Responsive Scrollable Menu

नाना के गुस्से के किस्से सुन यशपाल ने रखी शर्त:बोले- हाथ उठाया तो दोगुना मारूंगा; बाद में बने अच्छे दोस्त

अभिनेता यशपाल शर्मा ने फिल्म 'अब तक छप्पन' में नाना पाटेकर के साथ काम किया था। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। अब फिल्म 'झाड़ फूंक' के इंटरव्यू के दौरान यशपाल ने नाना के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की कास्टिंग के दौरान नाना से पहली मुलाकात काफी दिलचस्प रही थी। उस वक्त उन्हें नाना के गुस्से और सेट पर उनके व्यवहार को लेकर कई बातें सुनने को मिली थीं। यहां तक कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले अपनी कुछ शर्तें भी रख दी थीं। हालांकि, साथ काम करने के बाद नाना को लेकर उनकी धारणा पूरी तरह बदल गई। यशपाल ने उन्हें अपने अब तक के सबसे बेहतरीन को-एक्टर में से एक बताया। नाना से पहली मुलाकात में मेरी तरफ फेंका सेब यशपाल शर्मा ने बताया कि उन्हें रामगोपाल वर्मा के ऑफिस से फिल्म 'अब तक छप्पन' के लिए फोन आया था। समित अमीन ने उन्हें बताया कि एक फिल्म बन रही है और मेकर्स उन्हें कास्ट करना चाहते हैं। इसके बाद उन्हें नाना पाटेकर का नंबर और पता दिया गया, ताकि वे उनसे मुलाकात कर सकें। यशपाल नाना के लोखंडवाला स्थित घर पहुंचे। उन्होंने बताया, 'जैसे ही नाना ने दरवाजा खोला, उनके हाथ में एक सेब था। उन्होंने वह सेब मेरी तरफ फेंक दिया। मैंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने कहा- यू आर डूइंग। मैं हैरान था कि यह कैसी कास्टिंग है।' कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले रख दी थीं शर्तें यशपाल ने बताया कि बाद में जब वे समित अमीन के पास कॉन्ट्रैक्ट साइन करने पहुंचे, तो उन्होंने नाना के साथ काम करने को लेकर अपनी आशंकाएं जाहिर की थीं। उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि नाना पाटेकर के बारे में सुना है कि वे सेट पर गुस्सा हो जाते हैं। मैं हरियाणा से हूं। अगर उन्होंने मुझे मारा तो मैं भी डबल मारूंगा। अगर गालियां दीं, तो मेरे पास भी गालियों की कमी नहीं है।' हालांकि, नाना के साथ काम करने के बाद यशपाल की यह धारणा पूरी तरह बदल गई। उन्होंने कहा कि नाना उनके अब तक के सबसे बेहतरीन को-एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म में उनका एक भी सीन नहीं कटवाया। यशपाल के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए जितना काम किया था, वह सब फाइनल फिल्म में शामिल किया गया। नाना के बारे में सुनी थीं कई बातें, केके मेनन ने भी छोड़ा था रोल यशपाल ने बताया कि फिल्म में काम करने से पहले उन्हें कई लोगों ने नाना पाटेकर के स्वभाव को लेकर अलग-अलग बातें बताई थीं। यहां तक कि उनके मुताबिक, केके मेनन ने भी वह रोल छोड़ दिया था। लेकिन नाना के साथ काम करने के बाद उन्हें समझ आया कि किसी व्यक्ति के बारे में दूसरों से सुनी बातों के आधार पर राय नहीं बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आप खुद किसी इंसान से नहीं मिलते और उसके साथ वक्त नहीं बिताते, तब तक उसके व्यक्तित्व को सही तरीके से नहीं समझ सकते। बड़े स्टार होने के बावजूद नाना पाटेकर हमेशा डाउन टू अर्थ रहे यशपाल ने नाना पाटेकर के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि वे बेहद डाउन टू अर्थ इंसान थे । इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उनके साथ बैठकर खुलकर बातचीत की जा सकती थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। उन्होंने बताया कि फिल्म 'अपहरण' में भी दोनों साथ थे, लेकिन उसमें उनका नाना के साथ आमने-सामने का कोई सीन नहीं था। इस वजह से दोनों को ज्यादा बातचीत करने का मौका नहीं मिला। यशपाल ने आगे बताया कि उनका मन था कि एक बार नाना पाटेकर के फार्महाउस जाकर उनसे मुलाकात करें, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

Continue reading on the app

रोहित-विराट 7 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ खेलेंगे:कोहली ने यहां 50 की औसत से 596 रन बनाए, रोहित को अब भी शतक का इंतजार

रोहित शर्मा और विराट कोहली फरवरी 2020 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर साथ खेलेंगे। दोनों आखिरी बार 29 फरवरी 2020 में को हैमिल्टन में तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में उतरे थे। इसके बाद वे 4 नवंबर को पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक साथ उतरेंगे। टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद अब दोनों सिर्फ वनडे खेल रहे हैं। ऐसे में यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का मौका है। यह दोनों का न्यूजीलैंड का आखिरी दौरा भी हो सकता है। सीरीज में रोहित-विराट के सामने क्या चुनौतियां होंगी, न्यूजीलैंड में दोनों का रिकॉर्ड कैसा रहा है और वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए यह दौरा क्यों अहम है, जानेंगे इस स्टोरी में... न्यूजीलैंड में कोहली का रिकॉर्ड रोहित से बेहतर न्यूजीलैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजों को हवा और उछाल से मदद मिलती है। गेंद स्विंग होने पर बल्लेबाजों के लिए उसे सही समय पर खेलना चुनौती बन जाता है। इन परिस्थितियों में विराट कोहली का रिकॉर्ड रोहित शर्मा से बेहतर रहा है। कोहली न्यूजीलैंड में 600 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 4 रन दूर हैं। उन्होंने वहां 13 वनडे में 596 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.66 और स्ट्राइक रेट 91.41 है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, रोहित ने न्यूजीलैंड में 14 वनडे में 437 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.41 और स्ट्राइक रेट 72.95 है। उनके नाम 4 अर्धशतक हैं, लेकिन वे अब तक यहां वनडे शतक नहीं लगा सके हैं। कोहली ने 12 साल पहले न्यूजीलैंड में इकलौता शतक लगाया न्यूजीलैंड में विराट कोहली की सबसे यादगार वनडे पारी 19 जनवरी 2014 को नेपियर में आई थी। उन्होंने 111 गेंदों पर 123 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की धरती पर यह उनका इकलौता वनडे शतक है। इसी दौरे पर उन्होंने हैमिल्टन में 65 गेंदों पर 78 और ऑकलैंड में 70 गेंदों पर 62 रन की पारियां भी खेली थीं। वहीं, न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का सबसे बड़ा वनडे स्कोर 87 रन है। उन्होंने 26 जनवरी 2019 को माउंट माउंगानुई में यह पारी खेली थी। शिखर धवन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 154 रन जोड़े। धवन ने 66 रन बनाए। इस साझेदारी की मदद से भारत ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 324 रन बनाए और मुकाबला 90 रन से जीत लिया। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उस समय विराट कोहली टीम के कप्तान थे। भारत ने यह सीरीज 4-1 से जीती थी। भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों में दोनों टॉप-3 में न्यूजीलैंड में ही नहीं, भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में भी रोहित और कोहली टॉप-3 हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर 18,426 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। कोहली 15,109 रन बनाकर दूसरे और रोहित 12,120 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 317 वनडे में 55 शतक और 79 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, रोहित ने 291 मैचों में 35 शतक और 63 अर्धशतक बनाए हैं। रोहित का बेस्ट स्कोर 264 रन है। यह वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है। दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वालों की सूची में कोहली दूसरे और रोहित सातवें नंबर पर हैं। 2026 में रोहित की अच्छी लय, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में संघर्ष रोहित शर्मा 2026 में वनडे फॉर्मेट में अच्छी लय में रहे हैं। उन्होंने इस साल 12 पारियों में 604 रन बनाए हैं। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 104.67 रहा है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। हालांकि, जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में हुई वनडे सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला। वे 3 पारियों में सिर्फ 61 रन बना सके। उनका औसत 20.3 रहा और बेस्ट स्कोर 26 रन था। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित का कुल रिकॉर्ड और वहां की जमीन पर उनका प्रदर्शन अलग-अलग है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी मैदानों पर खेले गए 32 वनडे पारियों में उन्होंने 1,134 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.6 और स्ट्राइक रेट 85.3 है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। उनके दोनों शतक भारत में बने थे। 2017 में कानपुर में 147 रन और 2023 में इंदौर में 101 रन। वर्ल्ड कप की जगह के लिए प्रदर्शन जरूरी 2027 वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाना है। रोहित और कोहली ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। लेकिन टीम में जगह प्रदर्शन और चयनकर्ताओं के फैसले पर निर्भर करेगी। 2025-26 सीजन में दोनों ने घरेलू वनडे क्रिकेट भी खेला और विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया। रोहित के लिए 2027 वर्ल्ड कप 2011 का अधूरा सपना पूरा करने का मौका हो सकता है। वे 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। 2023 में उन्होंने टीम की कप्तानी की, लेकिन फाइनल में भारत को हार मिली। वहीं, कोहली 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड भी चुनौती बताता है न्यूजीलैंड में भारत का वनडे रिकॉर्ड बताता है कि वहां मेजबान टीम को हराना आसान नहीं रहा है। 1976 से 2022 के बीच भारत ने न्यूजीलैंड में 45 वनडे खेले। इनमें 14 में जीत मिली, जबकि 26 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा और 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला।

Continue reading on the app

  Sports

व‍िराट कोहली का न्‍यूजीलैंड में कैसा है वनडे र‍िकॉर्ड... वीरेंद्र सहवाग का कीर्तिमान होगा स्‍वाहा

Virat Kohli odi records in new zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में सभी की निगाहें दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पर टिकी हैं. साल 2027 के वर्ल्ड कप से पहले यह दौरा कोहली के लिए अपनी फॉर्म को धार देने का आखिरी मौका हो सकता है. कीवी धरती पर कोहली 13 वनडे खेल चुके हैं. इस दौरान उनके पास वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ने का सुनहरा मौका है. Tue, 3 Nov 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Visakhapatnam की HPCL रिफाइनरी में भीषण आग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T03:14:56+00:00

Cyclone Murasu LIVE: Andhra Pradesh के तट से टकराया चक्रवात, 120 KM की रफ्तार से हवाएं #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T03:17:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers