जुदाई का वो मंजर और सिसकता प्यार, 90 के दशक का वो दर्दभरा सुपरहिट गाना, जो बन गया हर टूटे दिल की पहली पसंद
नई दिल्ली. सुपरहिट फिल्म जिगर (1992) का गाना 'लोग बरसों जुदा होके जीते हैं' आज भी दर्द भरे गीतों की लिस्ट में टॉप पर आता है. इस गाने को अजय देवगन और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है, जो उस दौर की एक बेहद लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी हुआ करती थी. इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसके बोल और संगीत हैं. मशहूर गीतकार समीर ने विरह के दर्द को बहुत ही गहराई से शब्दों में पिरोया है, जबकि आनंद-मिलिंद के संगीत ने इसे रूहानी बना दिया है. पंकज उधास और साधना सरगम की मखमली आवाज ने इस गाने में ऐसी जान फूंकी है कि इसे सुनते ही आज भी लोगों की आंखें नम हो जाती हैं. गाने के सीन में अजय देवगन और करिश्मा कपूर के बीच की जुदाई और तड़प को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है.
Health Tips: बाजरा है सेहत का खजाना, रोटी नहीं तो लड्डू-कुकीज से करें आहार में शामिल
Millet is a treasure of health: अधिकतर लोग गेहूं की रोटी खाते हैं, लेकिन ज्यादा गेहूं का सेवन कई लोगों में शुगर और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है. ऐसे में बाजरा सेहत के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है. बाजरा एक सुपरफूड है, जिसमें भरपूर फाइबर, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते है. यह पाचन को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बाजरा फायदेमंद है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पचता है और ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने नहीं देता. अगर किसी को बाजरे की रोटी पसंद नहीं है तो बाजरे के लड्डू, खिचड़ी, चीला, हलवा या कुकीज़ बनाकर भी खाया जा सकता है. वैज्ञानिकों के अनुसार बाजरे का आटा गेहूं के आटे में मिलाकर मल्टीग्रेन आटा भी बनाया जा सकता है, जिससे स्वाद और सेहत दोनों का फायदा मिलता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















