Responsive Scrollable Menu

ओशो का मुक्ति का मार्ग: अपने अहंकार को पूरी तरह त्याग दें, तभी मिलेगा सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव

ओशो का मुक्ति का मार्ग: अपने अहंकार को पूरी तरह त्याग दें, तभी मिलेगा सच्ची स्वतंत्रता का अनुभव

Continue reading on the app

भागवत आज मुंबई में जेन-जी और जेन-अल्फा से बात करेंगे:2 हजार स्टूडेंट्स होंगे शामिल; पहले कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार शाम को मुंबई में 15 से 19 साल की उम्र के 2,000 से ज्यादा जेन-जी और जेन अल्फा स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित होगा। इसका आयोजन इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) अपनी 15वीं वर्षगांठ के मौके पर कर रहा है। NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों के बाद इसे RSS का युवाओं के साथ सबसे अहम संवाद कार्यक्रम माना जा रहा है। जंतर-मंतर पर 36 दिन चले आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। इस कार्यक्रम में भागवत के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता बोमन ईरानी और भारत के पूर्व चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। शशि थरूर के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद शशि थरूर के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद हुआ। इसके बाद थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'यह RSS का कार्यक्रम नहीं है। यह छात्रों का एक मंच है, जो शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों को छात्रों से संवाद के लिए आमंत्रित करता है। 24 जुलाई: भागवत ने कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें मोहन भागवत ने दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के 4 दिन बाद कहा था कि आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बयान के 12 घंटे के बाद शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। पूरी खबर पढ़ें पीएम जेनजी स्टूडेंट्स के लिए 4 वीडियो मैसेज जारी कर चुके IIMUN क्या है? जेन-जी और जेन अल्फा के लिए क्या करता है, फाउंडर और चीफ ऋषभ शाह ने सभी सवालों के जवाब दिए … सवाल: IIMUN क्या है? क्या यह पहला कार्यक्रम है? जवाब: संगठन 15 सालों से छात्रों के लिए नेतृत्व, संवाद और बहस के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हर साल 1 से 15 अगस्त के बीच इसका वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन होता है। यह मंच भारत के 108 शहरों और 15 देशों में भी कार्यक्रम आयोजित करता है। इस साल संगठन अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है। सवाल: इस कार्यक्रम में कितने स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं? जवाब: करीब 2,000 छात्र कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सभी प्रतिभागियों की उम्र 11 से 19 साल के बीच है। छात्र 100 से अधिक शहरों से आएंगे। इनका चयन इन जगहों पर हुए कार्यक्रमों के आधार पर हुआ है। सवाल: क्या पहली बार मोहन भागवत इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं? जवाब: मोहन भागवत तीसरी बार हमारे मंच पर आ रहे हैं। इससे पहले वे 2016-17 और 2020-21 में शामिल हुए थे। इस बार हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए उन्हें बुलाया गया। सवाल: इस संगठन से कितने छात्र जुड़े हैं? जवाब: अब तक करीब 30 हजार छात्र संगठन के साथ काम रहे हैं। 7 से 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स तक हमने पहुंच बनाई है। सवाल: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर आप क्या कहेंगे? जवाब: छात्रों ने जिन मुद्दों को उठाया, वे बेहद अहम हैं। न CJP, न BJP, हमें शिक्षा पर बात करनी चाहिए। देश में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह चुनावी एजेंडे का हिस्सा भी बना रहना चाहिए। अगर भारत को विकसित देश बनाना है तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को सुधारना होगा। युवाओं पर RSS का फोकस, 1927 से चल रहा अभियान RSS ने साल 1927 में युवाओं के लिए ‘संघ शिक्षा वर्ग’ की शुरुआत की थी। छात्र राजनीति में युवाओं के लिए 1948 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थापना हुई। RSS ने 2012 में ऑनलाइन ‘Join RSS’ कार्यक्रम शुरू किया। 65 हजार युवा हर साल इसके जरिए संघ में शामिल हो रहे हैं। युवाओं को क्या सिखाता है RSS? शाखा में किन 5 चीजों को सबसे जरूरी मानते हैं?

Continue reading on the app

  Sports

कप्तान की पत्थर मार-मारकर हत्या, किया था इसका विरोध

फुटबॉल स्टार और एससी विला के कप्तान डेविड ओवोरी की हत्या कर दी गई है. वो सिर्फ 27 साल के थे. Fri, 07 Aug 2026 16:23:55 +0530

  Videos
See all

Pakistan-Saudi-Turkey Deal: पाकिस्तान का 'Islamic NATO' फेल होगा? | Major Gaurav Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:13:31+00:00

Master Stroke LIVE: जान बचाकर भागीं Neha Bora! | Jharkhand GENZ Protest | Abhijeet Dipke | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers