मोहब्बत में दर्द पर बना रूहानी तराना, पंकज उधास-कविता कृष्णमूर्ति ने दी आवाज, आज भी रुला देता है यह इमोशनल गाना
नई दिल्ली. फिल्म एक ही रास्ता (1993) का गाना आंख मेरे यार की दुखे अपने दौर का एक बेहद ही मशहूर और इमोशनल ट्रैक है. इस गाने में अजय देवगन और रवीना टंडन की जोड़ी नजर आई थी. यह गाना हमदर्दी की एक खूबसूरत मिसाल पेश करता है. अजय देवगन का उस समय का इंटेंस लुक और रवीना टंडन की मासूमियत ने इस गाने को विजुअली भी बहुत स्ट्रॉन्ग बना दिया था. इसे महेश-किशोर की जोड़ी ने तैयार किया था, जो 90 के दशक में हिट गानों की गारंटी माने जाते थे. पंकज उधास और कविता कृष्णमूर्ति की आवाजों ने इस गाने में जो गहराई भरी है, वह आज भी सुनने वालों को भावुक कर देती है. फिल्म में यह गाना एक ऐसे मोड़ पर आता है जहां किरदारों के बीच का गहरा जुड़ाव साफ दिखता है.
धुरंधर 2 के ट्रेलर के 5 बड़े हिंट, इन्हीं में छिपी है पूरी कहानी, हैरान कर देगी इन तीन शॉकिंग सीन की सच्चाई
Dhurandhar 2 trailer Decoded : धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल-संजय दत्त स्टारर यह मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी. ट्रेलर को पिछले 24 घंटे में 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. ट्रेलर में इशारों-इशारों में पूरी कहानी दिखाई गई है. रहमान डकैत के एनकाउंटर के बाद की कहानी धुरंधर 2 में दिखाई जाएगी. ट्रेलर में हमजा की पिछली जिंदगी रिवील की गई है. हमजा ही 'जसकीरत सिंह रंगी है. धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर ने ट्रेलर में कई ऐसे हिंट-एक्सपोजर दिए हैं, जिनमें पूरी कहानी की हल्की सी तस्वीर साफ होती है. ट्रेलर की शुरुआत पार्ट वन के सीन-डायलॉग से होती है, जो दर्शकों के दिल-दिमाग में इमोशंस को जगाने-भड़काने का काम करते हैं. आइये जानते हैं धुरंधर 2 के ट्रेलर में और क्या-क्या है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















