पंजाब में महिलाओं को ₹1000 महीना स्कीम में क्या-क्या मिला:SC महिला को ₹1500 मिलेंगे, पेंशनर्स को भी लाभ; वित्तमंत्री बोले- हरियाणा सरकार की तरह जुमलेबाज नहीं
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 1000 रुपए महीना देने का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि SC वर्ग की महिलाओं को 500 रुपए ज्यादा यानी 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे। योजना का नाम मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार स्कीम रखा गया है। इस पर पंजाब सरकार ₹9,300 करोड़ रुपए खर्च करेगी। पेंशनधारकों को भी इसका लाभ मिलेगा। हालांकि सरकारी कर्मचारियों और सांसदों-विधायकों को इससे बाहर रखा गया है। खास बात ये है कि AAP सरकार ने इस स्कीम को लेकर हरियाणा की BJP सरकार पर भी तंज कसा है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य की सरकार ने इनकम लिमिट लगा दी। जिसमें सिर्फ 20% महिलाएं ही कवर होती हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि हम जुमलेबाजी नहीं करते। पंजाब में इस स्कीम से 97% महिलाएं कवर होंगी। CM भगवंत मान सिर्फ 20% महिलाओं नहीं बल्कि 100% महिलाओं के मुख्यमंत्री हैं। वित्तमंत्री हरपाल चीमा की योजना से जुड़ी अहम बातें SC महिलाओं को 500 रुपए ज्यादा मिलेंगे वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत पंजाब की हर बालिग महिला को हर महीने ₹1000 सीधे उसके बैंक खाते में दिए जाएंगे। इसके अलावा SC समुदाय की महिलाओं को हर महीने ₹1500 सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे। वित्तमंत्री चीमा ने कहा- मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह योजना सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की पहली डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (यूनिवर्सल कैश ट्रांसफर) योजना होगी, जो महिलाओं के लिए शुरू की जा रही है। पंजाब में 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला इस योजना के तहत पंजीकरण करा सकेगी। सरकारी कर्मचारी, सांसद-विधायकों को लाभ नहीं चीमा ने कहा- केवल कुछ कैटेगरी की महिलाओं को इस स्कीम से बाहर रखा गया है, जिनमें मौजूदा या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, मौजूदा या पूर्व सांसद/विधायक और आयकर देने वाली महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं जैसे बुजुर्ग पेंशन, विधवा/निराश्रित महिला पेंशन या दिव्यांग पेंशन ले रही हैं, वे भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। चीमा ने कहा- कुल मिलाकर पंजाब की लगभग 97% बालिग महिलाएं इस योजना के दायरे में आएंगी, जो भारत के किसी भी राज्य में सबसे अधिक कवरेज है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, घर के फैसलों में उनकी भूमिका को मजबूत करना, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार लाना और लड़कियों को पढ़ाई जारी रखने तथा बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करना है। पड़ोसी राज्य ने इनकम लिमिट लगाई, सिर्फ 20% को लाभ चीमा ने कहा- कई राज्यों ने ऐसी योजनाओं की घोषणा तो की है, लेकिन वे उन्हें सिर्फ महिलाओं के एक छोटे वर्ग तक सीमित कर देते हैं और उन बड़ी संख्या में महिलाओं को नजरअंदाज कर देते हैं जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी पुरुषों पर आर्थिक रूप से निर्भर हैं। उदाहरण के तौर पर, हमारे एक पड़ोसी राज्य ने भी ऐसी ही योजना घोषित की, लेकिन उसे सालाना ₹1 लाख से कम आय वाले परिवारों तक ही सीमित रखा, जिससे सिर्फ लगभग 20% बालिग महिलाएं ही कवर होती हैं। पंजाब ऐसी जुमलेबाजी नहीं करेगा। CM भगवंत मान पंजाब की सिर्फ 20% महिलाओं के नहीं, बल्कि पंजाब की हर महिला के मुख्यमंत्री हैं। इसीलिए हमने फैसला किया है कि इस योजना के तहत राज्य की सभी बालिग महिलाओं को कवर किया जाएगा। किताबों-कोचिंग, फिल्म देखने के लिए पैसे मांगने की जरूरत नहीं चीमा ने कहा कि चाहे कॉलेज में पढ़ने वाली बेटी हो जिसे अतिरिक्त किताबों की जरूरत हो, सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही बेटी हो जिसे कोचिंग की जरूरत हो, कोई महिला जो सिनेमा हॉल में फिल्म देखना चाहती हो, या कोई दादी जो अपनी पोती के लिए नया खिलौना खरीदना चाहती हो, अब उन्हें अपने खर्चों के लिए किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब उनके बड़े भाई और बेटे सरदार भगवंत सिंह मान हर महीने ₹1000 से ₹1500 सीधे उनके बैंक खाते में जमा करवाएंगे। चीमा ने कहा कि इस योजना को पारदर्शी और समय पर लागू करने के लिए वित्त वर्ष 2026–27 में ₹9,300 करोड़ का विशेष बजट रखा गया है। मुफ्त बस यात्रा भी जारी रहेगी वित्तमंत्री चीमा ने कहा- इस सीधी आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकार पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा भी जारी रखेगी। यह सुविधा महिलाओं के लिए आवागमन, अवसर और पहुंच बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन बन चुकी है। पिछले एक साल में ही इस योजना के तहत महिलाओं ने लगभग 12 करोड़ मुफ्त बस यात्राएं की हैं, जो इसकी लोकप्रियता और सामाजिक प्रभाव को दिखाता है। इस सुविधा से महिलाओं को काम, पढ़ाई, इलाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए यात्रा करने में आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। इस योजना को जारी रखने के लिए वित्त वर्ष 2026–27 में ₹600 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
राजस्थान में क्रिकेट फैंस कर रहे हवन, मंदिरों में भजन-कीर्तन:जयपुर से कमेंट्री करेंगे हरभजन, पटाखों के लिए भीड़, अहमदाबाद फ्लाइट टिकट महंगी
टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इंडियन टीम की जीत के लिए राजस्थान के मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। टीम की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने खाटूश्याम मंदिर में तिरंगा भी चढ़ाया है। जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट्स व होटल्स में फाइनल मैच दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई हैं। दिल्ली-मुंबई से बुलाए गए प्रोफेशनल एंकर्स भी इन इवेंट्स में होंगे। वहीं, मैच ने जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स पर भी असर डाला है। अहमदाबाद में मैच देखने और संभावित जीत के बाद होने वाली जश्न में शामिल होने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में जयपुर से जा रहे हैं। इस कारण फ्लाइट्स की टिकट दोगुना तक बढ़ गई हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जयपुर के एक होटल से फाइनल मैच में कमेंट्री करेंगे। इसके लिए होटल में ही सेटअप किया गया है। जयपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट की कीमत दोगुनी हुई इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर फ्लाइट टिकट्स की रेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है। जयपुर से अहमदाबाद के लिए जहां सामान्य दिनों में 7000 रुपए में फ्लाइट उपलब्ध होती थी। वहीं, आज फ्लाइट रेट की कीमत दोगुनी हो गई है। ऐसे में पैसेंजर को अहमदाबाद जाने के लिए 14000 से 15000 रुपए तक भुगतान करना पड़ रहा है। फाइनल मैच के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई मैच के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04062 नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 मार्च (शनिवार) को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। जो रविवार सुबह 4:50 बजे जयपुर पहुंची। 5:00 बजे यहां से आगे के लिए रवाना हुई। 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। राजस्थान में वर्ल्ड फाइनल को लेकर जश्न की तैयारियों से जुड़े PHOTOS….
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






