Responsive Scrollable Menu

भारत में Apple की रिकॉर्ड कमाई, iPhone की बढ़ती मांग से कंपनी को हुआ बड़ा फायदा

Apple ने सितंबर 2026 तिमाही में भारत में रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है. कंपनी को iPhone, Mac कंप्यूटर और सर्विसेज की बढ़ती मांग से फायदा हुआ. हालांकि, स्मार्टफोन बाजार में Apple की Samsung से पीछे रही.

Continue reading on the app

नौकरी का झांसा देकर Russian Army में भर्ती किया गया Visakhapatnam का युवक, मां ने मांगी मदद

विशाखापत्तनम, तीन नवंबर नौकरी की तलाश में रूस गए आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के एक युवक को कथित तौर पर धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया और बाद में उसे यूक्रेन की सीमा के पास युद्ध क्षेत्र में भेज दिया गया। युवक की मां ने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप करके बेटे की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। जे. वामसी की मां जे. अप्पालकोंडा ने कहा कि उनका बेटा रोजगार की तलाश में रूस गया था, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे कोई काम नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि इसके बाद वह एक नेपाली नागरिक के संपर्क में आया, जिसने उसे यूक्रेन में बेहतर वेतन वाली नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। अप्पालकोंडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा बेटा फल पैक करने के काम के लिए रूस गया था, लेकिन वहां उसे कथित तौर पर धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया और बाद में यूक्रेन की ओर ले जाया गया। मैं केंद्र और आंध्र प्रदेश सरकार से अपील करती हूं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और उसकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करें।’’ उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश से अपने बेटे को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा कोई सहारा नहीं है। मेरा एक बेटा और एक बेटी है और मेरे पति भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। मैं बस अपने बेटे को वापस चाहती हूं।

मुझे और कुछ नहीं चाहिए।’’ उन्होंने सरकार से मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की। इस बीच, एक वीडियो संदेश में वामसी बताए जा रहे एक व्यक्ति ने चार अन्य भारतीयों के साथ दावा किया कि वे रोजगार की तलाश में रूस गए थे, लेकिन उन्हें धोखे से रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। अब उन्हें रूस-यूक्रेन सीमा के पास युद्ध के अग्रिम मोर्चे वाले इलाकों में भेजा जा रहा है।

वीडियो में व्यक्ति ने बताया कि वे रूस में एक नेपाली नागरिक के संपर्क में आए थे और उसने उन्हें सेना में भोजन पैक करने के काम पर अच्छी तनख्वाह देने का वादा किया था और उनकी भर्ती कराने में मदद की थी। वीडियो में दिख रहे लोगों ने कहा कि अब उन्हें रूस-यूक्रेन सीमा के पास तैनात किया जा रहा है और उनकी जान को खतरा है। वामसी बताए जा रहे व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उन्हें रूसी नागरिकता दे दी गई है और उन्हें इसके बारे में तब पता चला, जब उन्होंने बाद में अपनी स्थिति के बारे में जानकारी मांगी।

उसने कहा, ‘‘जब भी हम अपनी भारतीय नागरिकता के बारे में पूछते हैं, तो हमें बताया जाता है कि अब हम भारतीय नागरिक नहीं हैं, बल्कि रूसी नागरिक बन गए हैं। हम केवल भारतीय नागरिकता चाहते हैं, रूसी नागरिकता नहीं। अगर हमें इसकी जानकारी होती, तो हम कभी इसके लिए सहमत नहीं होते।’’ उसके अनुसार, उनसे रूसी भाषा में लिखे दस्तावेजों पर उनका अर्थ बताए बिना हस्ताक्षर कराए गए।

उसने कहा, ‘‘ये हमारे आखिरी शब्द हो सकते हैं। हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा, क्योंकि वे हमें सीधे युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर भेज रहे हैं। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि वह तुरंत हस्तक्षेप करे, हमारी जान बचाए और हमें वापस स्वदेश ले जाए।’’ इस अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने विदेश में फंसे भारतीयों की स्थिति पर चिंता जताई और उनकी सुरक्षित एवं जल्द वापसी के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

लोकेश ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, ‘‘विदेश में फंसे हमारे नागरिकों की दुर्दशा देखकर मन भर आता है। मैं अपने कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि वह उनकी मदद के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तत्काल समन्वय करे और उनकी सुरक्षित एवं जल्द से जल्द घर वापसी सुनिश्चित करे।’’

Continue reading on the app

  Sports

BAN vs WI: आमिर जंगू के शानदार शतक से वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत, बांग्लादेश के हाथ से निकला मौका

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज ने मजबूत शुरुआत की है. हालांकि, टीम ने शुरुआत में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद आमिर जंगू ने दमदार खेल दिखाते हुए पारी को संभाल लिया. इस तरह वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं. Thu, 5 Nov 2026 17:52:11 +0530

  Videos
See all

Delhi Chawri Bazar Building Collapse | दिल्ली इमारत हादसे पर चश्मदीद का चौंकाने वाला बयान #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T12:38:51+00:00

अमेरिका US से United Islamic State की ओर..अब्दुल चुनाव जीता |US Midterm Election Result | Bindas bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T12:42:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers