Responsive Scrollable Menu

Congress का 2029 Lok Sabha Election में पूरे देश से सफाया होगा: Mohan Yadav

जबलपुर, दो नवंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि देश के 80 प्रतिशत हिस्से से पार्टी का सफाया हो चुका है और बाकी 20 प्रतिशत हिस्से से भी आगामी चुनावों में उसका सफाया हो जाएगा। यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से यहां आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के जवाब में भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही है।

इसी के तहत मुख्यमंत्री यादव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के शहीद स्मारक गोल बाजार में आयोजित ढाई किलोमीटर से अधिक लंबी पदयात्रा में हिस्सा लिया। यादव ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जो नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सगी नहीं हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि वह न्याय की बात करते हैं, जबकि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला नहीं माना था और सत्ता में बने रहने के लिए देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोंट दिया था।

यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश और देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस अब देश की सत्ता संभालने के योग्य नहीं रह गई है। उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान में देश के 80 प्रतिशत हिस्से से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। बाकी 20 प्रतिशत हिस्से में जहां कांग्रेस का थोड़ा-बहुत जनाधार बचा है, वहां से भी आगामी चुनावों में उसका सफाया हो जाएगा।’’ उन्होंने दावा किया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल देश के नेतृत्व को लेकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्षी दल कितने भी षड्यंत्र कर लें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं और वह आने वाले वर्षों में भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। मेघवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक संस्थाओं को धमकाकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अपनी साख खो चुके हैं, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने और अराजकता फैलाने वालों को सबक सिखाने के लिए जनता आगे आए।’’ इस अवसर पर खंडेलवाल ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार एसआईआर कराया गया था। उन्होंने कहा कि मतपत्रों से होने वाले चुनावों में भी हारने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दुनिया में सबसे अधिक चुनाव हारने वाले नेता बन गए हैं।

Continue reading on the app

भोजपुरी की क्वीन! मंदिर के एक सीन ने बदल दी पूरी पहचान,यकीनन आप भी नहीं जानते होंगे असली नाम!

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं रानी ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से खूब नाम कमाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी चटर्जी उनका असली नाम नहीं है? उनका असली नाम सबीहा शेख है और एक मंदिर के सीन की वजह से उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा था. आखिर क्या था वह पूरा किस्सा और कैसे सबीहा शेख बन गईं भोजपुरी की रानी? आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा-व‍िराट कोहली अंदर... 8 ख‍िलाड़ी बाहर, न्‍यूजीलैंड में वनडे सीरीज के ल‍िए बदल गई टीम इंड‍िया

8 Players out of team india squad: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की जमीन पर टी20 सीरीज जीतकर अपने इरादे पहले ही साफ कर दिए थे, लेकिन अब चुनौती बिल्कुल अलग और बड़ी है. वनडे फॉर्मेट का मिजाज पूरी तरह अलग होता है जहां खिलाड़ियों के संयम, रणनीति और लंबे समय तक क्रीज पर टिके रहने की क्षमता की असली परीक्षा होती है. टी20 सीरीज के रोमांचक सफर को पीछे छोड़ते हुए अब दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत के साथ इस पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए कमर कस चुकी हैं. सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा और यह 15 नवंबर तक चलेगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. Tue, 3 Nov 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

Black Cobra Video: महाराष्ट्र के अकोला में टॉयलेट में मिला कोबरा #cobra #shorts #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T04:15:05+00:00

UP BJP Padyatra News: यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में पदयात्रा करेंगे दिग्गज नेता | Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T04:14:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers