Responsive Scrollable Menu

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में 120 किमी की रफ्तार से टकराया चक्रवात

अमरावती, तीन नवंबर गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने मंगलवार तड़के आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में भारी तबाही मचाई जहां हजारों पेड़ उखड़ गए, बिजली के सैकड़ों खंभे और मछुआरों की नौकाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। बापटला और प्रकाशम सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और कई इलाके पानी में डूब गए हैं। प्रकाशम जिले के कोठापतनम के एक मछुआरे कृष्णम्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पिछले 14 वर्षों में हमने इतना खतरनाक चक्रवात नहीं देखा।

सरकार ने हमारी काफी मदद की और गांव के करीब 400 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने भी हमें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद की।’’ उन्होंने कहा कि अब उन्हें जाकर देखना होगा कि उनकी नावों की क्या स्थिति है। एक अन्य स्थानीय निवासी मंगम्मा ने बताया कि पिछले चक्रवात के दौरान उनका घर तबाह हो गया था, लेकिन इस बार सरकार ने चक्रवात के तट से टकराने से पहले ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले चक्रवात में मैंने अपना घर खो दिया था और मेरा परिवार सड़क पर आ गया था। इस बार सरकार ने चक्रवात के तट से टकराने से पहले ही हमें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। हालांकि, मेरी तीन नौकाओं में से एक पूरी तरह नष्ट हो गई है।

मछली पकड़ना ही हमारी आजीविका का साधन है।’’ चक्रवात के प्रभाव से हजारों पेड़ उखड़ गए और बिजली के सैकड़ों खंभे टूट गए। इसके अलावा कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन फंस गए और चालकों को काफी परेशानी हुई।

खराब मौसम के कारण यातायात बाधित हुआ और कई स्थानों पर यात्री फंसे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के सुबह साढ़े तीन बजे से साढ़े पांच बजे के बीच ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के मंगलवार दोपहर तक धीरे-धीरे कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने और आधी रात तक अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होने के आसार हैं। मंगलवार को तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश और छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

Continue reading on the app

China-Pakistan Relations | पाकिस्तान पहुंचे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता Liu Haixing, पीएम शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर से की उच्च स्तरीय बैठकें

चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के एक वरिष्ठ और प्रभावशाली अधिकारी ने सोमवार को पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, वैश्विक घटनाक्रमों और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के अंतरराष्ट्रीय विभाग (IDCPC) के मंत्री लियू हाईक्सिंग तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख (COAS) फील्ड मार्शल असीम मुनीर से अलग-अलग उच्च स्तरीय बैठकें कीं।

इसे भी पढ़ें: भारत की जमीन से जापान से दागी मिसाइल, पाक की बढ़ी टेंशन, ड्रैगन हुआ अलर्ट!

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, लियू के साथ बैठक के दौरान शरीफ ने दोहराया कि पाकिस्तान और चीन के बीच प्रगाढ़, समय की कसौटी पर खरी उतरी और हर स्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी है। तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार रात इस्लामाबाद पहुंचे लियू ने रावलपिंडी स्थित ‘जनरल’ मुख्यालय (जीएचक्यू) में फील्ड मार्शल मुनीर से मुलाकात की। सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने आपसी हित के मुद्दों, उभरते क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिदृश्य और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। 

बयान में कहा गया, उन्होंने पाकिस्तान और चीन के बीच हर हर स्थिति में कायम रहने वाली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के साझा संकल्प को व्यक्त किया। मुनीर ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला और निरंतर उच्च-स्तरीय जुड़ाव, मजबूत संस्थागत संपर्कों और आपसी हित के क्षेत्रों में विस्तारित सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: China हुआ सन्न, दुनिया हैरान, ट्रंप पर ऐसा भड़के जयशंकर, तगड़ा सुना दिया

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

Continue reading on the app

  Sports

Video: इरफान पठान ने विराट की पारी का किया विशलेषण, बताया क्यों वो बना पाए खराब विकेट पर रन

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 के आसपास भी नहीं था, जबकि विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 150 के करीब था, जो कि आउटस्टैंडिंग है, खासकर शॉर्ट बॉल के सामने। न्यूज़ीलैंड के बैटर्स का शॉर्ट बॉल के खिलाफ स्ट्राइक रेट 70-80 के आसपास था, वहीं विराट कोहली का स्ट्राइक रेट काफी बेहतर था। Thu, 5 Nov 2026 13:30:55 +0530

  Videos
See all

गाजियाबाद में CMY Yogi की पदयात्रा, बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा | BJP Ghaziabad Padyatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T08:47:24+00:00

Breaking Nerws: गाजियाबाद में CM योगी की हुंकार | Rahul Gandhi | BJP On Congress | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T08:43:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers