Responsive Scrollable Menu

बाबा बैद्यनाथ धाम: आस्था से आगे रोजगार, पर्यटन और जनसेवा का मजबूत केंद्र बना देवघर

देवघर का बाबा बैद्यनाथ धाम आज केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि झारखंड की स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यटन और रोजगार का महत्वपूर्ण आधार बन गया है.कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर और राशन वितरण जैसे मानवीय कार्यों ने मंदिर प्रशासन की सामाजिक जिम्मेदारी को भी मजबूत किया. इस प्रकार बाबा बैद्यनाथ धाम आस्था, सेवा और विकास का प्रेरक केंद्र बनकर उभरा है.

The post बाबा बैद्यनाथ धाम: आस्था से आगे रोजगार, पर्यटन और जनसेवा का मजबूत केंद्र बना देवघर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

मुख्यमंत्री यादव बोले-नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में MP देश का अग्रणी राज्य, दिल्ली मेट्रो से किया सफर, हरित ऊर्जा मॉडल का हुआ प्रेजेंटेशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज, 6 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित 7वें अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन एवं प्रदर्शनी-2026 में भाग लिया। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल का प्रेजेंटेशन हुआ। मध्यप्रदेश ने स्वच्छ एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों और भविष्य की कार्य योजना के बारे में बताया। सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश और अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा वॉट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। राज्य नवकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण तथा हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। राज्य में निवेश-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और पर्याप्त प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता से मध्यप्रदेश देश के अग्रणी ग्रीन एनर्जी हब के रूप में तेजी से उभर रहा है।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की बताई उपलब्धियां

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मध्यप्रदेश की नवकरणीय ऊर्जा क्षमता 438 मेगावॉट से बढ़कर 11,000 मेगावाट हो गई है, जो लगभग 25 गुना वृद्धि है। पिछले 2 वर्षों में राज्य सरकार ने नवकरणीय ऊर्जा, पंप्ड हाइड्रो ऊर्जा भंडारण तथा बायोमास नीतियां लागू कर निवेश और नवाचार को नई दिशा दी है।
  • उन्होंने कहा कि 750 मेगावाट रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना ने देश में पहली बार सौर ऊर्जा का टैरिफ कोयला आधारित विद्युत से भी कम स्थापित किया। इस परियोजना को वर्ल्ड बैंक ग्रुप प्रेसिडेन्ट्स अवार्ड फॉर एक्सीलेंस प्राप्त हुआ तथा इसकी केस स्टडी हावर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई जाती है।
  • 1,500 मेगावाट आगर-शाजापुर-नीमच सौर परियोजना में 2.14 रुपये प्रति यूनिट का रिकॉर्ड न्यूनतम सौर टैरिफ प्राप्त हुआ है और इससे भारतीय रेलवे को 8 राज्यों में हरित ऊर्जा उपलब्ध कराई जा रही है।
  • 278 मेगावाट क्षमता की देश की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सोलर परियोजना का लोकार्पण 25 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया।
  • ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ के अंतर्गत लगभग 14,900 मेगावाट क्षमता के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें किसानों और एमएसएमई क्षेत्र की उल्लेखनीय भागीदारी रही है।
  • मुरैना की 440 मेगावाट सौर ऊर्जा एवं 880 मेगावाट-घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना प्रदेश की पहली ऐसी परियोजना है, जिसमें प्रतिस्पर्धी दर पर विद्युत क्रय अनुबंध किए गए हैं। साथ ही 4 घंटे, 6 घंटे और 24 घंटे की सौर-सह-ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं पर भी कार्य प्रगति पर है।
  • रूफटॉप सोलर योजना अंतर्गत 1,300 शासकीय भवनों पर 48 मेगावाट क्षमता विकसित की जा रही है, जबकि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के लगभग 1.5 लाख घरों में 566 मेगावॉट क्षमता के रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

प्रेजेंटेशन के मुख्य बिन्दु

  • 4 घंटे बैटरी ऊर्जा भंडारण : ऐसी परियोजनाएं जो सौर ऊर्जा को संग्रहित कर सायंकालीन पीक मांग के समय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करती हैं तथा ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाती हैं।
  • 6 घंटे बैटरी ऊर्जा भंडारण : ये परियोजनाएं अधिक अवधि तक ऊर्जा आपूर्ति प्रदान कर नवकरणीय ऊर्जा के एकीकरण, मांग प्रबंधन एवं ग्रिड स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  • 24 घंटे नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण परियोजनाएं : सौर ऊर्जा एवं दीर्घावधि ऊर्जा भंडारण के संयोजन से विकसित ये परियोजनाएँ चौबीसों घंटे स्वच्छ एवं विश्वसनीय विद्युत उपलब्ध कराने में सक्षम हैं, जिससे उद्योगों, वितरण कंपनियों तथा डेटा सेंटर जैसे उच्च मांग वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त होगी।
  • NRED की भूमिका : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग, मध्य प्रदेश शासन राज्य में नवकरणीय ऊर्जा नीति निर्माण, निवेश प्रोत्साहन, परियोजना विकास तथा ऊर्जा संक्रमण से संबंधित कार्यक्रमों के समन्वय हेतु प्रमुख विभाग है। विभाग प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सतत ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए कार्यरत है।
  • रूम्सल की भूमिका : रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड, मप्र ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) का संयुक्त उपक्रम है। राज्य में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा, फ्लोटिंग सोलर, हाइब्रिड नवकरणीय ऊर्जा तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के विकास एवं क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। 

सम्मेलन में शामिल होने के लिए मेट्रो से पहुंचे 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के माध्यम से शिवाजी स्टेडियम तक यात्रा कर स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। दिल्ली मेट्रो अपने संचालन में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का उपयोग करती है, इसलिए मुख्यमंत्री ने हरित ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में मेट्रो से यात्रा की।

सम्मेलन में उपस्थित रहे केंद्रीय मंत्री और देश-विदेश के प्रतिनिधि

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी तथा भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री एचई ल्योनपो जेम त्शेरिंग तथा श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणाथिलका, अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मप्र मनु श्रीवास्तव सहित देश-विदेश के ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue reading on the app

  Sports

Praggnanandhaa Wins GCT Title: आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास! सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज का खिताब जीता, मिला इतना पैसा

Grand Chess Tour 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने सेंट लुईस रैपिड एंड ब्लिट्ज़ 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. Fri, 07 Aug 2026 08:26:04 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Died News LIVE: ऐसे पलटी Abaan Ahmed की गाड़ी! | Breaking | UP | Jhansi | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:16:50+00:00

Mohan Bhagwat/: 'Gen Z की शिकायत जायज़ है' मोहन भागवत | #viral #viralvideo #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:16:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers