Responsive Scrollable Menu

तेहरान में घटाया गया ईंधन कोटा, तेल ठिकानों पर हमलों के बाद फैसला

तेहरान, 8 मार्च (आईएएनएस)। तेहरान स्थित तेल ठिकानों पर हमले के बाद प्रशासन ने लोगों के लिए ईंधन कोटा कम करने का फैसला लिया है। फार्स समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है।

एजेंसी के अनुसार, तेहरान प्रांत के गवर्नर ने पर्सनल कार्ड से फ्यूल कोटा 30 लीटर (7.9 गैलन) हर दिन से घटाकर 20 लीटर (5.2 गैलन) करने की अपील की। अधिकारी ने यह भी कहा कि लोगों को फ्यूल की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि फ्यूल सप्लाई में रुकावटों को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा, और दो या तीन दिन बाद इस कदम को वापस लेने का वादा किया।

गवर्नर ने कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने पर दो या तीन दिनों के भीतर पहले की तरह ईंधन कोटा बहाल कर दिया जाएगा।

तेहरान के तेल ठिकानों पर हमले के बाद घंटों आग धधकती देखी गई। कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें हमले के कुछ घंटों बाद, ईरान की राजधानी के ऊपर आसमान धुएं से ढका हुआ देखा जा सकता है।

स्टेट टेलीविजन पर एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका-इजरयाल ने राजधानी और उसके आसपास रात भर में पांच तेल ठिकानों पर हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

वहीं, ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने ऑयल प्लांट्स में धमाकों के बाद जहरीली बारिश की चेतावनी दी है। ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (आईआरसीएस) ने आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। सोसाइटी ने कहा है कि तेल प्लांट में धमाकों के बाद जहरीली बारिश हो सकती है। ऐसी बारिश से स्किन पर केमिकल बर्न हो सकता है और फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

सैन्य संघर्ष के नौ दिन पूरे हो चुके हैं। इजरायली मीडिया वाइनेट ने बताया कि ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।

ईरान ने भी पलटवार करते हुए 5 देशों को निशाने पर लिया। इजरायल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात पर हमले किए। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि वे अमेरिका और इजरायल के खिलाफ छह महीने तक युद्ध लड़ने में सक्षम हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Rahul Gandhi on Womens Day: ‘मेरे परिवार में महिलाएं ही प्रमुख रहीं’… महिला दिवस पर राहुल गांधी का बयान, बोले- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान

Rahul Gandhi on Womens Day: ‘मेरे परिवार में महिलाएं ही प्रमुख रहीं’… महिला दिवस पर राहुल गांधी का बयान, बोले- महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बुद्धिमान

Continue reading on the app

  Sports

T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद शादी करने जा रहा टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी, मसूरी में लेगा सात फेरे

भारतीय क्रिकेट टीम का एक स्टार खिलाड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. शादी की तारीख 14 मार्च 2026 तय की गई है और यह शादी उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में होगी. इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही सगाई की थी. Tue, 10 Mar 2026 10:33:26 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War LIVE: खामेनेई के बेटे ने अमेरिका की करी नींद हराम! | Trump | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:20:58+00:00

Israel Iran War:कुवैत में US बेस पर भीषण हमला| Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:12:03+00:00

Israel Iran War:इराक के बसरा प्रांत में गिराया US ड्रोन | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T03:45:46+00:00

Israel Iran War:ईरान ने दक्षिणी बहरीन पर दागी मिसाइल | Attack | Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T04:23:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers