Responsive Scrollable Menu

व्हीलचेयर तक जा पहुंचे जयकिशन आयुष्मान योजना का लाभ उठाकर पैरों पर खड़े हुए, मिली नई जिंदगी

अहमदाबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना गुजरात के मेहसाणा निवासी 32 वर्षीय जयकिशन कापड़िया के लिए संजीवनी साबित हुई है। कभी जिंदगी से उम्मीद खो चुके जयकिशन अब दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो चुके हैं। उनकी ख्वाहिश है कि वह नौकरी करके अपनी मां का सहारा बन सकें।

आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद लोगों के जीवन में किस तरह बदलाव ला रही है, इसकी एक मिसाल गुजरात के अहमदाबाद में देखने को मिली है। जयकिशन की जिंदगी में मुश्किलों का दौर तब शुरू हुआ, जब महज 17 साल की उम्र में उन्हें किडनी की बीमारी हो गई। उनकी मां ने अपनी किडनी दान कर उन्हें नई जिंदगी दी। वर्ष 2012 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ, जिसके बाद कुछ समय तक उनकी सेहत ठीक रही। हालांकि ट्रांसप्लांट के बाद लंबे समय तक स्टेरॉयड दवाओं के सेवन के दुष्प्रभाव से उनके दोनों हिप जॉइंट खराब हो गए। धीरे-धीरे उनके हाथ-पैरों में अकड़न आने लगी और जोड़ों में तेज दर्द रहने लगा। उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वह अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाते थे और पूरी तरह व्हीलचेयर पर निर्भर हो गए। आर्थिक तंगी के कारण आगे का इलाज कराना भी उनके लिए मुश्किल हो गया था। जयकिशन की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब उनका वजन घटकर महज 30 से 35 किलोग्राम रह गया था।

करीब तीन साल पहले जयकिशन की मां उन्हें अहमदाबाद के सिविल अस्पताल परिसर स्थित गवर्नमेंट स्पाइन इंस्टीट्यूट लेकर पहुंचीं। यहां संस्थान के निदेशक डॉ. पीयूष मित्तल और उनकी टीम ने जयकिशन की जांच की। इसके बाद आयुष्मान भारत योजना के तहत उनका इलाज शुरू किया गया। उपचार के दौरान हिप रिप्लेसमेंट सहित कुल चार सर्जरी की गईं। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन के जरिए उन्हें दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

गवर्नमेंट स्पाइन इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. पीयूष मित्तल ने कहा कि जयकिशन जब हमारे संस्थान में आए थे, तब उनकी हालत बेहद खराब थी। वह व्हीलचेयर पर निर्भर थे और बिस्तर से उठने तक में असमर्थ थे। उनका वजन भी महज 30 किलोग्राम के आसपास था। वर्ष 2012 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। शुरुआत में उनकी स्थिति ठीक रही, लेकिन पांच-छह साल बाद दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण उनके शरीर में दर्द शुरू हो गया। धीरे-धीरे उनके हाथ-पैरों में अकड़न आने लगी और जोड़ों में परेशानी बढ़ गई। जब हमने उनकी जांच की तो पता चला कि उनकी हड्डियां भी काफी कमजोर हो चुकी थीं और दोनों हिप जॉइंट प्रभावित थे। हमने पहले उनके पैरों को सीधा करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद फिजियोथेरेपी और जरूरी दवाओं के माध्यम से उनका उपचार किया गया। मानसिक रूप से भी उन्हें मजबूत बनाने पर ध्यान दिया गया। फिर एक-एक करके दोनों हिप का ऑपरेशन किया गया। हमारी कोशिश थी कि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

डॉक्टरों और विशेषज्ञों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम की मेहनत का नतीजा है कि जयकिशन अब पहले की तरह व्हीलचेयर पर निर्भर नहीं हैं। कई सर्जरी, लगातार फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन के बाद वह फिर से खड़े होने और चलने-फिरने में सक्षम हो गए हैं। संस्थान की टीम उनके शारीरिक सुधार के साथ-साथ मानसिक और भावनात्मक मजबूती पर भी काम कर रही है, ताकि वह पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सकें।

आयुष्मान योजना के तहत मिली नई जिंदगी का जिक्र करते हुए जयकिशन ने कहा कि पहले मेरा किडनी का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण मेरे पैरों में परेशानी होने लगी। जब मैंने दूसरे डॉक्टरों से सलाह ली तो उन्होंने सर्जरी कराने से मना कर दिया था। इसके बाद मैं यहां इलाज के लिए आया। मेरी मां मुझे व्हीलचेयर पर बैठाकर अस्पताल लेकर आई थीं। उस समय मैं ठीक से खड़ा भी नहीं हो पाता था। यहां डॉक्टरों ने मेरा ऑपरेशन किया। पहले एक पैर का और फिर दूसरे पैर का ऑपरेशन हुआ। अब मुझे काफी आराम है। पहले मुझे कभी लगता ही नहीं था कि मैं दोबारा चल पाऊंगा, लेकिन अब अपनी स्थिति में सुधार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Rahul Gandhi US Visit: इसी महीने अमेरिका जाएंगे राहुल गांधी, भाजपा ने कहा- वे ज्यादा दिन भारत में रुक ही नहीं पाते

Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं. नवंबर के तीसरे सप्ताह में वह अमेरिका में रहेंगे. यहां वह भारतीयों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को संबोधित कर सकते हैं. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो उनके इस दौरे के लिए न्यूयॉर्क और शिकागो में कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं, जिसका जिम्मा 'इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' संभाल रही है. संसद के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले उनके देश लौटने की संभावना है.

भाजपा का तीखा हमला

राहुल गांधी के इस विदेश दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत में ज्यादा दिन नहीं टिक पाते और एक बार फिर छुट्टियां मनाने जा रहे हैं. विदेश में अधिक समय बिताने वाले नेता को देश के लोगों से वोटों की उम्मीद क्यों रखनी चाहिए? यह जनता के साथ अन्याय और कामचोरी है. इसके अलावा, भाजपा महासचिव राम माधव ने ने कहा कि राहुल गांधी हर तीन महीने बाद देश से गायब होकर विदेश में पाए जाते हैं. उनके ठिकानों के बारे में किसी को जानकारी नहीं होती, इसलिए न तो उन्हें समझा जा सकता है और न ही उन्हें गंभीरता से लिया जा सकता है. 

डिबेट की चुनौती और अन्य मुद्दे

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ नरेंद्र मोदी के खिलाफ खुली बहस करने की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि राहुल चाहें तो विदेशी मदद के मुद्दे पर बहस कर सकते हैं. गिरिराज सिंह ने अमित शाह की चुनौती को दोहराते हुए कहा कि राहुल गांधी संसद के विशेष सत्र में एसआईआर (SIR) और ईवीएम (EVM) जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए आएं, भाजपा इसके लिए पूरी तरह तैयार है.

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं ने पहले भी यह आरोप लगाया है कि देश में विदेशी मदद के जरिए प्रदर्शन कराए जा रहे हैं. वहीं, पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि सरकार खुद विदेशी सोशल मीडिया माध्यमों का उपयोग करके अपना नैरेटिव सेट करती है.

 

Continue reading on the app

  Sports

'Nee Po Mone Dinesha,' सचिन तेंदुलकर ने मलयाली डायलॉग से लूटी महफ‍िल, संजू सैमसन से जुड़ा है दिलचस्प किस्सा

सचिन तेंदुलकर का मलयाली अंदाज में जवाब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. महान भारतीय बल्लेबाज के 'रेडिट' पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान एक फैन ने संजू सैमसन से जुड़ा सवाल पूछा और सचिन तेंदुलकर का जवाब देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. Wed, 4 Nov 2026 18:56:24 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan : BJP प्रवक्ता ने क्यों दिखाया अतीक का फोटो ? #amishdevgan #atiqueahmed #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T14:10:54+00:00

Dhurandhar | Amish Devgan: डिबेट में उठा यादव परिवार का पुराना विवाद, गौरव भाटिया को क्या जवाब मिला? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T14:10:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers