भारत-डेनमार्क ने नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर, ऑफशोर विंड और ग्रीन हाइड्रोजन पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 के दौरान डेनमार्क के व्यवसाय एवं प्रतिस्पर्धात्मकता मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाने तथा स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े नए अवसरों पर चर्चा की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए जोशी ने बताया कि बैठक में ऑफशोर विंड एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, बैटरी स्टोरेज और नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर एकीकरण जैसे क्षेत्रों में भारत-डेनमार्क सहयोग को विस्तार देने पर विचार-विमर्श किया गया।
जोशी ने भारत के तेजी से बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक निवेश अवसरों को रेखांकित करते हुए डेनमार्क की कंपनियों को तकनीकी साझेदारी, संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) और स्थानीय विनिर्माण के माध्यम से अधिक भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।
बैठक के दौरान दोनों देशों ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने तथा स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।
इससे पहले डेनमार्क के मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड ने सोमवार को मुंबई का दौरा किया था, जहां उन्होंने समुद्री मामलों, हरित शिपिंग, प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डेनमार्क और महाराष्ट्र लगभग समान आकार की अर्थव्यवस्थाएं हैं और दोनों के पास एक-दूसरे को देने के लिए काफी अवसर मौजूद हैं।
लिडेगार्ड ने बताया कि 60 से अधिक डेनिश कंपनियां पहले से महाराष्ट्र में काम कर रही हैं और प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बाद व्यावसायिक अवसरों में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि डेनमार्क की प्रमुख शिपिंग कंपनी मर्स्क भारत के समुद्री क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मुंबई में कंपनी के टर्मिनल का दौरा करने के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र और डेनमार्क के बीच समुद्री सहयोग और निवेश संबंध और मजबूत होंगे।
यात्रा के दौरान लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के चेयरमैन एस.एन. सुब्रमण्यम को डेनमार्क का मानद वाणिज्य दूत नियुक्त किया गया। लिडेगार्ड ने महाराष्ट्र के राज्यपाल झिष्णु देव वर्मा से भी मुलाकात कर डेनिश निवेश, भारत-ईयू एफटीए और समुद्री क्षेत्र तथा बुनियादी ढांचे में उभरते आर्थिक अवसरों पर चर्चा की।
उन्होंने एपीएम टर्मिनल्स मुंबई का भी दौरा किया, जिसे मर्स्क ग्रुप संचालित करता है। यहां बंदरगाह संचालन, बुनियादी ढांचा विकास, हरित प्रौद्योगिकियों के उपयोग और भारत-डेनमार्क समुद्री सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श हुआ।
हाल के महीनों में डेनमार्क की कंपनियों ने भारत में निवेश बढ़ाया है। सितंबर में नोवोनेसिस ने पातालगंगा संयंत्र के विस्तार के लिए 60 करोड़ डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। वहीं अक्टूबर 2026 में इम्पैक्ट फंड डेनमार्क ने भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक बस कंपनी ग्रीनसेल मोबिलिटी में 230 मिलियन डेनिश क्रोनर (डीकेके) के निवेश की घोषणा की थी।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अनिरुद्ध ने गाना गाकर कियाा काव्या मारन को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज, दुल्हन का नाम सुन शरमाए दूल्हे राजा, वीडियो हुआ वायरल
Anirudh Ravichander Proposal To Kavya Maran: साउथ इंडस्ट्री टैलेंटेड म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और IPL टीम एसआरएच की ओनर काव्या मारन (Kavya Maran) की जल्द शादी होने वाली है. दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं. हाल ही कपल के रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड सामने आया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दोनों के रिश्तों को लेकर काफी टाइम से सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही थी. लेकिन अब दोनों ने एक होने का फैसला कर लिया है. इसी अनिरुद्ध का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह एक गाने के जरिए काव्या मारने को प्रपोज करते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. लोग उनके इस खास अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं.
अनिरुद्ध ने गाना गाकर किया काव्या मारन को प्रपोज
दरअसल, हाल में ही अनिरुद्ध रविचंदर चेन्नई रन मैराथन में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. वहां मौजूद लोगों ने जब अनिरुद्ध से जब गाना गाने की फरमाइश की गई तो उन्होंने ऐसा गाना चुना, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग वाह-वाह करने लगे. वहीं जब दर्शकों ने काव्या का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू किया, तो कंपोजर भी शरमाते नजर आए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
दुल्हन का नाम सुन शरमाए दूल्हे राजा
चेन्नई रन मैराथन में अनिरुद्ध रविचंदर ने लोगों को संबोधित किया और अपने गानों से समां बांध दिया. इस इवेंट के दौरान जब उनसे कोई रोमांटिक गाना सुनाने के लिए कहा गया, तो वहां मौजूद फैंस काव्या मारन का नाम लेने लगे. काव्या के साथ उनकी शादी की चर्चाओं के बीच फैंस की यह ऐसा रिएक्शन देखने लायक था. अनिरुद्ध भी यह सुनकर मुस्कुराते और शरमाते नजर आए. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'कोलमावु कोकिला' का गाना 'एनक्कु इप्पो कल्याणा वयसु धान वंधुरुचु डी' गाया. इस गाने का मतलब है कि अब शादी करने की उम्र आ गई है. खास बात यह है कि इस गाने को अनिरुद्ध ने खुद कंपोज किया था और अपनी आवाज भी दी थी.
अनिरुद्ध -काव्या के रिसेप्शन कार्ड का वीडियो हुआ था वायरल
सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले अनिरुद्ध -काव्या के रिसेप्शन कार्ड का वीडियो वायरल हुआ. कार्ड की एक खास वजह यह भी है कि वह शाही तरीके से छपवाया गया, जो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहा था, जो बारोक थीम वाले डिजाइन और विंटेज अंदाज का था. इसे आइवरी और लाइट कलर के एक बॉक्स में रखा गया. वहीं, कार्ड पर उभरी हुई डिजाइन, बारीक कारीगरी और पुराने शाही अंदाज को दिखाती है. इतना नहीं इसकी इसकी शानदार पैकेजिंग और क्लासिक डिजाइन लोगों का ध्यान खींचा. इस कार्ड को बनाने वाली कंपनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'काव्या मारन और अनिरुद्ध के लिए ये इन्विटेशन डिजाइन करना मेरे लिए बेहद खास और दिल को खुशी देने वाला अनुभव रहा!'
कब है कपल की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी का रिसेप्शन 22 नवंबर को चेन्नई में होगा. जिसमें साउथ इंडिस्ट्री और बॉलीवुड से लेकर बड़े सुपरस्टार शामिल हो सकते हैं. कपल की शादी दो दिनों तक चलेगी, जो 10 और 11 नवंबर को हो सकती है. ग्रीस में होने वाली इस शादी में फैमिली के करीबी लोगों और दोस्त होंगे. बता दें कि इस वीडियो से पहले अनिरुद्ध ने कभी भी काव्या मारन संग अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बयान या रिएक्शन नहीं दिया. अब जब दोनों परिवार के घर शादी की तैयारी शुरु हो हो गई है तो उनके रिश्ते को आधिकारिक माना जाने लगा.
ये भी पढ़ें: 'उसकी मां ने मुझे गालियां दीं...' ओरी ने बताया सारा अली खान ने मुश्किल वक्त में छोड़ा साथ, कभी नहीं मांगी माफी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation










