Responsive Scrollable Menu

फूल, बॉल्स और कपल्स डिजाइन की कैंडल, सहारनपुर में दिव्यांग सीख रहे कमाई का हुनर

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार में सजावटी मोमबत्तियों की मांग बढ़ने लगती है. इसी को देखते हुए सहारनपुर में दिव्यांग महिला और पुरुषों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है. RSETI और इनेबल इंडिया के सहयोग से उन्हें मुफ्त में कैंडल बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. खास बात यह है कि यहां साधारण मोमबत्ती के अलावा फूल, बॉल्स और कपल्स जैसे कई आकर्षक डिजाइन तैयार करना सिखाया जा रहा है.

Continue reading on the app

SEBI के प्रतिबंध के खिलाफ SAT जाएगी EKI Energy, 88 लाख का लगा है जुर्माना

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कार्बन क्रेडिट कारोबार से जुड़ी कंपनी ईकेआई एनर्जी सर्विसेज ने मंगलवार को कहा कि वह बाजार नियामक सेबी के उस आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में चुनौती देने की तैयारी कर रही है जिसमें कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक मनीष कुमार डबकारा समेत अन्य लोगों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया गया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 30 अक्टूबर के अपने आदेश में वित्तीय विवरणों में गलत जानकारी देने और धन के कथित दुरुपयोग के मामले में ईकेआई एनर्जी को दो महीने, डबकारा को 12 महीने और तीन अन्य लोगों को एक से पांच महीने तक प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। इसके अलावा, नियामक ने प्रतिभूति बाजार के नियमों के उल्लंघन पर कंपनी, डबकारा और अन्य लोगों पर कुल 88 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

इसमें ईकेआई एनर्जी सर्विसेज पर 12 लाख रुपये और डबकारा पर 28 लाख रुपये का जुर्माना शामिल है। सेबी ने डबकारा को कंपनी से कथित तौर पर दूसरी जगह भेजी गई राशि वापस लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का भी निर्देश दिया था। कंपनी ने इस संबंध में जारी अपने बयान में कहा कि वह सेबी और उसकी प्रक्रियाओं का सम्मान करती है और सैट में अपील करना उसी कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है।

कंपनी ने यह भी कहा कि सेबी के अंतिम आदेश में खर्चों से जुड़ी आपत्तियों को कारण बताओ नोटिस में बताए गए 48 करोड़ रुपये से घटाकर 26.34 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नियामक ने उसके दस्तावेजों की जांच के बाद शेष राशि को वास्तविक खर्च माना है। कंपनी के मुताबिक, सेबी ने 26.34 करोड़ रुपये के खर्चों के संबंध में कहा है कि ईकेआई यह साबित नहीं कर पाई कि कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, आयकर विभाग और स्वतंत्र विशेषज्ञों को दिए गए दस्तावेज ही उसने सेबी के समक्ष भी पेश किए थे।

कंपनी ने कहा कि वह इस संबंध में साक्ष्य न्यायाधिकरण के सामने रखेगी। डबकारा ने कहा कि कंपनी न्यायाधिकरण के समक्ष सभी दस्तावेज रखेगी और उसे विश्वास है कि पूरा रिकॉर्ड उसके पक्ष का समर्थन करेगा। कंपनी ने कहा कि संबंधित अवधि में प्रवर्तकों ने अपनी हिस्सेदारी नहीं बेची और उनकी हिस्सेदारी 73.4 से 73.5 प्रतिशत के बीच बनी रही।

कंपनी के मुताबिक, सेबी के आदेश में यह भी नहीं कहा गया है कि कथित तौर पर दूसरी जगह भेजी गई कोई राशि प्रबंध निदेशक, प्रवर्तकों या उनके रिश्तेदारों तक पहुंची थी।

Continue reading on the app

  Sports

शूटर जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास… भारत को दिलाया 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला कोटा

Jaypal Malviya secures India's first shooting quota for 2028 LA Olympics: भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 242.2 अंक हासिल कर स‍िल्‍वर मेडल जीता. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भारत को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला निशानेबाजी कोटा भी दिला दिया. क्वालिफिकेशन में 585 अंक बनाकर फाइनल में पहुंचे मध्य प्रदेश के इस उभरते खिलाड़ी ने कड़े मुकाबले में चीन के काई हू को टक्कर दी. Thu, 5 Nov 2026 23:09:28 +0530

  Videos
See all

ब्राजील में होटल की खिड़की से हुआ दर्दनाक हादसा | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T19:40:08+00:00

गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की मौत | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T19:35:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers