हिंदू धर्म में शीतला सप्तमी को त्यौहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला को ठंडा भोजन अर्पित किया जाता है और इसी का सेवन भी किया जाता है। कुछ जगह इसे बासोड़ा के नाम से पहचाना जाता है। कहते हैं कि इस दिन की है पूजा से रोग घर से दूर रहते …
साउथ सिनेमा से निकलकर अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने वाली एक हसीना इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है. नेटफ्लिक्स की अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्ट्रेस ने काम किया है. पावर स्टार पवन कल्याण के साथ 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा रहीं इस एक्ट्रेस अब इंटरनेशनल सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी. आखिर कौन है यह ब्यूटी क्वीन जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है?
Ishan Kishan Girlfriend: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत लगातार दूसरी बार चैंपियन बना। इस जीत में स्टार बल्लेबाज ईशान किशन का अहम योगदान रहा। मैच के बाद जब खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, उसी दौरान स्टैंड्स से उतरकर मैदान पर आई मॉडल अदिति हुंडिया भी ईशान के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मैदान पर दिखी खास बॉन्डिंग
Hardik Pandya and Ishan Kishan dancing with their girlfriends after India’s historic T20 World Cup 2026 Final victory. ❤️ pic.twitter.com/pehbS6YEW8
खिताबी जीत के बाद ईशान किशन तिरंगे में लिपटे हुए जश्न मनाते दिखाई दिए। इसी दौरान अदिति हुंडिया भी स्टैंड्स से उतरकर मैदान पर पहुंची। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की खुशी साझा की। इतना ही नहीं, ईशान और अदिति को टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ डांस करते भी देखा गया।
अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से पूरी की और बाद में सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से बीबीए की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया।
अदिति को साल 2017 में बड़ी पहचान मिली, जब वो फेमिना मिस इंडिया पेजेंट की फाइनलिस्ट बनी। इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुपरनेशनल का खिताब अपने नाम किया।
मॉडलिंग के साथ-साथ अदिति हुंडिया एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने अपना फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ शुरू किया है, जिसके जरिए वह देसी फैशन को प्रमोट करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की खबरें पहली बार आईपीएल 2019 के दौरान सामने आई थी। उस समय अदिति को कई बार स्टेडियम में ईशान को चीयर करते हुए देखा गया था।
दिलचस्प बात यह है कि ईशान किशन जहां 27 साल के हैं, वहीं अदिति हुंडिया 29 साल की हैं। यानी अदिति उम्र में ईशान से थोड़ी बड़ी हैं। लेकिन दोनों की केमिस्ट्री देखकर साफ पता चलता है कि उनके बीच मजबूत बॉन्डिंग है।