2 वर्ल्ड कप जीता, शतकों का खास रिकॉर्ड... यहां जानिए ग्लेन मैक्सवेल के 14 साल के करियर की 10 सबसे बड़ी उपलब्धियां
Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपने 14 साल के इंटरनेशनल करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया है. उन्होंने 2 नवंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते हुए ऐसा किया. हालांकि, मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते नजर आ सकते हैं. मैक्सवेल ने वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है. उनके करियर में कई ऐसी पारियां और उपलब्धियां दर्ज हैं, जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान किया. 2015 और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहने से लेकर वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ने तक, मैक्सवेल ने कई यादगार मुकाम हासिल किए हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको उनके करियर की 10 सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताते हैं...
दो बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे
ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की 2 बार की वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे. वह 2015 और 2023 में विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं. साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था.
वहीं, 2023 में भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को हराकर छठवीं बार ट्रॉफी जीती थी. इन दोनों ही टूर्नामेंट में मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाजी और उपयोगी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से टीम के लिए योगदान दिया.
2021 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बने
ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया की पहली टी20 वर्ल्ड कप जीत का भी हिस्सा बनकर इतिहास रचा. यूएई और ओमान में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था. खिताबी मुकाबले में मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस तरह वह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई है.
वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष बल्लेबाज बने
मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसे क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिना जाता है. मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 91 रन पर सात विकेट गंवा चुका था.
इसके बाद मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर नाबाद 202 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी. मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन बनाए. वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष बल्लेबाज बने. साथ ही, पुरुष वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने.
वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया
ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के नाम वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. उन्होंने 25 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में नीदरलैंड के खिलाफ महज 40 गेंदों में शतक पूरा किया था. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और आठ छक्के लगाए और 44 गेंदों पर 106 रन बनाकर आउट हुए.
मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में 49 गेंदों पर शतक लगाया था. मैक्सवेल की यह पारी ऑस्ट्रेलिया की 399 रन की बड़ी पारी का अहम हिस्सा बनी.
Australia star all-rounder calls time on his international career.
— ICC (@ICC) November 2, 2026
More ????https://t.co/4345yjODcq
वनडे वर्ल्ड कप में नंबर-5 बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा शतक
ग्लेन मैक्सवेल की एक और बड़ी उपलब्धि वनडे वर्ल्ड कप में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने से जुड़ी है. उन्होंने विश्व कप में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक लगाए हैं. इनमें 2015 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया गया शतक और 2023 में नीदरलैंड, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए गए शतक शामिल हैं. वर्ल्ड कप इतिहास में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम एक से ज्यादा शतक नहीं हैं.
ऑस्ट्रेलिया के लिए 150 से ज्यादा वनडे छक्के लगाए
मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में अपनी पावर-हिटिंग से भी खास पहचान बनाई. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मुकाबलों में 155 छक्के लगाए. इस सूची में वह रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिनके नाम 159 छक्के दर्ज हैं. मैक्सवेल ने वनडे में 3,990 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 126.71 रहा. वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने की क्षमता भी रखते थे. उनका 201 का नाबाद स्कोर वनडे में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है.
इंटरनेशनल शतक और 136 विकेट के साथ करियर को कहा अलविदा
ग्लेन मैक्सवेल ने 2 नवंबर 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया. उनका इंटरनेशनल करियर करीब 14 साल तक चला. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे, 130 टी20 इंटरनेशनल और सात टेस्ट मैच खेले. तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 10 इंटरनेशनल शतक और 136 विकेट दर्ज हैं. वनडे में उन्होंने 3,990 रन और टी20 इंटरनेशनल में 2,897 रन बनाए.
तीनों फॉर्मेट में इंटरनेशनल शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ग्लेन मैक्सवेल ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने की उपलब्धि भी हासिल की है. टेस्ट क्रिकेट में उनका एकमात्र शतक भारत के खिलाफ रांची में 2017 में आया था.वनडे में उनके नाम चार शतक दर्ज हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने पांच शतक लगाए. इस तरह वह ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में शतक जमाया.
Glenn Maxwell calls time on a remarkable T20I career! https://t.co/NgOS7SSlgJ pic.twitter.com/FEH31SSGGH
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 2, 2026
टी20 इंटरनेशनल में पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मैक्सवेल की आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा उनके पांच शतकों से लगाया जा सकता है. उन्होंने इस फॉर्मेट में 130 मुकाबलों में 2,897 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 154.42 रहा. उनका बेस्ट स्कोर 145 रन है. ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में उनसे ज्यादा शतक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं. 5 टी20 शतकों के साथ वह इस फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में सफल रहे.
आईपीएल 2014 में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर बने
ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया. साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का अवॉर्ड जीता. उस सीजन में मैक्सवेल ने 16 मैचों में 552 रन बनाए थे. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पंजाब को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के हुए हार्दिक पांड्या! स्टार ऑलराउंडर के बदले में मुंबई इंडियंस में शामिल होगा ये खतरनाक तेज गेंदबाज
मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक माह से बंद
भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ा एक और मामला सामने आया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नर्सिंग काउंसिल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल पिछले करीब एक महीने से बंद है। काउंसिल की प्रमुख डॉ बीनू कुशवाह का कहना है कि गड़बड़ियों को रोकने के लिए काउंसिल लगातार कदम उठा रही है और जल्दी ही पोर्टल चालू हो जाएगा।
दरअसल, राज्य का नर्सिंग काउंसिल पिछले काफी समय से चर्चाओं में है। इसकी वजह भी है क्योंकि कई कॉलेज कागज पर चलने के मामले सामने आए तो वहीं दलाल भी सक्रिय रहे। मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि नर्सिंग काउंसिल के ऑनलाइन पोर्टल पर एक गधे के नाम से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने का मामला सामने आने के बाद काउंसिल ने पोर्टल बंद कर दिया था। हालांकि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी पोर्टल को दोबारा सुचारु रूप से शुरू नहीं कर पाए हैं।
यह स्थिति ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था की निगरानी, सत्यापन और तकनीकी प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। रवि परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में हजारों ऐसे नर्सिंग अभ्यर्थी हैं, जिन्हें नौकरी, उच्च शिक्षा, अस्पतालों में नियुक्ति और अन्य व्यावसायिक आवश्यकताओं के लिए नर्सिंग काउंसिल के पंजीयन की जरूरत होती है। पोर्टल बंद होने से इनकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। कई अभ्यर्थियों को नौकरी के अवसर गंवाने का डर है, वहीं कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज और आवेदन लंबित पड़े हैं। इसके बावजूद न तो काउंसिल की ओर से कोई स्पष्ट समयसीमा बताई जा रही है और न ही आवेदकों को कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि जब पोर्टल के माध्यम से फर्जी अथवा संदिग्ध रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र जारी होने का मामला सामने आया, तब इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने और पोर्टल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता थी। लेकिन पोर्टल बंद कर देना और उसके बाद लंबे समय तक उसे शुरू नहीं कर पाना समस्या का समाधान नहीं है। इससे वास्तविक और योग्य नर्सिंग अभ्यर्थियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है।
काउंसिल की संचालक डॉ बीनू कुशवाह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा है कि पिछले दिनों पंजीयन में गड़बड़ी के मामले सामने आए, उसी के चलते काउंसिल पूरी सतर्कता बरत रही है। जिनके रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं उनका दोबारा वेरिफिकेशन किया जा रहा है, ताकि कोई फर्जी रजिस्ट्रेशन हुए हो तो उन्हें पकड़ा जा सके। जहां तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बात है तो उसमें सुधार की प्रक्रिया जारी है और जल्दी ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू किए जाने की वजह भी है क्योंकि कई बार दलाल किस्म के लोग अभ्यार्थियों के साथ धोखा कर देते हैं, इसलिए काउंसिल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर खास जोर दे रही है । यह रजिस्ट्रेशन पोर्टल 15 नवंबर तक शुरू हो जाएगा।
--आईएएनएस
एसएनपी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












