Responsive Scrollable Menu

Bhupesh Baghel बोले, पिछली सरकार ने सौरभ चंद्राकर के खिलाफ मांगा था Lookout Circular

रायपुर, दो नवंबर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने 2023 में केंद्र सरकार को पत्र लिखकर ‘महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप’ घोटाले के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी करने का आग्रह किया था। चंद्राकर ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। बघेल ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार ने 2022 में इस कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले के संबंध में 72 प्राथमिकी दर्ज की थीं।

उन्होंने कहा कि इसके बाद, 2023 में सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर चंद्राकर और एक अन्य प्रवर्तक रवि उप्पल के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी करने का आग्रह किया था। चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद भाजपा के कांग्रेस पर निशाना साधने के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ‘‘जांच एजेंसियां वही करेंगी, जो सरकार उनसे करवाना चाहेगी, लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।’’ इस कथित घोटाले की जांच पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट करने की मांग की कि आखिर सट्टेबाजी का यह ऑनलाइन मंच वास्तव में कौन चला रहा था—चंद्राकर या इस मामले का एक अन्य आरोपी शुभम सोनी। बघेल ने कहा, ‘‘शुभम सोनी का वीडियो किसे मिला?

ईडी को। और इसे किसने जारी किया? भाजपा कार्यालय ने (2023 में)।

उस वीडियो में शुभम सोनी दावा करता है कि वह महादेव सट्टेबाजी ऐप का मालिक है और ये लोग उसके कर्मचारी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब केंद्रीय एजेंसियां कह रही हैं कि चंद्राकर इस ऐप का प्रवर्तक है और इसी आधार पर ईडी उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं, शुभम सोनी का कहना है कि चंद्राकर उसका कर्मचारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को स्पष्ट करना चाहिए कि असली मालिक कौन है—शुभम सोनी या सौरभ चंद्राकर।’’ सीबीआई की एक टीम ओमान गई थी, जो रविवार को चंद्राकर को भारत लेकर लौटी।

केंद्रीय एजेंसी के अनुसार, चंद्राकर सीबीआई के दो मामलों और ईडी के एक मामले में वांछित था, जिनमें पहले ही आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। चंद्राकर के खिलाफ जारी ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसका पता लगाया और उसे हिरासत में लिया। इसके बाद सीबीआई और ईडी ने चंद्राकर के खिलाफ जुटाए गए सबूतों के साथ ओमान सरकार को उसके प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध भेजा।

सीबीआई के अनुसार, जांच में पता चला कि ‘महादेव ऑनलाइन बुक’ देश में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले सबसे बड़े गिरोहों में से एक था। आरोप है कि इसे भारत के बाहर से फ्रेंचाइजी के तहत संचालित विभिन्न केंद्रों और शाखाओं के नेटवर्क के जरिए चलाया जा रहा था। इस ऑनलाइन मंच के जरिए कथित तौर पर क्रिकेट, फुटबॉल, ताश के खेलों और अन्य आयोजनों पर सट्टा लगाया जाता था।

देशभर में फैले इसके नेटवर्क के जरिए लोगों को सट्टेबाजी से जोड़ा जाता था और उनसे दांव पर लगाई गई रकम वसूली जाती थी। अवैध सट्टेबाजी से हुई कमाई को कथित तौर पर कई म्यूल बैंक खातों के जरिए घुमाया जाता थ। इसके बाद कई खातों के बीच लेन-देन के जरिए रकम के स्रोत को छिपाकर उसे हवाला के माध्यम से विदेश भेज दिया जाता था।

एजेंसी का दावा है कि इस कमाई का एक हिस्सा गिरोह का कामकाज बिना किसी बाधा के जारी रखने के लिए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत देने में भी इस्तेमाल किया जाता था। ईडी ने इस कथित घोटाले में अवैध गतिविधियों से अर्जित रकम लगभग 6,000 करोड़ रुपये आंकी है और गिरोह से जुड़ी भारत तथा विदेश में कई संपत्तियां कुर्क की हैं। छत्तीसगढ़ में बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान जब यह घोटाला सामने आया, तब से ईडी महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन के कथित मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

Congress का 2029 Lok Sabha Election में पूरे देश से सफाया होगा: Mohan Yadav

जबलपुर, दो नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि देश के 80 प्रतिशत हिस्से से पार्टी का सफाया हो चुका है और बाकी 20 प्रतिशत हिस्से से भी आगामी चुनावों में उसका सफाया हो जाएगा। यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के जवाब में भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही है।

इसी के तहत मुख्यमंत्री यादव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के शहीद स्मारक गोल बाजार में आयोजित ढाई किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा में हिस्सा लिया। यादव ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सगी नहीं हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वह न्याय की बात करते हैं, जबकि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला नहीं माना था और सत्ता में बने रहने के लिए देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था।

यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस अब देश की सत्ता संभालने के योग्य नहीं रह गई है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में देश के 80 प्रतिशत हिस्से से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। बाकी 20 प्रतिशत हिस्से में जहां कांग्रेस का थोड़ा-बहुत जनाधार बचा है, वहां से भी आगामी चुनावों में उसका सफाया हो जाएगा।’’ उन्होंने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल देश के नेतृत्व को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल कितने भी षड्यंत्र कर लें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं और वह आने वाले वर्षों में भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। मेघवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं को धमकाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अपनी साख खो चुके हैं, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने और अराजकता फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए जनता आगे आए।’’ इस अवसर पर खंडेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार एसआईआर कराया गया था। उन्होंने कहा कि मतपत्रों से होने वाले चुनावों में भी हारने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दुनिया में सबसे अधिक चुनाव हारने वाले नेता बन गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा-व‍िराट कोहली अंदर... 8 ख‍िलाड़ी बाहर, न्‍यूजीलैंड में वनडे सीरीज के ल‍िए बदल गई टीम इंड‍िया

8 Players out of team india squad: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की जमीन पर टी20 सीरीज जीतकर अपने इरादे पहले ही साफ कर दिए थे, लेकिन अब चुनौती बिल्कुल अलग और बड़ी है. वनडे फॉर्मेट का मिजाज पूरी तरह अलग होता है जहां खिलाड़ियों के संयम, रणनीति और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की क्षमता की असली परीक्षा होती है. टी20 सीरीज के रोमांचक सफर को पीछे छोड़ते हुए अब दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ इस पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए कमर कस चुकी हैं. सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा और यह 15 नवंबर तक चलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. Tue, 3 Nov 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

Cyclone Murasu LIVE: Andhra Pradesh के तट से टकराया चक्रवात, 120 KM की रफ्तार से हवाएं #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T03:17:10+00:00

Visakhapatnam की HPCL रिफाइनरी में भीषण आग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T03:14:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers