IPL 2026 के शेड्यूल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से शुरू होगा टूर्नामेंट
IPL 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. कुछ ही देर में फाइनल मैच की टॉस होगी. इससे पहले आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. हालांकि शेड्यूल का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से आईपीएल में देरी हो रही है.
???? Announcement ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
Get ready! #TATAIPL2026 is all set to start from the 28th of MARCH! pic.twitter.com/RF4Ixvo1J5
अपडेट जारी है...
US Israel Attack Iran: इजरायल ने दी चेतावनी, खामेनेई का हर संभावित उत्तराधिकारी उसके निशाने पर
US Israel Attack Iran:अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इन हमलों में अब तक सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं. ऐसे में ईरान अब नेतृत्व विहीन हो चुका है. ऐसे हालात में यहां पर सुप्रीम लीडर के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बीच IDF ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें लिखा है कि वह ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के हर संभावित उत्तराधिकारी का पीछा करेगा. आईडीएफ ने यह भी कहा कि जो भी लोग नए सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया में शामिल होंगे, जैसे Assembly of Experts के सदस्य हैं, वे भी निशाने पर आ सकते हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.
???? #BREAKING ????????????????
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) March 8, 2026
IDF ने जारी की चेतावनी जिसमें लिखा है कि वह ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर Ali #Khamenei के हर संभावित उत्तराधिकारी का पीछा करेगा।
आईडीएफ ने यह भी कहा कि जो भी लोग नए सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया में शामिल होंगे जैसे Assembly of Experts के सदस्य वे भी निशाने… pic.twitter.com/YUoUHfxZlq
ईरानी ड्रोन में हमले desalination plant को नुकसान
बहरीन का आरोप है कि ईरानी ड्रोन हमले में एक बड़े desalination plant को नुकसान पहुंचा है, जो खाड़ी क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए बेहद अहम इंफ्रा है. खाड़ी देशों की पानी की जरूरतों का बड़ा हिस्सा ऐसे संयंत्रों पर निर्भर है:
क़तर: लगभग 100 प्रतिशत
कुवैत और बहरीन: 90 प्रतिशत
ओमान: 86 प्रतिशत
सऊदी अरब: 70 प्रतिशत
???? #BREAKING ????????????????????????
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) March 8, 2026
बहरीन ने कहा है कि ईरानी ड्रोन हमले में एक बड़े desalination plant को नुकसान पहुँचा, जो खाड़ी क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए बेहद अहम इंफ्रा है।
खाड़ी देशों की पानी की जरूरतों का बड़ा हिस्सा ऐसे संयंत्रों पर निर्भर है:
क़तर: लगभग 100%
कुवैत और… pic.twitter.com/Fz0MNbv7PR
यह हमला उस घटना के बाद हुआ, जब ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी हमले में ईरान के Qeshm Island पर एक desalination plant क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे कई गांवों की जल आपूर्ति प्रभावित हुई.
???? सर अल राबिया, साउथ लेबनान में इजरायल का हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ा हमला। हमले के बाद तबाही का मंजर ???? #IranWar pic.twitter.com/7IZtQGKSFv
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) March 8, 2026
अब लड़ाई तेल और पानी पर आ गई है
बहरीन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार ईरानी हमले में एक बड़े जल-लवण हटाने वाले संयंत्र (desalination plant) को नुकसान पहुंचा है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. बहरीन में तैनात अमेरिकी बलों ने मिसाइल दागकर ईरान के #qeshmisland पर स्थित एक जल-शोधन संयंत्र को निशाना बनाया था. गल्फ देशों में तेल अगर एसेट है तो पानी लाइफलाइन है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























