'चुनिंदा चिंता, चुनिंदा ज्ञान! Diya Mirza और Naseeruddin Shah पर BJP का तंज, पूछा- बाकी त्योहारों पर क्यों साध लेते हैं चुप्पी?
दिवाली पर पर्यावरण जागरूकता वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी रंग ले चुका है. भाजपा ने दीया मिर्जा और नसीरुद्दीन शाह पर चुनिंदा मुद्दों पर बोलने का आरोप लगाया है.
The post 'चुनिंदा चिंता, चुनिंदा ज्ञान! Diya Mirza और Naseeruddin Shah पर BJP का तंज, पूछा- बाकी त्योहारों पर क्यों साध लेते हैं चुप्पी? appeared first on Prabhat Khabar.
Oman तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत
नयी दिल्ली, तीन नवंबर ओमान में लिमाह के पास सोमवार शाम एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव को तुरंत कम करने की अपनी मांग को फिर से दोहराया। इस हमले में भारतीय की मौत के बाद, फरवरी में इस क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद से मारे गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या 23 हो गई है, जिनमें 15 भारतीय नाविक भी शामिल हैं।
जहाज पर हुए ताजा हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, नयी दिल्ली ने पश्चिम एशिया के संघर्ष का कूटनीतिक समाधान निकालने के लिए जारी बातचीत को पूरा करने पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ‘एमएसवी अल यूसुफी’ नाम के इस जहाज पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 13 को बचा लिया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम ओमान के लिमाह के पास कल शाम वाणिज्यिक जहाज ‘एमएसवी अल यूसुफी’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं।
जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की चोटों के कारण मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मस्कट स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों की जल्द स्वदेश वापसी तथा मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। भारत ने कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।
मंत्रालय ने कहा, हम तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ता को पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। बयान में कहा गया, क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं बंद होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से निर्बाध नौवहन और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 23 भारतीय नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में हमने 23 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिनमें से 15 भारतीय नाविक थे।’’ जायसवाल ने रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि काला सागर क्षेत्र में हुए हमलों में अब तक पांच भारतीयों की मौत हो चुकी है। पश्चिम एशिया में संघर्ष की शुरुआत फरवरी में हुई, जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हमले किए।
नयी दिल्ली लगातार यह कहती रही है कि इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के ज़रिए निकाला जाना चाहिए। पश्चिम एशिया में तनाव अचानक बढ़ गया है, खासकर सऊदी अरब पर हूतियों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद। भारत ने सऊदी अरब के नागरिक बुनियादी ढांचे और आर्थिक संपत्तियों पर हूती हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
इसने कहा है कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से होकर होने वाले आवागमन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











