Responsive Scrollable Menu

Helicopter Pilot से Indian Navy प्रमुख बनने वाले Karambir Singh का 63वां जन्मदिन

भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख रहे करमबीर सिंह आज यानी की 03 नवंबर को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। चार दशक की सेवा अवधि के बाद वह सेवानिवृत्त हुए। शीर्ष पद पर नियुक्त किए जाने से पहले करमबीर सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग आफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर करमबीर सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और शिक्षा

पंजाब के जालंधर में 03 नवंबर 1959 को करमबीर सिंह का जन्म हुआ था। उनके पिता भारतीय वायुसेना में अधिकारी थे। वहीं करमबीर सिंह ने अपनी शुरूआती शिक्षा नासिक के बार्न्स स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। फिर वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 56वें बैच के पूर्व छात्र रहे हैं। इसके साथ ही करमबीर सिंह ने वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और मुंबई स्थित कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर से भी शिक्षा ली।

भारतीय नौसेना में हुए शामिल

साल 1980 में करमबीर सिंह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। साल 1982 में हेलीकॉप्टर पायलट बनने का मौका मिला। इसके अलावा उन्होंने कमोव-25 और कमोव-28 एंटी सबमरीन हेलीकॉप्टर उड़ाया है। वहीं अपने 39 साल के करियर में वह इंडियन कोस्ट गार्ड शिप को कमांड कर चुके हैं। इसके अलावा वेस्टर्न फ्लीट में फ्लीट ऑपरेशन के भी अफसर रह चुके हैं।

फिर इसके 31 मई 2016 को उन्होंने वाइस चीफ नेवी का पद संभाला था। मई में नौसेना प्रमुख की कमान संभालने के बाद नवंबर 2021 तक नौसेना प्रमुख रहेंगे। इससे पहले वह गुजरात और महाराष्ट्र में भी कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। इसके साथ ही उनको आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा, आईएनएस दिल्ली की कमान संभालने का भी एक्सपीरियंस है।

Continue reading on the app

नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर, भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। फेरिचे इलाके में उतरने की कोशिश के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई

Continue reading on the app

  Sports

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, 14 साल के सफर पर लगाया विराम

सिडनी, तीन नवंबर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिससे उनके 14 साल के करियर का अंत हो गया है। सीमित ओवरों की क्रिकेट के इस 38 वर्षीय धुरंधर खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपना आखिरी मैच इस साल की शुरुआत में आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान ओमान के खिलाफ खेला था। मैक्सवेल ने मंगलवार को ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट (50 ओवर के मैच और लाल गेंद से खेले जाने वाले चार दिवसीय क्रिकेट) से भी संन्यास ले रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ओलंपिक खेलों (2028 में) को देखते हुए मुझे लगता है कि अगले 12 से 24 महीनों में काफी बदलाव होने वाले हैं, ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि युवा खिलाड़ियों पर ध्यान दिया जाए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव का सामना करने का मौका मिले।’’ अपनी पावर-हिटिंग के लिए ‘बिग शो’ के नाम से मशहूर मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे, 130 टी20 अंतरराष्ट्रीय और सात टेस्ट मैच खेले।

वह ऑस्ट्रेलिया की दो वनडे विश्व कप (2015 और 2023) और एक टी20 विश्व कप (2021) जीतने वाली टीमों के सदस्य भी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘शायद अब समय आ गया है जब मुझे अपने शरीर पर थोड़ा और ध्यान देने की जरूरत है ताकि मैं अपने करियर में बाकी बचे हुए कुछ टूर्नामेंटों में भाग ले सकूं।’’ मैक्सवेल ने कहा, ‘‘मुझे इस बात की थोड़ी उम्मीद थी कि शायद मुझे एमसीजी (मेलबर्न) में विदाई मैच खेलने का मौका मिल सकता है, लेकिन मैं टीम प्रबंधन की आगे की रणनीति को अच्छी तरह से समझ सकता हूं।’’ मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की क्रिकेट के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं और उनके शानदार प्रदर्शन से टीम ने कई मैच जीते। उन्होंने 2023 में वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ थकान के बावजूद दोहरा शतक लगाया था जिसे इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक गिना जाता है।

मैक्सवेल ने वनडे में 126.7 के स्ट्राइक रेट से 3,990 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 154.4 के स्ट्राइक रेट से 2,897 रन बनाए। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सभी प्रारूपों में 10 शतक और 136 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई।

Tue, 03 Nov 2026 10:46:00 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | AMIT SHAH का हैदराबाद दौरा क्यों रहा खास? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T04:10:37+00:00

UP BJP Padyatra News: यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे दिग्गज नेता | Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T04:14:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers