Responsive Scrollable Menu

स्पेस में माइक्रोग्रैविटी के बीच खुद को कैसे फिट रखते हैं एस्ट्रोनॉट्स, ऐसे करते हैं एक्सरसाइज

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतरिक्ष में रहना आसान नहीं होता और वहां गुरुत्वाकर्षण न के बराबर होता है, जिसे माइक्रोग्रैविटी कहते हैं। इस वजह से एस्ट्रोनॉट्स की हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। पृथ्वी पर रोजाना चलने-फिरने से हड्डियों और मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जो उन्हें मजबूत रखता है। वहीं, स्पेस में ऐसा दबाव नहीं मिलता, इसलिए हड्डियां हर महीने 1 प्रतिशत तक कमजोर हो सकती हैं और मांसपेशियां सिकुड़कर कमजोर पड़ जाती हैं।

ऐसे में अगर कोई कदम न उठाया जाए, तो लंबे मिशन में एस्ट्रोनॉट्स की हड्डियां और मांसपेशियां बुजुर्गों जैसी कमजोर हो सकती हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए एस्ट्रोनॉट्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर रोजाना औसतन दो घंटे एक्सरसाइज करते हैं। यह एक्सरसाइज उनके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हड्डी और मांसपेशियों के नुकसान को काफी हद तक रोकती है। शुरुआती मिशनों में सिर्फ इलास्टिक बैंड से एक्सरसाइज होती थी, लेकिन अब इक्विपमेंट बहुत एडवांस्ड हो गए हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा मुख्य उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी देता है-

एडवांस्ड रेसिस्टिव एक्सरसाइज डिवाइस साल 2008 में लगाया गया था, यह डिवाइस वजन उठाने जैसा महसूस कराता है। इसमें पिस्टन और फ्लाईव्हील सिस्टम से 600 पाउंड तक रेजिस्टेंस मिलता है। एस्ट्रोनॉट्स इससे स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट्स और बेंच प्रेस जैसी एक्सरसाइज करते हैं।

दूसरा है टी2 ट्रेडमिल, जिसमें हार्नेस और बंजी से एस्ट्रोनॉट को बेल्ट से बांधा जाता है ताकि वे उड़ न जाएं। इससे दौड़ने या तेज चलने की एक्सरसाइज होती है।

साइकल एरगोमीटर विद वाइब्रेशन आइसोलेशन एंड स्टेबलाइजेश साल 2001 में लगा और साल 2023 में अपग्रेड हुआ यह साइकिल मशीन है, जो कंप्यूटर कंट्रोल से सटीक वर्कलोड मिलता है, हार्ट रेट और स्पीड दिखाता है।

ये उपकरण वाइब्रेशन को अलग रखते हैं ताकि स्पेस स्टेशन हिले नहीं। एस्ट्रोनॉट्स एरोबिक (दौड़ना, साइकिलिंग) और रेजिस्टेंस (वजन उठाना) दोनों तरह की एक्सरसाइज करते हैं। पहले कम स्पीड और लंबे समय तक एक्सरसाइज होती थी, लेकिन अब हाई-इंटेंसिटी, कम समय वाली एक्सरसाइज ज्यादा असरदार साबित हुई है।

एक अध्यन अनुसार, हाई-इंटेंसिटी, लो-वॉल्यूम एक्सरसाइज से मांसपेशियां और हड्डियां बेहतर रहती हैं और समय भी बचता है। इससे क्रू मेंबर्स के पास मिशन के अन्य कामों के लिए ज्यादा समय मिलता है। एक तरह के जांच वीओ2मैक्स से पता चला कि लंबे स्पेसफ्लाइट में ऑक्सीजन लेने की क्षमता कम होती है, इसलिए एक्सरसाइज को और बेहतर बनाना जरूरी है।

अध्यन से भी यही पता चला कि प्री-फ्लाइट ट्रेनिंग से स्पेस में परफॉर्मेंस बेहतर रहती है। मसल बायोप्सी से मॉलिक्यूलर स्तर पर बदलाव देखे गए, जो दिखाते हैं कि मौजूदा एक्सरसाइज प्रोग्राम मांसपेशियों को काफी हद तक बचाते हैं। हालांकि, हर एस्ट्रोनॉट का रिस्पॉन्स अलग होता है। स्पेस में कम जगह, उपकरणों की मरम्मत और गर्मी-नमी जैसी चुनौतियां रहती हैं।

--आईएएनएस

एमटी/पीयूष

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई

Anurag Dobhal Net Worth: सोशल मीडिया स्टार और पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी थे और उनके फैंस यह सब लाइव देख रहे थे. वायरल वीडियो में उनकी कार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है. इसी दौरान अचानक गाड़ी का बेलेंस बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई.

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार, अनुराग डोभाल तेज स्पीड में कार चला रहे थे और उसी समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव थे. वीडियो में कार की स्पीड काफी ज्यादा दिखाई दे रही है.लाइव के दौरान वह अपनी मां का जिक्र करते हुए कहते हैं कि अगर वह अगले जन्म में आएं तो उनकी मां उन्हें बहुत प्यार दें. इसके बाद वह कहते हैं कि यह उनकी “आखिरी ड्राइव” है और अचानक गाड़ी को तेज मोड़ देते हैं.

हादसे के बाद घायल हालत में दिखे

हादसे के बाद एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें लोगों को उन्हें कार के अंदर से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में वह घायल नजर आ रहे हैं और उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है. जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कुछ दिन पहले शेयर किया था इमोशनल वीडियो

कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही थी. इस दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया था कि अगर उनकी जान जाती है तो इसके लिए उनके माता-पिता जिम्मेदार होंगे. साथ ही उन्होंने अपने परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया. ऐसे में चलिए हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं. 

लग्जरी बाइक और कारों का है शौक

उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल को बचपन से ही बाइक चलाने का काफी शौक रहा है. उनके पास कई महंगी बाइक और कारों का कलेक्शन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास Kawasaki Ninja H2, BMW S1000RR, BMW R1250 GS Adventure और Suzuki Hayabusa जैसी लग्जरी बाइक्स हैं. कारों में Kia Sonet और Toyota Hilux जैसी गाड़ियां भी शामिल बताई जाती हैं. इसके अलावा उन्हें KTM बाइक्स चलाना भी काफी पसंद है.

कितनी है नेटवर्थ

अनुराग डोभाल एक जाने-माने यूट्यूबर हैं और उनके यूट्यूब चैनल ‘The UK07 Rider’ पर करीब 7.23 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. वहीं वह सालाना करीब 1 करोड़ रुपये और हर महीने लगभग 10 से 15 लाख रुपये की कमाई करते हैं.

परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में अनुराग रोते हुए नजर आए थे. उन्होंने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार उनकी मां-पिता, भाई और अन्य परिवार के लोग होंगे. उनका आरोप है कि उनके परिवार ने उनकी संपत्ति हड़प ली है.

पत्नी को लेकर भी कही भावुक बात

अनुराग ने वीडियो में अपनी पत्नी रितिका का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था क्योंकि यह इंटरकास्ट मैरिज थी. अनुराग का कहना है कि अब उनकी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि काश उनकी पत्नी उन पर भरोसा करती और उनके साथ खड़ी रहती.

ये भी पढ़ें: Anurag Dobhal की टीम ने दिया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट, बताया एक्सीडेंट के बाद कैसी है हालत?

Continue reading on the app

  Sports

सूर्यकुमार यादव ने माथे पर क्यों लगाई थी पिच की धूल, कप्तान ने बताया उस जादुई पल का असली सच

Suryakumar Yadav pitch dirt to his forehead: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी को अपने माथे पर लगाया था. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद अब सूर्यकुमार यादव माथे पर पिच की धूल को क्यों लगाया उसे लेकर खुलासा किया है. Tue, 10 Mar 2026 17:33:53 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत सरकार ने LPG का प्रोडक्शन बढ़ाया! | India LPG | ESMA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:19+00:00

Parliament में विपक्ष ने क्यों मारी पलटी? | Parliament Budget Session | Goonj with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:11:34+00:00

Cm Yogi New Aw139 Helicopter: UP सरकार ने खरीदा नया हेलीकॉप्टर, CM योगी की यात्रा अब और सुरक्षित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:15:07+00:00

Vietnam Oil Crisis: तेल के लिए तरसा वियतनाम! #shorts #vietnamnews #oilcrisis #middleeast #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers