Responsive Scrollable Menu

Oman तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत

नयी दिल्ली, तीन नवंबर ओमान में लिमाह के पास सोमवार शाम एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की और पश्चिम एशिया में तनाव को तुरंत कम करने की अपनी मांग को फिर से दोहराया। इस हमले में भारतीय की मौत के बाद, फरवरी में इस क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद से मारे गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या 23 हो गई है, जिनमें 15 भारतीय नाविक भी शामिल हैं।

जहाज पर हुए ताजा हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, नयी दिल्ली ने पश्चिम एशिया के संघर्ष का कूटनीतिक समाधान निकालने के लिए जारी बातचीत को पूरा करने पर भी जोर दिया, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापस आ सके। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ‘एमएसवी अल यूसुफी’ नाम के इस जहाज पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे, जिनमें से 13 को बचा लिया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम ओमान के लिमाह के पास कल शाम वाणिज्यिक जहाज ‘एमएसवी अल यूसुफी’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं।

जहाज पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की चोटों के कारण मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मस्कट स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और बचाए गए भारतीय नागरिकों की जल्द स्वदेश वापसी तथा मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। भारत ने कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार हो रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।

मंत्रालय ने कहा, हम तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने और कूटनीतिक समाधान के लिए जारी वार्ता को पूरा करने की अपनी अपील दोहराते हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके। बयान में कहा गया, क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं बंद होनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से निर्बाध नौवहन और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 23 भारतीय नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में हमने 23 भारतीय नागरिकों को खो दिया है, जिनमें से 15 भारतीय नाविक थे।’’ जायसवाल ने रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि काला सागर क्षेत्र में हुए हमलों में अब तक पांच भारतीयों की मौत हो चुकी है। पश्चिम एशिया में संघर्ष की शुरुआत फरवरी में हुई, जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हमले किए।

नयी दिल्ली लगातार यह कहती रही है कि इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के ज़रिए निकाला जाना चाहिए। पश्चिम एशिया में तनाव अचानक बढ़ गया है, खासकर सऊदी अरब पर हूतियों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद। भारत ने सऊदी अरब के नागरिक बुनियादी ढांचे और आर्थिक संपत्तियों पर हूती हमलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

इसने कहा है कि इस तरह के हमले क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से होकर होने वाले आवागमन की स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करते हैं।

Continue reading on the app

SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने संसद का मज़ाक उड़ाते हुए हमेशा असंवैधानिक और समानांतर संसदों का समर्थन किया है"। शाह ने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार, संसद के विशेष सत्र में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए हर आरोप का जवाब देने के लिए तैयार है। शाह ने छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कांग्रेस पार्टी ने एक 'नकली संसद' बनाकर और बहस का ढोंग रचकर असली संसद का मज़ाक उड़ाया है। राहुल गांधी, मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि नरेंद्र मोदी सरकार हर एक मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। हम चर्चा करने के लिए एक विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि गांधी संसद को काम करने से रोक रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: उच्च स्तरीय बहस समझदार लोगों में होती है, राहुल के 'विदेशी मदद' वाले बयान पर रिजिजू का पलटवार


उन्होंने कहा आपने संसद को ठप कर दिया है। एक तरह से आपने इसे बंधक बना लिया है। अब, संसद को काम करने दें और उचित बहस होने दें। तब देश की जनता खुद देख लेगी कि कौन सच बोल रहा है और कौन नहीं। पार्टी ने आगे कहा कि कांग्रेस और विपक्ष लोकतांत्रिक तरीकों से सत्ता हासिल करने के बजाय एक अराजक मॉडल पर काम कर रहे हैं, जिसमें सत्ता परिवर्तन और तख्तापलट शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक टेलीविजन स्टिंग ऑपरेशन से देश में हिंसक विरोध-प्रदर्शन भड़काने की कोशिशों का खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: सत्ता परिवर्तन के नाम पर Rahul Gandhi अराजकता फैलाएंगे तो जनता विकल्प चुनेगी: BJP

अमित शाह ने आगे कहा कि जो लंबे लेख लिखकर सलाह देते थे, उनका हिम्मत नहीं थी कि वे  यहां आकर रहें।  कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से नक्सलवाद का समर्थन किया। 2010 में पी चिदंबरम ने कहा था कि नक्सलियों को हथियार रखने की जरूरत नहीं है, आप उत्पात नहीं करिए गोली नहीं चलाएंगे।  मैंने संसद में कहा था जिन्हें सरेंडर करना है। आइए हम उन्हें मेनस्ट्रीम में लाएंगे, वरना हमारे जवान उनसे दो दो हाथ करेंगे।  जो कानून तोड़ता है उसे नागरिकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल सीधा करने का काम करेगी, चाहे वह नॉर्थ ईस्ट हो, बस्तर हो या कश्मीर। उनका अलग मंत्रालय होता था।

Continue reading on the app

  Sports

ओलंपिक गोल्ड मेडल भी हो गया चोरी, पूर्व भारतीय कप्तान के घर से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

ओलंपिक गेम्स में भारत का नेतृत्व कर चुके दिग्गज खिलाड़ी एमएम सोमैया के घर में चोरों ने लाखों की कीमत के मेडल और सामान चुरा लिए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की और CM से भी मदद मांगी है. Thu, 05 Nov 2026 09:18:57 +0530

  Videos
See all

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण , हवा हुई बेहद खराब #DelhiPollution #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:25+00:00

मैं खुद चुनाव लड़ता तो जीत जाता- Trump #aajtak #shorts #trump #usmidtermelections #midtermelections #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T03:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers