Responsive Scrollable Menu

अनिरुद्ध ने गाना गाकर कियाा काव्या मारन को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज, दुल्हन का नाम सुन शरमाए दूल्हे राजा, वीडियो हुआ वायरल

Anirudh Ravichander Proposal To Kavya Maran: साउथ इंडस्ट्री टैलेंटेड म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और IPL टीम एसआरएच की ओनर काव्या मारन (Kavya Maran) की जल्द शादी होने वाली है. दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं. हाल ही कपल के रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड सामने आया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दोनों के रिश्तों को लेकर काफी टाइम से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी. लेकिन अब दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया है. इसी अनिरुद्ध का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक गाने के जरिए काव्या मारने को प्रपोज करते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. लोग उनके इस खास अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.

अनिरुद्ध ने गाना गाकर किया काव्या मारन को प्रपोज

दरअसल, हाल में ही अनिरुद्ध रविचंदर चेन्नई रन मैराथन में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. वहां मौजूद लोगों ने जब अनिरुद्ध से जब गाना गाने की फरमाइश की गई तो उन्होंने ऐसा गाना चुना, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग वाह-वाह करने लगे. वहीं जब दर्शकों ने काव्या का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू किया, तो कंपोजर भी शरमाते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. 

दुल्हन का नाम सुन शरमाए दूल्हे राजा

चेन्नई रन मैराथन में अनिरुद्ध रविचंदर ने लोगों को संबोधित किया और अपने गानों से समां बांध दिया. इस इवेंट के दौरान जब उनसे कोई रोमांटिक गाना सुनाने के लिए कहा गया, तो वहां मौजूद फैंस काव्या मारन का नाम लेने लगे. काव्या के साथ उनकी शादी की चर्चाओं के बीच फैंस की यह ऐसा रिएक्शन देखने लायक था. अनिरुद्ध भी यह सुनकर मुस्कुराते और शरमाते नजर आए. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'कोलमावु कोकिला' का गाना 'एनक्कु इप्पो कल्याणा वयसु धान वंधुरुचु डी' गाया. इस गाने का मतलब है कि अब शादी करने की उम्र आ गई है. खास बात यह है कि इस गाने को अनिरुद्ध ने खुद कंपोज किया था और अपनी आवाज भी दी थी.

अनिरुद्ध -काव्या के रिसेप्शन कार्ड का वीडियो हुआ था वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले अनिरुद्ध -काव्या के रिसेप्शन कार्ड का वीडियो वायरल हुआ. कार्ड की एक खास वजह यह भी है कि वह शाही तरीके से छपवाया गया, जो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा था, जो बारोक थीम वाले डिजाइन और विंटेज अंदाज का था. इसे आइवरी और लाइट कलर के एक बॉक्स में रखा गया. वहीं, कार्ड पर उभरी हुई डिजाइन, बारीक कारीगरी और पुराने शाही अंदाज को दिखाती है. इतना नहीं इसकी इसकी शानदार पैकेजिंग और क्लासिक डिजाइन लोगों का ध्यान खींचा. इस कार्ड को बनाने वाली कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'काव्या मारन और अनिरुद्ध के लिए ये इन्विटेशन डिजाइन करना मेरे लिए बेहद खास और दिल को खुशी देने वाला अनुभव रहा!'

कब है कपल की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी का रिसेप्शन 22 नवंबर को चेन्नई में होगा. जिसमें साउथ इंडिस्ट्री और बॉलीवुड से लेकर बड़े सुपरस्टार शामिल हो सकते हैं. कपल की शादी दो दिनों तक चलेगी, जो 10 और 11 नवंबर को हो सकती है. ग्रीस में होने वाली इस शादी में फैमिली के करीबी लोगों और दोस्त होंगे. बता दें कि इस वीडियो से पहले अनिरुद्ध ने कभी भी काव्या मारन संग अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बयान या रिएक्शन नहीं दिया. अब जब दोनों परिवार के घर शादी की तैयारी शुरु हो हो गई है तो उनके रिश्ते को आधिकारिक माना जाने लगा.

ये भी पढ़ें: 'उसकी मां ने मुझे गालियां दीं...' ओरी ने बताया सारा अली खान ने मुश्किल वक्त में छोड़ा साथ, कभी नहीं मांगी माफी

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: बार-बार बिगड़ रहा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 4 नवंबर: मानसून की विदाई के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब मौसम साफ रहेगा, लेकिन मौसम विभाग के ताजा अनुमान ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है. बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री इलाकों में बने सिस्टम के चलते देश का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. मौसम विभाग ने कल 4 नवंबर के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत देश के 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर आंधी का अलर्ट घोषित किया है. कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है. अगर आप कल किसी सफर पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से कदम बाहर रखने से पहले मौसम का ताजा हाल जानना बेहद जरूरी है.

चक्रवाती तूफान का दिखेगा बड़ा असर

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इस समय एक प्रचंड चक्रवाती तूफान सक्रिय है. इसके साथ ही तटीय कर्नाटक और दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है. इस पूरे मौसमी बदलाव का सबसे भयानक असर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों पर पड़ने वाला है. दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में आंधी, तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का बड़ा खतरा है. कई जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं, जिससे खेतों में खड़ी पकी फसलों को भारी नुकसान होने का डर है. वहीं पहाड़ी राज्यों में लगातार पानी गिरने से चट्टानें खिसकने यानी भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है.

शहर अधिकतम तापमान (4 नवंबर) न्यूनतम तापमान (4 नवंबर)
दिल्ली 30°C 17°C
मुंबई 34°C 26°C
चेन्नई 31°C 27°C
कोलकाता 30°C 23°C
लखनऊ 31°C 18°C
पटना 30°C 19°C
रांची 27°C 18°C
भोपाल 29°C 17°C
जयपुर 31°C 18°C
शिमला 21°C 10°C
नैनीताल 21°C 12°C

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलर्ट

देश की राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है. यहां 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री तक रह सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में मौसम काफी बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने गोरखपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, बरेली, पीलीभीत और उन्नाव समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 31 और रात का 18 डिग्री तक रहने की संभावना है.

बिहार और झारखंड में बिगड़ेगा मौसम

बिहार में भी कल मौसम करवट बदलेगा. पटना, गया, बक्सर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार समेत कई जिलों में मूसलाधार पानी गिरने और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अंदेशा है. पटना का पारा 19 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, दुमका और पलामू जैसे इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. यहां कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी बात कही गई है. रांची का पारा गिरकर न्यूनतम 18 डिग्री तक जा सकता है.

उत्तराखंड और हिमाचल पर बारिश और लैंडस्लाइड का डर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी आंधी चलने के साथ भारी वर्षा का अनुमान है. इससे पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा बना रहेगा. हिमाचल के शिमला, कुल्लू और मनाली में ठंडी हवाओं के साथ बारिश होगी, जहां मनाली में पारा शून्य से नीचे चार डिग्री तक लुढ़क सकता है. जम्मू कश्मीर के डोडा, जम्मू और बारामूला में भी बारिश के चलते ठंड अचानक से बढ़ जाएगी.

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी दिखेगा असर

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसमी उथल पुथल देखने को मिलेगी. पंजाब के अमृतसर और पटियाला में हवाओं के साथ पानी बरसेगा. राजस्थान के जयपुर, अजमेर, सीकर और बीकानेर में 60 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी आंधी और वर्षा का अनुमान है. मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, मुरैना और रायसेन में भी तेज बादलों की गर्जना के साथ बारिश का अलर्ट है, जिससे पूरे उत्तर और मध्य भारत में ठंड की शुरुआत तेजी से हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में तक पहुंचा चक्रवात अर्नब का असर! देर रात से बारिश जारी, 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, IMD ने बताया आज का हाल

Continue reading on the app

  Sports

जुनून की आंधी और रनों का सैलाब...खुद में एक इतिहास हैं विराट कोहली, जानें टॉप-10 महारिकॉर्ड

Virat Kohli Top 10 Records: द‍िल्‍ली के लड़के से लेकर 'किंग' बनने तक, विराट कोहली का सफर महज आंकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि यह अटूट अनुशासन और जुनून की मिसाल है. 566 इंटरनेशनल मैचों में 28,601 रन, 86 इंटरनेशनल शतक और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं. चाहे विदेशी धरती पर नेतृत्व का परचम लहराना हो या दबाव में टीम को जिताना, उन्होंने हर चुनौती को नए मुकाम में बदला है. 38 की उम्र में भी उनका करिश्मा और वापसी का जज्बा यह साबित करता है कि वे सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि क्रिकेट के एक युग हैं. Thu, 5 Nov 2026 00:08:11 +0530

  Videos
See all

US Midterm Elections: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स ने पलट दिया खेल! World Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:30:03+00:00

Gold Rate : दिवाली से पहले सोना लुढ़का ! #goldrate #goldprice #goldratetoday #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:31:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers