Rahul Gandhi US Visit: इसी महीने अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी, भाजपा ने कहा- वे ज्यादा दिन भारत में रुक ही नहीं पाते
Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. नवंबर के तीसरे सप्ताह में वह अमेरिका में रहेंगे. यहां वह भारतीयों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को संबोधित कर सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उनके इस दौरे के लिए न्यूयॉर्क और शिकागो में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, जिसका जिम्मा 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' संभाल रही है. संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले उनके देश लौटने की संभावना है.
भाजपा का तीखा हमला
राहुल गांधी के इस विदेश दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत में ज्यादा दिन नहीं टिक पाते और एक बार फिर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं. विदेश में अधिक समय बिताने वाले नेता को देश के लोगों से वोटों की उम्मीद क्यों रखनी चाहिए? यह जनता के साथ अन्याय और कामचोरी है. इसके अलावा, भाजपा महासचिव राम माधव ने ने कहा कि राहुल गांधी हर तीन महीने बाद देश से गायब होकर विदेश में पाए जाते हैं. उनके ठिकानों के बारे में किसी को जानकारी नहीं होती, इसलिए न तो उन्हें समझा जा सकता है और न ही उन्हें गंभीरता से लिया जा सकता है.
डिबेट की चुनौती और अन्य मुद्दे
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ नरेंद्र मोदी के खिलाफ खुली बहस करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि राहुल चाहें तो विदेशी मदद के मुद्दे पर बहस कर सकते हैं. गिरिराज सिंह ने अमित शाह की चुनौती को दोहराते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद के विशेष सत्र में एसआईआर (SIR) और ईवीएम (EVM) जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए आएं, भाजपा इसके लिए पूरी तरह तैयार है.
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं ने पहले भी यह आरोप लगाया है कि देश में विदेशी मदद के जरिए प्रदर्शन कराए जा रहे हैं. वहीं, पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि सरकार खुद विदेशी सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग करके अपना नैरेटिव सेट करती है.
Bigg Boss 20: काजी तौकीर को सपोर्ट करने बिग बॉस में एंट्री करेंगी पत्नी हिफ्सा?, दोस्त ने दिया हिंट
Qazi Tauqeer Wife Entry In Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के इस सीजन में कश्मीर के सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) छाए हुए हैं. वो हर दिन शो में किसी न किसी तरीके से बिग बॉस की ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं. उनकी बाहर तो बाहर घर के अंदर में भी तारीफ होती हैं. काजी के गेम और उनकी पर्सनैलिटी को देखते हुए सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस 20 के विनर हैं. अब हाल ही में काजी तौकीर के दोस्त आतिफ का एक इंटरव्यू सामने आया है. जिसमें उन्होंने हिंट दिया है कि बिग बॉस 20 में काजी को सपोर्ट करने उनकी वाइफ हिफ्सा आ सकती हैं.
बिग बॉस में एंट्री करेंगी काजी की पत्नी हिफ्सा?
टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में जब काजी तौकीर के दोस्त आतिफ से पूछा गया कि काजी की वाइफ क्या उन्हें सपोर्ट करने बिग बॉस में जाएंगी. इस पर वो पहले तो कहते हैं कि इस बारे में उन्हें कोई आइडिया नहीं है, पर हम कुछ कह नहीं सकते. वो आ भी सकती हैं. जब उनसे आगे पूछा कि क्या वो काजी को सपोर्ट करने स्टेज पर आएंगी. इस पर वो कहते हैं कि सपोर्ट तो है.
काजी की वाइफ हैं उनकी डिजाइनर
बिग बॉस के घर और बाहर काजी तौकीर अपने फैशन सेंस को लेकर काफी तारीफ बटोरते हैं. उन्हें इसके लिए बिग बॉस में गिफ्ट भी मिल चुका है. काजी हर बार बेहतरीन कपड़े पहने नजर आते हैं. उनका फैशन सेंस काफी पसंद किया जाता है. इस इंटरव्यू में काजी के दोस्त आतिफ ने रिवील किया कि काजी की फैशन डिजानर उनकी वाइफ हैं. जो बिग बॉस में अपनी पसंद के कपड़े भेजती हैं. उन्होंने बताया कि जब भी काजी कहीं जाते हैं या कोई इवेंट करते हैं तो उनके कपड़ों का सेलेक्शन खुद उनकी वाइफ करती हैं.
काजी के दोस्त ने बताए बिग बॉस के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
काजी तौकीर के दोस्त अतीफ ने बिग बॉस 20 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का प्रेडिक्शन किया. अतीफ ने कहा, 'भाई जान पक्का इस शो को जीत रहे हैं. उनके साथ टॉप 5 में गुल्लू, स्काउट,यंग डीएसएस और माही आ सकते हैं. स्काउट का एक फनडम हैं, पूरी कन्यूनिटी है. उनको कैरी मिनाटी और फुकरा इंसान भी सपोर्ट कर रहे हैं.बिग बॉस की ऑडियंस अलग होती है. उनको फैनडम से फर्क नहीं पड़ता. लेकिन शो तो भाईजान ही जीतेंगे.'
बिग बॉस 20 में काजी की वाइफ कब आ सकती हैं?
इंटरव्यू के दौरान काजी के दोस्त ने इस बात का हिंट नहीं दिया कि उनकी वाइफ बिग बॉस में कब एंट्री करेंगी. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि फैमिली वीक में हिफ्सा काजी का सपोर्ट करने आ सकती हैं. इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स मिलने आते हैं. ऐसे में काजी भी कई बार बिग बॉस में अपनी वाइफ को लेकर कई बार बात कर चुके हैं. ऐसे में वो फैमिली वीक में उन्हें सपोर्ट करने आ सकती हैं. हालांकि, ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि काजी की वाइफ बिग बॉस में आएंगी या नहीं.
काजी तौकीर की वाइफ के बारे में जानिए
‘फेम गुरुकुल’ विनर और ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट काजी तौकीर की वाइफ का नाम डॉ. हिफ्सा सैयद तौकीर (Dr. Hifsa Syed Qazi) है. जानकारी के मुताबिक, हिफ्सा पेशे से एक डेंटिस्ट बताई जाती हैं, जो लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं. उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी प्राइवेट है और वो वहां अपनी फोटोज शेयर नहीं करती हैं. वहीं, काजी तौकीर भी अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर नहीं करते. दोनों ने कोविड-19 वेब के दौरान शादी की थी उनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं. हाल ही में काजी ने वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान के पूछने पर अपनी शादी का जिक्र किया था. उस दौरान सलमान खान ने घरवालों का डाउट दूर किया था कि काजी की शादी हो चुकी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











