Responsive Scrollable Menu

प्रसिद्ध कृष्णा फिट घोषित, तीनों फॉर्मेट खेलने को तैयार:मेडिकल टेस्ट के बाद मिली मंजूरी; इंडिया-A Vs न्यूजीलैंड-A टेस्ट खेल सकते हैं

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने फिट घोषित कर दिया है। बेंगलुरु में 1 और 2 नवंबर को हुए मैच सिमुलेशन टेस्ट में सफल रहने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें मैदान पर वापसी की मंजूरी दे दी। अब वे टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए फिट हैं। हालांकि, फिट होने के बावजूद प्रसिद्ध न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे जल्द न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं, जहां 7 नवंबर से इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में खेलने की कोशिश करेंगे। 30 सितंबर को लगी थी हैमस्ट्रिंग चोट प्रसिद्ध को 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी। वह मैच में सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर पाए और फिर मैदान छोड़ना पड़ा। जांच में उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट सामने आई थी। मैच सिमुलेशन टेस्ट में क्या होता है? मैच सिमुलेशन में खिलाड़ी को असली मुकाबले जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराया जाता है। गेंदबाज के मामले में देखा जाता है कि वह कितनी तेजी से दौड़ पा रहा है, पूरी ताकत से गेंद डाल पा रहा है या नहीं और लगातार ओवर करने के बाद शरीर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है। वनडे सीरीज से बाहर, इंडिया-A के मैच से कर सकते हैं वापसी प्रसिद्ध को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए शुरुआती टीम में जगह मिली थी, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। चोट से उबरने के बाद भी उन्हें मैच खेलने लायक गेंदबाजी का पूरा अभ्यास हासिल करने के लिए और समय चाहिए था। इसी वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रखा गया। ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें… रोहित-विराट 7 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली फरवरी 2020 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर साथ खेलेंगे। दोनों आखिरी बार 29 फरवरी 2020 में को हैमिल्टन में तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में उतरे थे। इसके बाद वे 4 नवंबर को पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक साथ उतरेंगे। पूरी खबर…

Continue reading on the app

रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का एक्शन, दो चार्टर्ड विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति अटैच

Anil Ambani ED Action: दो चार्टर्ड विमान, महाराष्ट्र में जमीन और ऑफिस, तमिलनाडु में पवन ऊर्जा संयंत्र और बैंक खातों में जमा रकम. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़ी ऐसी कई संपत्तियां अटैच की हैं. इनकी कुल कीमत 510.17 करोड़ रुपये बताई गई है.

The post रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का एक्शन, दो चार्टर्ड विमान समेत 510 करोड़ की संपत्ति अटैच appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

मुस्तफिजुर रहमान की ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में एंट्री, होगा ऐतिहासिक डेब्यू

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अब बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे. मेलबर्न रेनेगेड्स ने उनके साथ करार किया है. Wed, 04 Nov 2026 22:30:37 +0530

  Videos
See all

US Midterm Elections 2026: चुनाव में हारे ट्रंप, अब रुकेगी जंग ! | Trump | Democrats #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T17:13:56+00:00

Breaking News: हार से ट्रंप परेशान! US से आया VIDEO? | Midterm Election Results 2026 | Agniveer #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T17:17:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers