Responsive Scrollable Menu

राष्ट्रपति खड़ी हैं और आप...ममता ने पुरानी तस्वीर दिखाकर मारा ताना

पश्चिम बंगाल की सियासत में सम्मान और अपमान की एक नई जंग छिड़ गई है। मुद्दा है देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रोटोकॉल। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल सरकार पर राष्ट्रपति के घोर अपमान का आरोप लगाया तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरानी तस्वीर दिखाकर प्रधानमंत्री पर ही पलटवार कर दिया। ममता बनर्जी ने तस्वीर को सबूत बताते हुए दावा किया प्रधानमंत्री राष्ट्रपति पद का सम्मान करने के बड़े-बड़े दावे करती रहती हैं। आइए इस तस्वीर को गौर से देखें। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति खड़ी हैं, जबकि प्रधानमंत्री आराम से अपनी कुर्सी पर बैठे हैं। राष्ट्रपति के प्रति सम्मान के सभी दावे खोखले लगते हैं जब प्रत्यक्ष प्रमाण उनके पद के प्रति इस तरह की लापरवाही को दर्शाता है। वीडियो में तृणमूल के दो नेता राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की 2024 की एक तस्वीर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर 31 मार्च, 2024 को खींची गई थी, जब राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने आडवाणी से मुलाकात की थी और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।

इसे भी पढ़ें: PM Modi का Bengal सरकार पर बड़ा प्रहार, बोले- President Murmu का अपमान देश नहीं भूलेगा

बता दें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शनिवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री और किसी भी मंत्री के ना मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। राष्ट्रपति एक अंतरराष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन में भाग लेने के लिए वहां पहुंची थी। मुर्मू ने सिलीगुड़ी के पास अपने कार्यक्रम के स्थान में बदलाव पर भी असंतोष जताया था। वहां का स्थिति थोड़ा इतना मुझे अच्छा नहीं लगा। तो मैंने सोचा जाके देखें यहां तो बहुत अच्छा है। इतना बड़ा फील्ड है। यहां तो इतने सारे लोग आ सकते हैं। लेकिन पता नहीं क्या हुआ। क्या मन में समाया है उनका वो जाने। लेकिन मैं बहुत दुखी हूं। लेकिन यहां आकर बहुत खुश लगा कि वहां के लोग वहां भी लोग क्योंकि बहुत दूर है वहां नहीं पहुंच पा रहा है। शायद उनके मन में था कोई ना आए और प्रेसिडेंट ऐसे ही घूम के चले जाए। आज उनका मन में ऐसा है तो फिर वो भी धन्यवाद है। क्योंकि जनरली देखा जाए तो प्रेसिडेंट आते हैं तो चीफ मिनिस्टर भी आना चाहिए। मंत्री भी आना चाहिए। लेकिन चीफ मिनिस्टर मैडम भी आए नहीं और गवर्नर का तो तबादला हो गया है तो वो नहीं आ पाए लेकिन क्योंकि डेट पहले से फिक्स था इसीलिए मैं आ गई मैं भी बंगाल का ही बेटी हूं बंगाल में बहुत क्यों आने ही नहीं देते ममता दी जी मेरे बहन भी है छोटे बहन है पता नहीं मुझे कोई गुस्सा किए होंगे इसीलिए वहां जाकर प्रोग्राम कराया कोई बात नहीं कोई गिला नहीं कोई शिकवा नहीं लेकिन ममता बनर्जी चुप बैठने वालों में से नहीं थी। कोलकाता में धरना स्थल से उन्होंने एक ऐसी तस्वीर दिखाई जिसने दिल्ली तक हलचल मचा दी है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति दौरे पर नहीं टूटा कोई Protocol, Mamata बोलीं- 'BJP कर रही है देश के पद का अपमान'

तस्वीर में पीएम मोदी भाजपा नेता एल के आडवाणी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और राष्ट्रपति उनके बगल में खड़ी हैं। ममता ने इसे सबूत बताते हुए पूछा कि कौन किसका अपमान कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह पद का सम्मान करती हैं। लेकिन बंगाल को बार-बार निशाना बनाना बंद होना चाहिए। ममता ने यह भी कहा कि सिलीगुड़ी का कार्यक्रम एक निजी संस्था का था और राज्य सरकार को इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं थी। ममता बनर्जी ने अपनी अनुपस्थिति का बचाव करते हुए यह भी कहा कि वह जनता के मताधिकार के लिए धरने पर बैठी हैं और किसी निजी कार्यक्रम के लिए धरना छोड़ना मुमकिन नहीं था। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी और निजी आयोजकों को जिम्मेदार ठहराते हुए यह तक कह दिया था कि अगर कोई 50 बार आए तो हर बार शामिल होना भी संभव नहीं होता। 

Continue reading on the app

Parliament Budget Session 2026 : भारत संवाद और कूटनीति का आग्रह करता है, ईरान युद्ध पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

भारत के बजट सत्र 2026 का दूसरा चरण सोमवार (9 मार्च) को एक तनावपूर्ण माहौल में शुरू हो रहा है, क्योंकि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर लोकसभा में 'पश्चिम एशिया की स्थिति' पर एक महत्वपूर्ण बयान दे रहे हैं। यह क्षेत्रीय संघर्ष के बढ़ते प्रकोप की पृष्ठभूमि में हो रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या से हुई थी, जिसके बाद तेहरान ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों और इजरायली लक्ष्यों पर जवाबी हमले किए। विपक्षी सांसदों ने केंद्र की विदेश नीति और इस उथल-पुथल पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर विस्तृत बहस की मांग की है। इस बीच, सत्र के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम शामिल हैं, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाला प्रस्ताव भी शामिल है, जिसे 118 हस्ताक्षरकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है। इसमें विपक्ष के नेता राहुल गांधी को कथित तौर पर बोलने का समय न दिए जाने के बाद उनके 'पक्षपातपूर्ण' आचरण का आरोप लगाया गया है। सांसदों मोहम्मद जावेद, के सुरेश और मल्लु रवि द्वारा पेश किए जाने वाले इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए सदन की मंजूरी की आवश्यकता है, और यदि इसे स्वीकार कर लिया जाता है तो संभवतः बिरला को अपनी कुर्सी खाली करके सदस्यों के बीच बैठना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ विपक्ष लामबंद, No Confidence Motion का समर्थन करेगी Mamata की TMC

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में व्याप्त संकट की स्थिति पर संवाद और कूटनीति का आग्रह किया। राज्यसभा में विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान जंग को लेकर भारत के स्टैंड पर बयान दे रहे हैं। विदेश मंत्री ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे खड़े हुए और एनर्जी सिक्योरिटी मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा की डिमांड करते हुए कहा कि इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

इस दिन होगी SSC JE और CHSL टियर-2 परीक्षा, तारीख घोषित, यहाँ देखें शेड्यूल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 9 मार्च को कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा और एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए टियर- 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं। टियर-1 में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा … Tue, 10 Mar 2026 00:16:27 GMT

  Videos
See all

Bahrain Oil Refinery पर Iran का हमला | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:00:57+00:00

Beirut पर मिसाइल हमला | #viralvideo #viralnews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:15:06+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान युद्ध के जरिए अमेरिका का मकसद क्या ? | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:30:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मासूम लोगों को मारकर दादागिरी करने वाले US की क्लास लगेगी | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:10:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers