड़ी संख्या में शो से जुड़ गए. अब दर्शक सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि मोबाइल पर भी शो देख सकते हैं. लाइव फीड और अनदेखे वीडियो ने फैंस को कंटेस्टेंट्स के और करीब ला दिया. वहीं, बता दें कि बिग बॉस काफी विवादों में भी रहा है. हर सीजन में शो पर अश्लीलता, फेक ड्रामा, स्क्रिप्टेड कंटेंट और अनावश्यक विवाद दिखाने जैसे आरोप लगते रहे हैं. कई बार कंटेस्टेंट्स और दर्शकों ने मेकर्स के फैसलों पर सवाल भी उठाए हैं. हालांकि, इसके बावजूद शो की लोकप्रियता पर ज्यादा असर नहीं पड़ा.

कब से शुरू हो रहा बिग बॉस 20?

Bigg Boss 20 का प्रीमियर 6 सितंबर से होने जा रहा है. शो को सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे और शनिवार-रविवार 9:30 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा. वहीं, जो दर्शक इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वो JioHotstar पर टीवी से पहले 9 बजे देख सकते हैं. वहीं, इसके एपिसोड्स जब चाहे तब देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Alliance Winner: 'अलायंस' की विनर बनीं मिनी माथुर, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

Continue reading on the app

कल का मौसम 7 अगस्‍त: दिल्‍ली-नोएडा... वालों थोड़ा बचके, केरल-एमसी का और भी बुरा हाल, जानें अपने शहर का मौसम

Kal Ka Mausam 7 July: मानसून के रौद्र रूप के बीच भारतीय मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए कई राज्‍यों में अलर्ट जारी किया है. केरल, कर्नाटक और गोवा में भारी से अत्यंत भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बना हुआ है जबकि तटीय इलाकों में तूफानी हवाएं चलेंगी. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान सहित पश्चिम बंगाल के कई शहरों में गरज-चमक, बिजली गिरने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: मुफ्त में देखिए भारत-श्रीलंका मैच, टेस्ट सीरीज को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

भारतीय टीम पूरे 9 साल के बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेलने आई है, जिसके चलते इस सीरीज को लेकर काफी उत्साह है. फिर भी ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंचे, इसके लिए SLC ने बड़ा फैसला किया है. Fri, 07 Aug 2026 18:28:10 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Big Announcement Today: अभी अभी सीएम योगी का बड़ा ऐलान! UP News Live | Top News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:15:11+00:00

Amethi News: बारिश से धंसी सड़क, भेंटुआ-धम्मौर मार्ग पर बढ़ा हादसे का खतरा | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T13:14:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers