छठ वो गाना, जिसमें सूर्य देवता से शिकायत की जा रही है, यूट्यूब पर मिले हैं 4.3 करोड़ व्यूज
छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक यह महापर्व मनाया जाएगा और इस दौरान गली-गली में छठ पूजा पर बने गीत बजेंगे। आइए हम आपको शारदा सिन्हा के एक गीत का मतलब समझाते हैं।
रणबीर कपूर ने रामायण में हुई ट्रोलिंग पर दिया जवाब:कहा- 'कुछ तो लोग कहेंगे', नीयत और मेहनत सही हो तो काम बोलता है
फिल्म 'रामायण' की रिलीज से तीन दिन पहले, मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर हो रही फिल्म की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। देशभर के 18 हजार से ज्यादा छात्रों से बातचीत करते हुए रणबीर ने फिल्म में भगवान राम के किरदार के चयन को लेकर उठी आलोचनाओं का जवाब दिया। उन्होंने किशोर कुमार के 'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना' गाने का हवाला देते हुए कहा कि अगर नीयत और मेहनत सच्ची है, तो शोर पर ध्यान दिए बिना अपने काम को बोलने देना चाहिए। 'शोर पर ध्यान मत दो, काम को बोलने दो' रणबीर कपूर ने छात्रों के साथ ऑनलाइन संवाद में ट्रोलिंग का सामना करने का अपना नजरिया साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन में जब आप सही नीयत और ईमानदारी से मेहनत करते हैं, तो दूसरों की नकारात्मक बातों का असर खुद पर नहीं पड़ने देना चाहिए। रणबीर ने कहा कि लोग बातें बनाते रहेंगे, लेकिन आपका ध्यान अपने काम पर केंद्रित होना चाहिए। उनका मानना है कि अंत में इंसान की ईमानदारी से की गई मेहनत और उसका काम ही सबसे बड़ा जवाब होता है। कास्टिंग से लेकर प्रोमो तक पर हुई ट्रोलिंग निदेशक नीतेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही रणबीर कपूर को राम के किरदार में ढलने को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। कई यूजर्स का कहना था कि वे इस पौराणिक किरदार के लिए सही नहीं हैं। इसके बाद फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट सामने आने पर भी ऑनलाइन ट्रोलिंग जारी रही। दशहरा कार्यक्रम में जुबान फिसलने पर मांगी थी माफी प्रमोशन के दौरान एक दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए रणबीर कपूर की जुबान फिसलने का मामला भी चर्चा में रहा था। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने 'अच्छाई की जीत' कहने के बजाय गलती से 'अच्छाई का अंत' कह दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वे इंटरनेट पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। हालांकि, बाद में रणबीर ने अपनी इस भूल पर खेद जताते हुए सभी से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और अवतार से हो रही तुलना फिल्म 'रामायण' को 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी हॉलीवुड की बड़ी विजुअल फ्रेंचाइजी की तर्ज पर तैयार किया गया है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और भव्य सेट्स पर काफी काम किया गया है। तीन दिन बाद थिएटर्स में आ रही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी और बड़े पैमाने पर बनने वाली फिल्मों में शामिल है, जिसकी चर्चा वैश्विक स्तर पर हो रही है। साई पल्लवी बनी हैं सीता, यश निभाएंगे रावण इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और साउथ स्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, रवि दुबे, शीबा चड्ढा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अजिंक्य देव, चेतन हंसराज, फैजल मलिक, विवेक ओबेरॉय और आदिनाथ कोठारे जैसे कई कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan







