Responsive Scrollable Menu

लिविंगस्टोन को ट्रेड करना चाहती है CSK:SRH ने अब तक फैसला नहीं लिया; 13 करोड़ में खरीदे गए थे इंग्लिश ऑलराउंडर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को ट्रेड करने की कोशिश में है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अभी इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया है। इस ट्रेड में एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK ने लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल करने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। एक अन्य नॉर्दर्न फ्रेंचाइजी ने भी उनमें दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उसकी बातचीत शुरुआती स्तर पर है। लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे। RCB ने उन्हें पिछले मेगा ऑक्शन (IPL 2025 से पहले) में 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन बाद में रिलीज कर दिया। लिविंगस्टोन IPL 2026 में सिर्फ 2 मैच खेले लिविंगस्टोन का पिछला IPL सीजन निराशाजनक रहा था। उन्होंने हैदराबाद के लिए 2 मैच खेले और सिर्फ 15 रन बनाए। इसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्पों से भी बाहर होना पड़ा। खलील अहमद को ट्रेड करने की चर्चा रिपोर्ट के मुताबिक, CSK की ओर से खलील अहमद को ट्रेड का हिस्सा बनाने की चर्चा भी हुई है। हालांकि, इस जानकारी की पूरी पुष्टि नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है कि हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपने साथ जोड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, लिविंगस्टोन के अलावा CSK का एक अन्य खिलाड़ी भी इस बातचीत का हिस्सा है। ट्रेड में एक से ज्यादा खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी शामिल हैं। हालांकि, अभी किसी भी प्रस्ताव पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। यह ट्रेड हो भी सकता है और नहीं भी। 17 नवंबर तक पूरी हो सकती है ट्रेड की तस्वीर IPL में रिटेंशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को जल्द ही अपने खिलाड़ियों को लेकर फैसला करना होगा। लिविंगस्टोन के ट्रेड पर भी इस तारीख से पहले स्थिति साफ हो सकती है। इस बीच हार्दिक पंड्या के संभावित ट्रेड को लेकर भी कई फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत जारी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) ने अभी तक किसी प्रस्ताव का ऐलान नहीं किया है। ------------------------- IPL 2027 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027- रिटेंशन की डेडलाइन 2 दिन बढ़ी:17 नवंबर तक टीमें बता सकेंगी किसे रखेंगी और किसे छोड़ेंगी; ऑक्शन 16 दिसंबर को BCCI ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने और रिलीज करने की तारीख दो दिन बढ़ा दी है। अब सभी 10 फ्रेंचाइजी 17 नवंबर तक अपनी लिस्ट सौंप सकेंगी। पहले इसकी आखिरी तारीख 15 नवंबर थी। ऑक्शन की तारीख और जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में ही होगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Chhindwara Balram Krishi Mahotsav: छिंदवाड़ा के स्वीट कॉर्न पर मोहन यादव सरकार का बड़ा प्लान, तैयार होगा नया राष्ट्रीय बाजार

सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के मक्के और स्वीट कॉर्न को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी बताई। सिंचाई क्षमता भी 54% करने का लक्ष्य है।

Continue reading on the app

  Sports

माइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में वापसी, एशेज-वर्ल्ड कप और ओलंपिक के लिए कंगारुओं का स्पेशल प्लान

Michael Hussey Australia coach: ऑस्ट्रेलिया ने माइकल हसी को सिर्फ एक सीरीज के लिए नहीं, बल्कि 2027 से 2028 तक के बड़े क्रिकेट मिशन की तैयारी में शामिल किया है. हसी का टीम के साथ जुड़ना बताता है कि ऑस्ट्रेलिया आने वाले बड़े मिशन यानी एशेज, वनडे विश्व कप, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और टी-20 विश्व कप के लिए कितने अहम होंगे. हसी को उनके आईपीएल के पूर्व सहयोगी स्टीफन फ्लेमिंग भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम से बतौर कोच जुड़ने बुला रहे थे. Fri, 6 Nov 2026 09:21:47 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर ऐसा पलटवार कि सब देखते रहे गए ! Dhurandhar | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:13:45+00:00

Punjab News: राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर हरपाल चीमा का हमला #punjabnews #shorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T03:08:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers