Responsive Scrollable Menu

Diwali 2026: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में कितने दीपक जलाना शुभ, 11 या 21? जानें क्या कहती है मान्यता

Diwali 2026 Date: इस साल दिवाली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन घरों में देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनकी कृपा पाने के लिए दीपक जलाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मी पूजा के दौरान कितने दीपक जलाना शुभ माना जाता है?

Continue reading on the app

मिट्टी में नमी घटने से Rabi Crops की बुवाई 46 फीसदी फिसली, गेहूं का रकबा घटा

नयी दिल्ली, तीन नवंबर गेहूं सहित रबी फसलों की बुवाई पिछले साल की रफ्तार से काफी पीछे चल रही है। 30 अक्टूबर तक कुल 37.56 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई हुई है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 69.02 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 46 प्रतिशत कम है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई अब तक केवल 19,000 हेक्टेयर में हुई है जबकि पिछले साल इसी अवधि तक 3.34 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी। इसकी वजह मिट्टी में पर्याप्त नमी का नहीं होना बताया गया है। गेहूं की बुवाई आमतौर पर अक्टूबर-नवंबर में होती है और इसकी कटाई मार्च-अप्रैल में की जाती है।

फसल वर्ष 2025-26 (जुलाई-जून) में गेहूं की बुवाई 336 लाख हेक्टेयर में हुई थी। साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, दलहन फसलों का रकबा 19.56 लाख हेक्टेयर से घटकर 9.45 लाख हेक्टेयर रह गया। चने का रकबा 14.35 लाख हेक्टेयर से घटकर 5.90 लाख हेक्टेयर रह गया।

तिलहन फसलों की बुवाई एक साल पहले के 38.62 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 20.97 लाख हेक्टेयर में हुई। इसमें सरसों और राई का रकबा 38.07 लाख हेक्टेयर से घटकर 20.50 लाख हेक्टेयर रह गया। मोटे अनाज की बुवाई 3.78 लाख हेक्टेयर में हुई, जो पिछले साल के 4.22 लाख हेक्टेयर से मामूली कम है।

वहीं, सर्दियों में बोए जाने वाले धान का रकबा 3.29 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 3.16 लाख हेक्टेयर रहा। विशेषज्ञों ने बताया कि बुवाई में देरी की मुख्य वजह जून-सितंबर के दौरान मानसून में 13 प्रतिशत की कमी रही, जिससे बुवाई शुरू होने से पहले मिट्टी में बची हुई नमी घट गई। सिंचाई के लिए पानी की कम उपलब्धता भी एक अन्य कारण है।

गेहूं उत्पादक प्रमुख राज्यों में जलाशयों और नहरों में पानी का स्तर सामान्य से कम है। गेहूं की बुवाई के बाद कई बार सिंचाई की जरूरत होती है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीफ फसलों की कटाई के तुरंत बाद उपलब्ध बची हुई नमी का अधिकतम उपयोग करते हुए रबी फसलों की बुवाई में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि सिंचाई के पानी की सीमित उपलब्धता वाले क्षेत्रों के किसानों को कम पानी और कम लागत वाली फसलें जैसे चना, सरसों, मसूर और मोटे अनाज उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। चौहान ने तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित जलवायु अनुकूल और गर्मी सहन करने वाले बीज किसानों को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा। मंत्रालय के अनुसार, रबी मौसम के लिए यूरिया, डीएपी, एमओपी और एनपीके के पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं।

प्रमाणित बीजों का भी पर्याप्त भंडार है और राज्यों के साथ समन्वय कर जिला स्तर तक आपूर्ति श्रृंखला का प्रबंधन किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा कि मंडियों के रुझानों के विश्लेषण से पता चला है कि धान, गेहूं, मक्का, चना, मसूर, अरहर, सोयाबीन और सरसों सहित प्रमुख फसलों के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी ऊपर चल रहे हैं जिससे किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, 13 दिसंबर को होने वाला India vs Sri Lanka 1st ODI विशाखापत्तनम शिफ्ट

श्रीलंका के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज का पहला वनडे मैच दिल्ली से विशाखापत्तनम स्थानांतरित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को इस बदलाव की पुष्टि की। 13 दिसंबर को होने वाला यह मैच, जो पहले अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था, अब विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। 

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy में Karnataka की एक पारी और 314 रन से जीत UP और Jharkhand मजबूत
भारत बनाम श्रीलंका के पहले वनडे मैच को क्यों स्थानांतरित किया गया है?

 
DDCA ने BCCI से संपर्क करके वेन्यू (स्थान) बदलने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि दिसंबर में दिल्ली में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान, स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्यों और खराब मौसम की संभावनाओं के कारण वे इस मैच की मेजबानी करने में असमर्थ हैं। एसोसिएशन को चिंता थी कि अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे काम और मौसम की वजह से आ सकने वाली रुकावटों के कारण, मैच के आयोजन में दिक्कतें आ सकती हैं। इसके बाद BCCI ने इस अनुरोध को मान लिया और सीरीज के पहले मैच के लिए विशाखापत्तनम को नया वेन्यू तय कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal ने New Zealand A के खिलाफ जड़ा शतक, नाबाद 155 रन बनाकर फॉर्म में लौटे
भारत बनाम श्रीलंका: संशोधित ODI और T20I शेड्यूल


दिसंबर 2026 में भारत के दौरे पर श्रीलंका की टीम तीन ODI और तीन T20I मैच खेलेगी। पहले ODI को विशाखापत्तनम शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि बाकी पांच मैच पहले से तय जगहों पर ही खेले जाएंगे। तीन मैचों की ODI सीरीज 13 दिसंबर से शुरू होगी, जिसके बाद 22 दिसंबर से T20I सीरीज खेली जाएगी।

Thu, 05 Nov 2026 19:43:00 +0530

  Videos
See all

Dhurandhar | Amish Devgan: सुधांशु त्रिवेदी का वीडियो भयंकर वायरल! | #dhurandhar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T14:16:57+00:00

Goonj With Arpita Arya: सवालों के बीच घिरे सपा प्रवक्ता! #SamajwadiParty #PoliticalDebate #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T14:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers