Stock Market view : मौजूदा चार्ट स्ट्रक्चर और ओवरऑल मार्केट सेटअप को देखते हुए, SBI सिक्योरिटीज के सुदीप शाह की उछाल में बिकवाली की सलाह है। उनको लगता है कि कल से शुरू होने वाले हफ्ते में एक खास सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त बनाए रखेगा। उन्होंने अगले हफ़्ते के लिए अपने 2 स्टॉक पिक्स भी शेयर किए हैं
Delhi News: उत्तरी दिल्ली के नांगलोई में शनिवार (7 मार्च) को एक 60 साल के फैक्ट्री मालिक और उसके 32 साल के बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य कथित तौर पर बीमार पड़ गए हैं। वे अपने घर के अंदर 10 फुट गहरे कुएं में गिर गए, जिसका इस्तेमाल अचार सुखाने और उसे फर्मेंट करने के लिए किया जाता था
T20 World cup Prize Money: क्रिकेट फैंस की नजरें अब उस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जिसका इंतजार कई हफ्तों से किया जा रहा था। आईसीसी मेंस टी20 विस्व कप 2026 का फाइनल कुछ ही घंटों दूर है और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी।
यह सिर्फ ट्रॉफी की लड़ाई नहीं है, बल्कि इसके साथ करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी है। टूर्नामेंट की आयोजक संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 123 करोड़ रुपये का कुल प्राइज पूल तय किया है। यह रकम 2024 के टूर्नामेंट के मुकाबले करीब 20 फीसदी ज्यादा है। पिछली बार कुल प्राइज मनी 11.25 मिलियन डॉलर (आज की तारीख में करीब 104 करोड़ रुपये) थी।
पिछली बार चैंपियन को 20 करोड़ मिले थे तब चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को 2.45 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 20.35 करोड़) मिले थे जबकि रनर अप साउथ अफ्रीका को 1.28 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 10.63 करोड़) की राशि मिली थी। दिलचस्प बात यह भी रही कि भारत के खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के लिए अतिरिक्त 125 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा कर दी थी, जिसने पूरे क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरी थीं।
इस बार चैंपियन टीम को 27 करोड़ मिलेंगे सबसे ज्यादा इनाम उस टीम को मिलेगा जो फाइनल जीतकर चैंपियन बनेगी। अहमदाबाद में खिताब जीतने वाली टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 27.48 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक है। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर-अप को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
स्थान
प्राइज मनी (यूएस डॉलर में)
प्राइज मनी (भारतीय रुपये में)
चैंपियन
$3,000,000
27.48 करोड़
रनर अप
$1,600,000
14.65 करोड़
सेमीफाइनल हारने वाली टीम
$790,000
7.24 करोड़
सुपर-8
$380,000
3.48 करोड़
ग्रुप स्टेज
$250,000
2.29 करोड़
सेमीफाइनल खेलने वाली टीम को 7 करोड़ मिलेंगे आईसीसी ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ चैंपियन और रनर-अप ही नहीं बल्कि हर स्तर की टीम के लिए इनामी राशि तय की है। जो टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचकर बाहर हो जाएंगी, उन्हें 790000 डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छा खासा इनाम मिलेगा। हर सुपर-8 टीम को 380000 डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा। उन्हें 250000 डॉलर यानी लगभग 2.29 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
अब एक बार फिर नजरें अहमदाबाद के फाइनल पर हैं, जहां रोशनी में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच ट्रॉफी और करोड़ों की इनामी राशि दोनों दांव पर होंगी। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस टीम के हाथ में चांदी की ट्रॉफी और करोड़ों का चेक जाता है।